रीढ़ की हड्डी शरीर की सबसे महत्वपूर्ण बोन है। इसके बावजूद हम इसके प्रति लापरवाह रहते हैं। रीढ़ की हड्डी आपके शरीर को आकार देने और ब्रेन को मैसेज पहुंचाने का काम करती है। यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति को भी दर्शाती हैं। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि जो व्यक्ति तनाव में होता है, उसके कंधे झुके हुए और रीढ़ की हड्डी कर्व होती है। रीढ़ की सीधी हड्डी एक कॉन्फिडेंट, लविंग, काइंड और बुद्धिमान पर्सनालिटी को दर्शाती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इसका बहुत ध्यान रखें। यहां हम उन 5 एक्सरसाइज (Yoga for spine) के बारे में बता रहे हैं, जो बैक बोन की ताकत को बढ़ाने में मददगार हैं।
कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी उम्र क्या है, यदि रीढ़ की सेहत पर ध्यान नहीं दिया जाए तो आप आप उम्र से ज्यादा बड़ी दिखाई देती हैं। इसलिए त्वचा, बाल एवं पेट की चर्बी से ध्यान हटाकर थोड़ा समय निकालें और अपनी रीढ़ की हड्डियों पर भी ध्यान दें।
योगा इंस्ट्रक्टर ग्रीशा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए स्पाइन यानी कि रीढ़ की मजबूत हड्डियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण योगासन सुझाए हैं। तो आइए जानते हैं इन योगासनों बारे में। साथ ही जानेंगे इन्हें करने का सही तरीका।
शलभासन की मुद्रा में आने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। हाथों को आगे की ओर बिल्कुल सीधा रखें।
अब अपनी आगे की शरीर को छाती के पास से जमीन से ऊपर की ओर उठाएं।
फिर पैरों को भी एक के बाद एक कर सतह से थोड़ा उठा लें।
शुरुआत में इस मुद्रा में केवल 10 सेकंड तक बनी रहें फिर सामान्य मुद्रा में वापस आ जाएं। उचित परिणाम के लिए इसे 5 से 6 बार जरूर दोहराएं।
बालासन को करने के लिए सबसे पहले वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
इस दौरान रीढ़ की हड्डी को बिल्कुल सीधी रखने का प्रयास करें।
अब सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।
सांस छोड़ें और कमर के ऊपरी भाग को आगे की ओर झुकाएं। इस दौरान अपने सिर को सतह पर सटाएं।
दोनों हाथों को भी आगे की ओर झुकाएं।
इस मुद्रा में कुछ सेकंड तक बनी रहें। फिर धीरे-धीरे सामान्य मुद्रा में वापस आ जाएं।
इस एक्सरसाइज को कम से कम 5 बार जरूर दोहराएं।
योग मैट पर सीधे खड़ी ही जाएं। अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।
ऊपरी शरीर और सिर के पीछे की तरफ हल्का सा कर्व बनाएं।
हाथों को ऊपर की ओर उठाते हुए शरीर को पीछे की ओर साथ में झुकाएं।
इस मुद्रा में लगभग 20 सेकंड तक बनी रहें और फिर सामान्य मुद्रा में वपास आ जाएं।
इसे 7-10 बार दोहराएं।
यह भी पढ़ें : Workout Mistakes: इन 5 गलतियों के कारण नहीं घट पाता ज्यादातर लोगों का वजन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
अपने दोनों हाथों को आगे की ओर फर्श पर रखें।
दोनों हाथों पर भार डालें और अपने कूल्हे को ऊपर की ओर उठायें।
इस दौरान पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाए।
इस मुद्रा में आगे के शरीर को सीधा रखें जैसे की बिल्ली के शरीर का आकार होता है।
अब आप एक लंबी सांस लें और अपने सिर को अंदर की ओर मोड़ें।
सिर को नीचे की ओर झुकाएं और मुंह की ठुड्डी को छाती से लगाने का प्रयास करें।
इसे कम से कम 10-20 बार जरूर दोहराएं।
डॉउनवर्ड फेसिंस डॉग पोज में जाने के सबसे पहले अपनी हथेलियों और घुटनों के बल टेबल टॉप स्थिति आ जाएं।
अब धीरे-धीरे हिप्स को ऊपर की तरफ उठाएं। अपनी कोहनी और घुटनों को सतह पर टिकाए रखें।
अपने हिप्स को उठाएं और देखें कि यह उल्टा “v” आकार बना रहा हो।
अब हाथों को नीचे जमीन की तरफ दबाएं और गर्दन को स्ट्रेच करें।
इसी मुद्रा में कुछ देर तक इस मुद्रा में बनी रहें और फिर घुटनों को जमीन पर रिलैक्स करते हुए सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं।
यह भी पढ़ें : बिजी लाइफस्टाइल बन रहा है ब्लोटिंग का कारण, तो इन 5 योगासनों से पाएं राहत
हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें