खुद को हेल्दी और स्लिम रखने के लिए हम कई प्रकार के व्यायाम अपने डेली वर्कआउट रूटीन में एड करते हैं। इससे न केवल शरीर में ताकत बढ़ती है, बल्कि स्टेमिना भी बिल्ड होने लगता है। वास्तव में शरीर के हर हिस्से में ताकत और लचीलापन होना बहुत जरूरी है। पर हल्के से लेकर भारी व्यायाम करते वक्त भी हम अपने सबसे महत्वपूर्ण हिस्से यानी हाथों को इग्नोर कर देते हैं। आपने अकसर देखा होगा कि उम्र बढ़ने के साथ हाथों की पकड़ कमजोर होने लगती है। आती हुई बॉल को कैच करने की क्षमता हो या एक्सरसाइज के लिए भारी डंबल उठाने की, हर बार यह जरूरी है कि आपके हाथों की पकड़ मजबूत हो। इसके लिए अपने वर्कआउट रुटीन में सही हैंड ग्रिप एक्सरसाइज (hand grip exercise) शामिल करना भी बहुत जरूरी है।
हर व्यायाम में हाथों को सबसे प्रमुख योगदान है। कलाई से लेकर बाजू तक की मज़बूती को बनाए रखने के लिए हमें कुछ खास प्रकार के व्यायाम रोज़ाना करने चाहिए। इससे हाथों की पकड़ मज़बूत बनती है और हैंड इंजरी का खतरा कम हो जाता है। साथ ही कलाई या बाजू में होने वाले दर्द से भी राहत मिल जाती है। जानते हैं हाथों की मज़बूती बनाए रखने के लिए ये खास एक्सरसाइज़।
अक्सर कलाई में कई कारणों से होने वाला दर्द काम करने की क्षमता को घटा देता है। ऐसे में रिस्ट एक्सटेंशन और रिस्ट फलेक्सिओन एक्सरसाइज़ करने से हथेली को मज़बूती मिलती है और हाथों के मसल्स स्ट्रांग होते हैं।
इसे करने के लिए बाजू को आगे की ओर खीचें। अब सीधी बाजू करने के बाद हथेली को पीछे की ओर धकेलें।
बाजू को जितनी देर तक सीधा रखकर हथेली को पीछे खींच सकें। उतना खींचकर रखें।
इसके बाद हाथ को नाॅर्मल पोज़िशन में ले आएं। अब अपने हाथ को नीचे की ओर रखें।
नीचे की ओर करते हुए उंगलियों को जोड़े रखें और हथेली को नीचे की ओर कर लें। कुछ देर तक इसी तरह से रखने के बाद अब हाथ को ढ़ीला छोड़ दें।
इस एक्सरसाइज़ को करने से हमारी हथेलियों और उंगलियों में होने वाले दर्द से राहत मिल जाती है। हमारे हाथ के मसल्स स्ट्रांग होते हैं और उंगलियां भी स्ट्रैच होती है। इससे हाथों की एक्सरसाइज़ बेहतर तरीके से होने लगती है।
इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए हाथ को सीधा रखें। अब हाथ के अंगूठे को अंदर की ओर मोड़ें। उसके बाद उसे कुछ देर तक ऐसे ही रहने दें।
30 सेकण्ड से 1 मिनट तक इसी प्रकार रहने के बाद अब धीरे धीरे अंगूठे को बाहर की ओर ले जाएं और हाथ को ढ़ीला छोड़ दें।
इसके बाद हथेली को सीधा करके अंगूठे को बाहर की ओर खींचे। इससे हाथों में होने वाले दर्द और ऐंठन दूर होनी लगती है।
करीबन 1 मिनट तक हाथ को इसी तरह से रखें।
दिनभर काम करने के चलते हाथों को भी थकान का अनुभव होता है। हाथों की मांसपेशियों को हेल्दी रखने के लिए इस एक्सरसाइज को दिन से 2 से 3 बार अवश्य करें।
हाथों की ग्रिप को मज़बूत रखने के लिए फिसट एक्सरसाइज़ बेहद फायदेमंद साबित होती है।
इसके लिए हाथों की मुट्ठी बनाकर उसे बंद कर लें।
अब उसे 30 सेकण्ड से 1 मिनट तक यूं ही बनाए रखें। उसके बाद मुट्ठी खोलकर रिलैक्स करें।
उसके बाद फिर से हाथों की मुट्ठी बना ले। 3 से 4 बार इस व्यायाम को दोहराएं। इससे हाथों की पकड़ मज़बूत होने लगती है।
हाथों की मज़बूती उंगलियों के जोड़ों पर निर्भर करती है। इसके लिए उंगलियों के ज्वाइंटस को भी मज़बूत बनाएं। इससे हाथों के मसल्स प्रभावित होते हैं। साथ ही हाथों में लचीलापन भी बढ़ने लगता है।
उंगलियों के ज्वाइंटस को मज़बूत बनाने के लिए सभी उंगलियों से बारी बारी ओ का साइन बनाएं।
इसके लिए सबसे पहले इंडेक्स फिंगर की टिप को अंगूठे की टिप से जोड़कर ओ बनाएं।
अब इसी समान सभी उंगलियों से एक एक कर ओ का साइन बनाते चले जाएं। इससे उंगलियों की मज़बूती बढ़ती है।
ये भी पढ़ें- आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान और प्रभावी बना सकती है स्विमिंग, यहां हैं कुछ खास स्विमिंग स्ट्रोक
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।