यहां हैं एक ऐसी वेट लॉस एक्सरसाइज, जो आपके हार्ट को भी मजबूत करेगी, जानिए इसे करने का तरीका

बर्पी एक्सरसाइज पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है। इससे न सिर्फ एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है, बल्कि शरीर की स्ट्रेंथ भी बढती है। यहां है बर्पी एक्सरसाइज करने का सही तरीका और इसके फायदे।
burpees se iss tarah hota hai weight loss
बर्पी न सिर्फ हृदय गति को सही करता है, बल्कि मांसपेशियों का बिल्ड अप कर शरीर का स्ट्रेंथ और स्टेमिना बढाता है। चित्र : शटरस्टॉक।
स्मिता सिंह Published: 7 Dec 2022, 08:00 am IST
  • 126

हम वेट लॉस के लिए वे सारे उपाय कर लेना चाहते हैं, जो थोडा-बहुत भी फायदेमंद होता है। वैसे तो सारे एक्सरसाइज, जिनमें बॉडी स्ट्रेच होता है, वेट लॉस में कारगर होते हैं। लेकिन कुछ एक्सरसाइज विशेष रूप से काम करते हैं। इनमें से एक है बर्पीज। बर्पीज न सिर्फ वेट लॉस में मददगार है, बल्कि हार्ट हेल्थ के लिए भी बढ़िया है। बर्पी न सिर्फ हृदय गति को सही करता है, बल्कि मांसपेशियों का बिल्ड अप कर शरीर का स्ट्रेंथ और स्टेमिना बढाता है। माउंटेन पोज और जंपिंग जैक जैसी एक्सरसाइज की भी यह बराबरी करता है। अगर गौर करें तो बर्पी पूरे शरीर का व्यायाम (burpee for weight loss) है। बर्पी करने के सही तरीकों के बारे में जानने के लिए हमने बात की सोल फिटनेस की फाउंडर और फिटनेस कोच रतिका लाल से। रतिका इसके बारे में विस्तार से बताती हैं।

तेज़ी से फैट बर्निंग के अलावा पॉवर, स्ट्रेंथ और स्टेमिना देती है बर्पीज (burpee for weight loss)

रतिका लाल बताती हैं, ‘यह सच है कि कोई भी एक्सरसाइज वजन घटाने में तभी कारगर है, जब हम एक्सरसाइज के साथ-साथ अपने खानपान पर भी ध्यान देते हैं। यदि आप पोषक तत्वों से भरपूर कंट्रोल्ड डाइट लेती हैं, तो यह स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज वजन घटाने में मदद करेगा।

बर्पी संपूर्ण शरीर के लिए एक बेहतरीन फंक्शनल एक्सरसाइज है। बहुत अधिक स्ट्रेचिंग होने के कारण यह तेज़ी से फैट बर्निंग करता है। यह मुख्य रूप से कार्डियो चैलेंज एक्सरसाइज है। यह शरीर को पॉवर, स्ट्रेंथ और स्टेमिना से भरपूर बनाता है। सबसे खास बात कि इस व्यायाम को करने में किसी भी प्रकार की मशीनरी की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें मोबिलिटी एंड स्ट्रेंथ वर्कआउट किया जाता है। इसलिए इसे गलत तरीके से करने पर न सिर्फ गंभीर चोट लग सकती है, बल्कि फायदा की बजाय शरीर को नुकसान मिल सकता है।

यहां है बर्पी करने का सही तरीका (Burpee steps)

सबसे पहले स्ट्रेट खड़ी हो जाएं।पैरों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखें।
दोनों हाथों को बगल में रखें। हाथों को फर्श पर रखते हुए घुटने को मोड़ें।
शरीर को स्क्वाट की स्थिति में लाते हुए नीचे की ओर ले जाएं।
इस क्रम में कमर बिल्कुल सीधी होनी चाहिए।
पैरों को पीछे की ओर करते हुए प्लैंक पोजीशन में आ जाएं।

plank yoga pose
पैरों को पीछे की ओर करते हुए प्लैंक पोजीशन में आ जाएं। चित्र:शटरस्टॉक

इस क्रम को उल्टा करके कर सकती हैं।
स्क्वाट स्थिति में आने के लिए हाथों को बाहर की ओर करें।
फिर पैर को आगे करते हुए कूदें।
वापस खडी हो जाएं। यह एक प्रतिनिधि है।
प्लैंक पोज़ में एक पुशअप पूरा करें।
10-15 बार इसे कर सकती हैं।

बर्पी करने का आसान तरीका (Burpee steps)

यदि आपको इस  तेजी से किये जाने वाले व्यायाम को पूरा करने में कठिनाई होती है, तो बर्पी करने के दूसरे उपाय भी आजमा सकती हैं। इसे आसान बनाने के लिए कुछ स्टेप्स में बदलाव ला सकती हैं। भार को हल्का करने के लिए पुशअप स्थिति में बाहर  जंप करना छोड़ सकती हैं। इसकी बजाय, पैरों को पीछे ले जाएं और स्क्वाट पोज करें । लोअर पोर्शन पर कम दबाव पड़ने के बावजूद यह प्रभावी है।

बर्पी के फायदे (Burpee benefits)

जब आप बर्पीज़ करें, तो एक सेट में 10 या 15 बार करें। एक से अधिक सेट करने पर प्रत्येक राउंड 30 सेकंड से एक मिनट तक आराम करें। बर्पी एक्सरसाइज पैरों, हाथों और चेस्ट मसल्स के लिए बढ़िया होती है। बर्पी को सबसे प्रभावी वेट लॉस एक्सरसाइज माना जाता है।

आप को जैसे हो खुशी उसी प्रकार करे वर्कआउट। चित्र: शटरस्टॉक
बर्पी को सबसे प्रभावी वेट लॉस एक्सरसाइज माना जाता है। चित्र: शटरस्टॉक

इसमें स्क्वाट, प्लैंक, पुशअप्स और जंप को भी शामिल किया जाता है। मेटाबोलिज्म रेट सही होने और शरीर की स्ट्रेचिंग होने से शरीर का एक्स्ट्रा फैट कम हो जाता है। हार्ट रेट भी नॉर्मल रहता है। यह कार्डियोवस्कुलर प्रॉब्लम से भी बचाव करती है। इससे आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस करती हैं और आपका मूड भी बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें :- यहां हैं एक्सपर्ट के बताए 3 योगासन, जो थकान दूर करने में हैं मददगार

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें
  • 126
लेखक के बारे में

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख