यदि आप अपने बच्चे की लंबाई बढ़ाने के तरीको की तलाश कर रहे हैं ताकि वह कुछ और इंच ऊपर उठ सकें, तो योग इसका समाधान है। योग से हाइट के अलावा आपके बच्चे के मन और शरीर का भी कल्याण होता है। उनके चंचल मन में स्थिरता पैदा होगी, साथ ही उनका शरीर लचीला बनेगा। योग में ऐसे व्यायाम हैं, जिनमें बहुत अधिक खिंचाव और संतुलन होता है। ये आपके बच्चे की लंबाई बढ़ाने में बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। चाहे वह सूर्य नमस्कार हो, चक्रासन या व्हील पोज़, और वृक्षासन या ट्री पोज़। लाभ देखने के लिए अपने बच्चे को इन कुछ योग आसनों का नियमित रूप से अभ्यास करवाएं।
योग गुरु और ग्रैंड मास्टर अक्षर का मानना है, “योग आपके ग्रोथ हार्मोन को बढ़ाने के लिए जाना जाता है, और अगर वयस्कों के मामले में ऐसा हो सकता है, तो बच्चों को स्वाभाविक रूप से लाभ होता है। योग इन हार्मोन की मदद से एक या दो इंच अतिरिक्त हाइट हासिल करने में मदद करता है। कुछ विशिष्ट योग अभ्यास निश्चित रूप से इन हार्मोनों को सक्रिय कर सकते हैं।”
आसन बच्चों में ऊंचाई बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। यह शरीर को पूरी तरह से आराम करने में मदद करता है जो एक और महत्वपूर्ण कारक है। यह ग्रोथ हार्मोन को उत्तेजित करता है। जब शरीर पूरी तरह से आराम करता है, तो हार्मोन बढ़ाया जाता है। इसलिए योग को अवश्य रूप से अपने बच्चे की दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

यह सरल योग मुद्रा है और आप अपने बच्चे को इसे आसानी से करना सिखा सकते हैं। ताड़ासन रीढ़ को लंबा करने और हाइट बढ़ाने का एक आदर्श तरीका है।
यह मुद्रा आपके बच्चे के संतुलन के साथ-साथ उनके शरीर की जागरूकता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। इसके शारीरिक लाभों के अलावा, यह मुद्रा मन को शांत करता है। बच्चों के चंचल मन को एकाग्र करता है वृक्षासन।

धनुष मुद्रा आपके बच्चे की हाइट को बढ़ाने के साथ उनकी ऊर्जा को बढ़ावा दे सकती है और थकान से लड़ सकती है। यह लंबे समय तक बैठने का संयम भी प्रदान करती है। अगर भारी बैग उठाने की वजह से आपके बच्चें के पीठ में दर्द होता है, तो यह दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। धनुरासन पीठ की मांसपेशियों, जांघों के पिछले हिस्से और ग्लूट्स को मजबूत करता है।
आप में से अधिकांश जानते हैं कि व्यायाम बच्चों में वृद्धि को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। लेकिन लोग इस बात से अनजान हैं कि पर्याप्त नींद की दिनचर्या और सही आहार जैसे कारक भी महत्वपूर्ण हैं।

यह भी पढ़ें: आपकी वेट लॉस यात्रा को थोड़ा और आसान बना सकती है मटर, हम बता रहे हैं कैसे
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।