लॉग इन

जानिए वज़न घटाने के लिए क्या है बहतर दौड़ना या रस्सी कूदना ?

दौड़ना या रस्सी कूदना दोनों ही अपने आप में बेहतरीन एक्सरसाइज हैं, मगर इनमें से कौन सी एक्सरसाइज आपका वज़न कम करने के लिए ज्यादा फायदेमंद है? चलिये पता करते हैं।
रस्सी कूदना आपके लिए नुकसानदेह भी है। चित्र : शटरस्टॉक
ऐप खोलें

दौड़ना और रस्सी कूदना दोनो बेहतरीन व्यायाम हैं, जो आपको एक अच्छा कार्डियो सेशन दे सकते हैं। ये दोनों ही तरीके आपको कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं। दोनों लोकप्रिय फुल-बॉडी वर्कआउट हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग अपना वजन कम करने या अपने फिटनेस स्तर को बढ़ाने के लिए चुनते हैं। पर अगर आप इन दाेनों में से किसी एक को चुनना चाहती हैं, तो आपके लिए क्या होगा ज्यादा बेहतर? आइए पता करते हैं।

दौड़ना और रस्सी कूदना, दोनों ही हैं फायदेमंद

ये दोनों ही एक्सरसाइज आपकी हृदय गति को बढ़ाने से लेकर फेफड़ों की क्षमता बढ़ाते हैं। खास बात यह कि दोनों ही एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं। मगर कई मामलों में अलग हैं। इस लेख की मदद से हम इन दोनों एक्सरसाइज का विश्लेषण करेंगे और यह पता लगाएंगे कि आपके लिए वज़न घटाने के लिए क्या ज़्यादा बेहतर है और आपको इनमें से कौन सा चुनना चाहिए।

जानिए कितनी कैलोरीज बर्न करती है कौन सी एक्सरसाइज

रस्सी कूदना और दौड़ना, दोनों वजन कम करने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज हैं। आप इससे कितनी कैलोरी बर्न करेंगी, यह कसरत की अवधि और तीव्रता पर निर्भर करता है।

दौड़ना एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। चित्र: शटरस्टॉक

यदि हम एक सत्र के दौरान बर्न हुई कैलोरी की तुलना करते हैं, तो रस्सी कूदने से थोड़ा ज़्यादा लाभ मिलता है। मध्यम तीव्रता से रस्सी कूदकर 10 मिनट में 140 कैलोरी बर्न की जा सकती हैं। मध्यम तीव्रता से दौड़ते समय 10 मिनट में 125 कैलोरी बर्न कर सकता है।

आपके लिए कैसे फायदेमंद है दौड़ना

दौड़नें को एक एरोबिक एक्सरसाइज माना जाता है। यह फेफड़ों और हृदय को लाभ पहुंचाता है। इसके साथ ही, कार्डियोवैस्कुलर सहनशक्ति में सुधार करने में भी मदद करता है। दौड़ने से शारीरिक स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य में भी मदद मिलते हैं।

दौड़ना शरीर से अतिरिक्त कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने में मदद करता है, बलगम को कम करता है, और यहां तक कि कफ भी। दौड़ने से श्वसन की मांसपेशियों में सहनशक्ति क्षमता, कुशल श्वास और फेफड़ों के विकारों को रोकने में मदद मिलती है।

यहां जानिए कैसे फायदेमंद है रस्सी कूदना

रस्सी कूदने से आपके शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं। इससे टखने की स्थिरता में सुधार होता है और आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। कूदने वाली रस्सियों को निरंतर कूदने की गति बनाने के लिए कलाई को घुमाते हुए त्वरित फुटवर्क और पूरे शरीर के समन्वय की आवश्यकता होती है।

रस्‍सी कूदना एक बेहतरीन व्‍यायाम है। चित्र: शटरस्‍टॉक

यह एथलेटिक कंडीशनिंग, संतुलन और समन्वय बढ़ाने और सहनशक्ति के निर्माण के लिए एक बेहतरीन व्यायाम माना जाता है।

वज़न घटाने के लिए क्या बेहतर है

यदि आपका लक्ष्य अधिक कैलोरी बर्न करना है, तो रस्सी कूदना दौड़ने से बेहतर विकल्प है। इसका एक मिनट 10-16 कैलोरी बर्न कर सकता है, जिसका मतलब है कि 30 मिनट के लिए रस्सी कूदना, लगभग 480 कैलोरी बर्न कर सकता है।

दस मिनट रस्सी कूदना आठ मील दौड़ने के बराबर है। जिसके परिणामस्वरूप तेजी से फैट बर्न हो सकता है, विशेष रूप से आपके पेट और ट्रंक की मांसपेशियों के आसपास। मगर ध्यान रहे, जिन लोगों को उच्च रक्तचाप या हृदय की समस्या है, उन्हें इससे बचना चाहिए।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

यह भी पढ़ें – घुटनों को परेशान कर रहीं हैं कार्डियो एक्सरसाइज, तो ट्रैम्पोलिन कर सकता है फिट रहने में आपकी मदद

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख