scorecardresearch

आपकी कमर का साइज कम करने के साथ ही ये 10 फायदे भी देता है नियमित सैर करना

सैर या वॉकिंग सबसे आसान व्यायाम में से एक है। पर सबसे अच्छी बात यह है कि ये आपको सिर से पांव तक फायदा देती है। बस आपको सही तकनीक का पता होना चाहिए।
Published On: 18 Jul 2021, 09:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
वॉकिंग करने से मिलते हैं बहुत से हेल्थ बेनिफिट्स। चित्र-शटरस्टॉक
वॉकिंग करने से मिलते हैं बहुत से हेल्थ बेनिफिट्स। चित्र-शटरस्टॉक

लॉकडाउन के कारण आप जिम नहीं जा सकतीं, हाई इंटेंसिटी वर्कआउट भी नहीं कर पातीं और योग के लिए भी परफेक्ट माहौल नहीं बन पा रहा! इसके बावजूद आप फिट रह सकती हैं। जी हां, वॉकिंग यानी सैर करना सबसे आसान और प्रभावशाली व्यायामों में से एक है। हर रोज नियमित रूप से सैर करना न केवल आपके कमर के साइज को कम कर सकता है, बल्कि इसके अलावा भी इसके 10 और लाभ हैं।

क्यों खास है सैर करना 

वॉकिंग आपके लिए बहुत फायदेमंद है। शुरू में  बहुत कम से शुरू कर सकती हैं। लेकिन जैसे जैसे आप खुद से स्पीड और कदम बढ़ाती जाएंगी आपको फर्क नज़र आएगा। अगर आप कोई भी गतिविधि नहीं करती हैं तो इसे कैसे शुरू कर सकती हैं और इसमें कैसे आगे बढ़ सकतीं हैं। जानने के लिए पढ़िए आगे।

यहां हैं हर रोज सैर करने के 10 लाभ

पारस हॉस्पिटल,इंटरनल मेडिसिन, डॉ. पी. वेंकट कृष्णन, बताते हैं कि यदि आप रोजाना वॉक करती हैं, तो आपको निम्नलिखित फायदे मिल सकते हैं।

सुबह की सैर आपको दिन भर तरोताजा रखती है। चित्र: शटरस्‍टॉक
सुबह की सैर आपको दिन भर तरोताजा रखती है। चित्र: शटरस्‍टॉक
  1. आपका वजन संतुलित रहेगा और आपके शरीर से फैट भी कम होंगे।
  2. हर रोज की सैर आपको बहुत सी स्थितियों और बीमारियों से बचायेगी। जैसे हृदय रोग, स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज।
  3. वॉकिंग से हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। 
  4. आपकी हड्डियां और मसल्स मजबूत बनेंगी।
  5. वॉक से मसल्स एंड्यूरेंस मजबूत होगी।
  6. यह एनर्जी लेवल को बढ़ाएगी।
  7. वॉक से आपका मूड अच्छा होगा, याददाश्त तेज होगी और आपको नींद अच्छी आएगी।
  8. आपका बैलेंस और कॉर्डिनेशन अच्छा रहेगा।
  9. आपके इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलेगी।
  10. आपका स्ट्रेस लेवल और टेंशन कम रहेंगे। 

यह भी पढ़ें-अपनी हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों को मजबूत और टोन करने के लिए अपनाएं ये 5 एक्सरसाइज

बेहतर लाभ के लिए वॉकिंग की सही तकनीक का ध्यान रखें

अगर आप फिट रहने के लिए केवल वॉकिंग का प्रयोग करती हैं, तो इसके लिए आपका पोस्चर सही होना चाहिए और आपके चलने की गतिविधि भी प्रभावी होनी चाहिए। चलते समय आपको निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए :

  1. आपका सिर ऊपर होना चाहिए और आप आगे की तरफ देखें, न कि जमीन की तरफ।
  2. आपके कंधे, गर्दन और कमर रिलैक्स होनी चाहिए और यह एकदम सख्त नहीं होने चाहिए।
  3. आप अपनी बाजुओं को आराम से घुमा रहे हैं और ऐसा करते समय आपकी कोहनी भी थोड़ी सी मूव कर रही है।
  4. आपकी कमर एकदम सीधी है और आपके पेट की मसल्स टाइट होनी चाहिए। आपकी कमर आगे या पीछे की ओर झुकी हुई न हो।
  5. आप स्मूदली चल पा रहीं हों। 
  6. अपने रूटीन को प्लान करें।

अच्छी चीजों का चुनाव करें

वॉकिंग करते समय आप सबसे पहले बढ़िया साइज और फिट के जूते पहनें। जो आपको बहुत कंफर्टेबल महसूस करवाएं। इसके साथ ही गर्मियों के दौरान कॉटन की ढीली टी शर्ट पहनें। ताकि हवा आ जा सके। हल्के रंग के कपड़े पहनें।

अपना रास्ता अच्छे से चुनें

अगर आपने अभी शुरू ही किया है, तो कोई आसान सा रास्ता चुनें। ऐसा रास्ता न चुनें जिसमें बहुत सारे गड्ढे हों या जहां जाने में आपको बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़े।

Pollपोल
नवरात्रि उपवास वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं?

वार्म अप करें

वॉकिंग करने से पहले लगभग 10 मिनिट वार्म अप में लगाएं ताकि आपकी मसल्स वार्म हो सकें। इस तरह वह अच्छे से काम कर पाएंगी और आपका फैट चलते समय बर्न होगा।

कूल डाउन करें

जब आप वॉकिंग खत्म करती हैं, तो उसके 10 मिनट बाद आपको अपने शरीर को नॉर्मल तापमान में लाने के लिए कुछ कूल डाउन गतिविधियां करनी चाहिए।

स्ट्रेच करें

कूल डाउन करने के बाद अपने शरीर को थोड़ा स्ट्रेच भी करें।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें
वॉक के बाद स्ट्रेच करना न भूलें। चित्र: शटरस्टॉक
वॉक के बाद स्ट्रेच करना न भूलें। चित्र: शटरस्टॉक

वॉकिंग को आसान बनाने के लिए कुछ टिप्स

थोड़ा लेवल बढ़ाती रहें

जहां से आपने शुरू किया था अगर अब वह आप आसानी से कर लेती हैं, तो अधिक फैट बर्न करने के लिए और अधिक सफल होने के लिए एक लेवल ऊपर जाएं और खुद को थोड़ा और अधिक परेशान करें।

यह भी पढ़ें-पीरियड्स में सामान्य से कम है ब्लड फ्लो, तो जानिए क्या हो सकते हैं इसके कारण

वॉकिंग का आनंद लें 

अगर आप कुछ ऐसी गतिविधियां करती हैं, जिन्हें आप चलते समय एंजॉय कर सकें तो आप अधिक देर तक वॉकिंग कर सकेंगी। आप इयरफोन का प्रयोग कर सकती हैं या किसी अच्छे दोस्त को अपने साथ ले सकती हैं।

अच्छे नतीजे पाने के लिए आपको अपने वॉकिंग रूटीन का सख्ती से पालन करना होगा।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
मोनिका अग्रवाल
मोनिका अग्रवाल

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं।

अगला लेख