फ्लैट टमी पाना है, तो अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल करें सिर्फ 20 मिनट की डक वॉक

किसने सोचा होगा कि बतख की तरह चलना या डक वॉक वजन कम करने में मदद कर सकता है। इससे भी अधिक बेहतर यह कि यह आपको फ्लैट टमी पाने में मदद कर सकता है।
wait loss me helpful hai morning walk.
वज़न कम करने में भी सहायक है ये सुबह की वॉक। चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 23 Jan 2021, 10:00 am IST
  • 71

आपने ‘कैटवॉक’ शब्द के बारे में सुना होगा और हमें यकीन है कि हम सभी ने कभी न कभी इसे करने की कोशिश की होगी। अगर आपकी बॉडी टोंड नहीं है, तो आप उस सेक्सी वॉक के साथ न्याय नहीं कर सकते। इसलिए हम आपको डक वॉक करने की सलाह देंगे। हां, आपने इसे सही सुना। क्योंकि यह न सिर्फ आपके पेट को एक सही आकार देगा, बल्कि आपको एक टोन्ड लोअर बॉडी प्रदान करने में भी मदद करेगा!

असल में डक वॉक आपके पेट के निचले हिस्से, क्वाड्स, ग्लूट्स और काव्स पर काम करता है। इनके अलावा, कई छोटी मांसपेशियां होती हैं, जो जाने-अनजाने में व्यस्त हो जाती हैं। लेकिन यह सिर्फ तब हो सकता है, जब आप सही तरीके से डक वॉक करती हैं।

यहां है बिना चोटिल हुए डक वॉक करने का तरीका

सबसे पहले, अपने पैरों को कूल्हे की चौड़ाई के समान खोलें और सीधे खड़े हों।

अब अपने बट को पीछे धकेलें, अपने घुटनों को मोड़ें (जहां आप अपने शरीर के वजन को संतुलित कर सकते हैं), और अपने कूल्हों को कम कर सकती हैं। अब आपकी जांघें फर्श के समानांतर हैं।

सुनिश्चित करें कि आप अपनी छाती को ऊपर रखें और संतुलन के लिए अपनी बाहों को सामने की ओर आगे बढ़ाएं।

अब एक स्क्वाड पोजिशन को बनाए रखें। जितना हो सके आराम से रहें। अब, बाएं पैर से, फिर दाहिने पैर से आगे बढ़ें।

(टिप: जैसे-जैसे आप चलती हैं, वज़न को अपने एड़ियों पर रखना सुनिश्चित करें।)

निर्दिष्ट चरणों की संख्या के साथ इस तरह से आगे बढ़ती रहें, उसके बाद मूवमेंट को रिवर्स करें।

यदि आप चाहें, तो मूवमेंट को रिवर्स भी कर सकती हैं (जैसे पीछे की ओर बढ़ना)। यह एक रैप होगा। कम से कम 10 रैप करें, या एक मिनट के लिए एक रैप करें।

टोंड बट के लिए आप घर पर ही ये व्‍यायाम कर सकती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक
टोंड बट के लिए आप घर पर ही ये व्‍यायाम कर सकती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

यहां हैं डक वॉक के 6 प्रमुख लाभ

1. फ्लैट टमी पाने में मदद करती है

डक वॉक एक फुल-बॉडी वर्कआउट है। यह कम प्रभाव वाला व्यायाम है, लेकिन इसकी तीव्रता वास्तव में अधिक है। यह मूव निचले पेट पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित करता है, क्योंकि यह मांसपेशियों को अनुबंधित करता है, जो पेट की मांसपेशियों को सख्त और अधिक टोंड बनाने में मदद करता है।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

2. स्टेमिना को बूस्ट करती है

बेहतरीन स्टेमिना के लिए, आपको पैर की मांसपेशियों को मजबूत करने की आवश्यकता है और डक वॉक इसे प्राप्त करने में आपकी मदद करता है। एक और बात यह है कि जब आप डक वॉक करते हैं, तो आपके हृदय की दर में भारी वृद्धि होती है। आपके शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति आपको उर्जावान बनाए रखती है।

3. थाईस को टोन करती है

यदि आप सावधानी से स्टेप्स को फॉलो करती हैं, तो आप देखेंगे कि आप स्क्वाट स्थिति को होल्ड करने में सक्षम हैं, और फिर अपने निचले पैर का उपयोग करके आगे बढ़ रहे हैं। इस मूव में आपकी थाईस को बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

4. काव्स को टोन करती है

नि:संदेह डक वॉक आपके काव्स को टोन करने में मदद करती है और आपकी एड़ियों को मजबूत करती है। इसका मतलब है कि ऐंठन, वैरिकाज़ वेन्स या मोच का अधिक जोखिम नहीं होता है।

ये आपकी लोअर बॉडी पर काम करती है। चित्र- शटरस्टॉक
ये आपकी लोअर बॉडी पर काम करती है। चित्र- शटरस्टॉक

5. फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार करती है

कठोर मांसपेशियों के कारण कुछ वास्तविक परेशानी हो सकती है। यदि आप उच्च-प्रभाव वाले व्यायाम करते हैं, तो यह आपके लिए चीजों को और भी बदतर बना सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए, डक वॉक करने से बेहतर कुछ नहीं है।

निचला शरीर वह क्षेत्र है जहां आप अधिकतम मांसपेशियों में तनाव महसूस करती हैं। ये मूव निचले क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के बारे में है। तो, सुनिश्चित करें कि डक वॉक आपके फिटनेस रुटीन का हिस्सा बने।

6. डक वॉक एक बेहतरीन केगल एक्सरसाइज है

केगल व्यायाम आपके पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों पर ध्यान केंद्रित करता है और डक वॉक भी यही करती है। ऐसा क्यों है, विशेषज्ञों के अनुसार, यदि आप गर्भवती हैं या टाइट पेल्विक मांसपेशियों चाहती हैं, तो आप निश्चित रूप से डक वॉक को ट्राय कर सकती हैं।

सिर्फ हम ही नहीं बल्कि कैटरीना कैफ जैसे बॉलीवुड सेलेब्स और यास्मीन कराचीवाला जैसे ट्रेनर्स डक वॉक के बड़े प्रशंसक हैं। दरअसल, अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, कटरीना को इस स्टेप को करते हुए देखा गया है।

अब, आप जान गई होंगी, कि हम क्यों चाहते हैं कि आप इस स्टेप को आजमाएं। तो लेडीज, उस पूरे फैट को बर्न करने के लिए तैयार हो जाइए।

यह भी पढ़ें – लंबे समय तक बैठे रहने से आपकी सेहत पर पड़ते हैं ये 3 गंभीर दुष्‍प्रभाव, जानिए इनसे बचाव के उपाय

  • 71
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख