scorecardresearch

बच्चे का कद नहीं बढ़ रहा? तो उसे जरूर करवाएं वृक्षासन का अभ्यास, जानिए बच्चों की ग्रोथ में मददगार 3 योगासन

बच्चों के विकास के लिए हेल्दी डाइट के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल भी जरूरी है। जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सके।
Published On: 16 Mar 2023, 08:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
vrikshasana benefits
त्वचा को हेल्दी बनाता है योगासन । चित्र : एडॉबीस्टॉक

योगा सिर्फ फिटनेस ट्रेंड नहीं, बल्कि आज की जरूरत बन चुका है। कई बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए योगा को रामबाण इलाज माना गया है। मेंटल स्ट्रेस से रिलीफ देने से लेकर चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने के लिए या आंतरिक समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए भी यह असरदार माना गया है। योग की सबसे खास बात है यह सभी उम्र के व्यक्तियों के लिए लाभदायक है। वही आजकल बच्चों में भी योगा का ट्रेंड देखा जा रहा है।

आइए सबसे पहले जानते हैं योग बच्चों के लिए कैसे फायदेमंद है –

इंडियन अकैडमी ऑफ पिडियाट्रीक के मुताबिक बच्चों में योगासन की आदत उनके बेहतर विकास के लिए जरुरी है। इससे शरीर में फ्लेक्सीबिलिटी बढ़ने, मांसपेशियों का विकास होने, फोकस बढ़ने और स्ट्रेस और वर्क मैनेजमेंट स्किल्स बढ़ती है।

बच्चों को प्रतिदिन 20 से 30 मिनट तक योग करने की आदत जरूर डालें। इससे उनकी सही ग्रोथ में मदद मिलेगी। योगासन की आदत बच्चों में एनर्जी बनाएं रखने में मदद करेगा।

बच्चों की सही ग्रोथ और फिटनेस के लिए उन्हें सिखाएं ये 3 योगासन –

Aakho ki roshni badhane ke liye yoga kare
काफी प्रभावी है वृक्षासन। चित्र: शटरस्टॉक

वृक्षासन ( Tree pose)

वृक्षासन की मुद्रा खासतौर पर उन बच्चों के लिए बेहतर है जो फिल्हाल चलने और दौड़ना सीखने में महारत हासिल कर रहे हैं। या कोई भी नई चीज जो बच्चे अपने पैरों से करना सीख रहे हैं। योगासन उनके लिए एक खेल की तरह हो सकता है, जहां वो खुद को वयस्क मानकर योग करते हैं।

ऐसे सिखाएं

इस योग के लिए एक स्थान पर सीधा खड़ा होकर एक पैर को ऊपर उठाकर दूसरे पैर के उपरी भाग को छूना होता है। इस दौरान संतुलन बनाना जरूरी होता है।

बच्चों को यह योग सिखाने दौरान उसका एक हाथ पकड़े रखें। साथ ही कुछ सेकेंड के अंतराल में यह मुद्रा में फिर से आने को कहें।

Pollपोल
नवरात्रि उपवास वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं?

वृक्षासन करने के लाभ

योगा इंटरनेशनल के मुताबिक यह योगासन जांघों, धड़ और कंधों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही टखनों, पिंडलियों और पेट की मांसपेशियों को भी बैलेंस देने और मजबूत बनाने में मदद करता है।

अधोमुख श्वानासन ( Downward facing dog)

बच्चों के लिए यह योग एक आसान खेल की तरह होगा। खासकर उन टॉडलर्स के लिए जो इस दौरान अपने आस-पास की हर चीज को बारीकी से सीख रहे हैं।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

ऐसे सिखाएं

इस योग को करने के लिए हाथों को फर्श पर रखते हुए शरीर के उपरी भाग को नीचे की ओर रखना है। अब धीरे धीरे अपना निचला हिस्सा उप्पर उठाते हुए सिर को हाथों के बीच रखना है। इस दौरान सिर और अाखें पैरो की ओर रहेगा। शरीर के निचले हिस्से को ऐसे उठाना है, जिससे पूरे शरीर की स्ट्रेंचिंग हो।

यह भी पढ़े – मांसपेशियों में ताकत और लचीलापन बढ़ाने के लिए सबसे भरोसेमंद तरीका है योगाभ्यास, यहां हैं 3 सुपरइफेक्टिव योग आसन

यह एक बेहतरीन स्ट्रेस बस्टर की तरह काम भी करता है।. चित्र शटरस्टॉक

अधोमुख श्वानासन के लाभ

अक्षर योग रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर के योगी और फाउंडर के मुताबिक अधोमुख श्वानासन ब्लड फ्लो बेहतर बनाकर इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। यह एक बेहतरीन स्ट्रेस बस्टर की तरह काम भी करता है।

अधोमुख श्वानासन से फुल बॉडी स्ट्रेंचिंग होती है। यह हाथों, कलाई, हैमस्ट्रिंग को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह योगासन कमर दर्द कम करने में भी मदद करता है। साथ ही पीठ, कंधों और कमर को भी मजबूत बनाने में मदद करता है।

लेग्स अप दा वाॅल

लेग्स अप दा वाॅल बच्चों के लिए खेल के समान ही होगी। यह सिर्फ एक्सरसाइज नही बल्कि बच्चों के लिए दीवार छूने की अनुमति की तरह होगा। जितना मजेदार यह सुनने में हैं, उतना ही आसान इसे ट्राई करना है।

ऐसे सिखाएं

यह आसान करने के लिए बच्चों को योगा मेट पर सीधा लेटने के लिए कहें। अब दोनों पैरो को दीवार पर रखकर बॉडी बैलेंस करना सिखाएं। इस दौरान दोनों हाथ बैलेंस करते हुए कमर पर रहेंगे और शरीर सीधी पॉजिशन में होगा।

लेग्स अप दा वाॅल के लाभ

लेग्स अप दा वाॅल पोज के कई फायदे हैं। इससे शरीर को बैलेंस करने में मदद मिलती है। जिससे यह माइंड और बॉडी दोनों को रिलेक्स रखने में मदद कर सकता है। यह योगासन ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। साथ ही पीठ के निचले हिस्से के दर्द से राहत भी देता है। टॉडलर्स के लिए यह मुद्रा सबसे ज्यादा असरदार है।

यह भी पढ़े – दिन भर एक्टिव और एनर्जेटिक बने रहने के लिए एक्सपर्ट बता रहीं हैं 5 सबसे आसान योगासन

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है।

अगला लेख