ऐसा माना जाता है और कहा भी जाता है कि योग में (Yoga) हर परेशानी का हल छिपा है। ऐसा ही कुछ लम्बाई के संबंध में भी है। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनकी पोषण की कमी या फिर किसी अन्य वजह से लम्बाई कम रह जाती है। जबकि कुछ लोग लंबे होने के बावजूद अपने कद से छोटे दिखते हैं। इसकी वजह है उनका झुककर चलना या खराब पॉश्चर। यहां हम उन योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके पॉश्चर में सुधार कर आपको लंबा दिखाने (Yoga to increase height) में मदद करेंगे। साथ ही अगर आप अपने बढ़ते बच्चों को नियमित इन योगासनों का अभ्यास करवाएं , तो उनका कद बढ़ भी सकता है।
‘ओशो’ कहते हैं, “योग को धर्म, आस्था और अंधविश्वास के दायरे में बांधना सही नहीं है। योग विज्ञान है, जो जीवन जीने की कला है। साथ ही यह पूर्ण चिकित्सा पद्धति है। जहां धर्म हमें खूंटे से बांधता है, वहीं योग सभी तरह के बंधनों से मुक्ति का मार्ग है।”
योग करने वाले व्यक्ति को ही इसके शारीरिक और मानसिक लाभ के बारे में पूरी जानकारी होती है। रोजाना योगाभ्यास करने से लंबाई बढ़ाने वाले हार्मोन (ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन) उत्तेजित और एक्टिव हो सकते हैं, जिससे हाइट बढ़ने में सहायता मिल सकती है।
शरीर को स्वस्थ रखने के साथ लम्बाई बढ़ाने के लिए भी विभिन्न योगासन का अभ्यास किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि योग का लाभ तभी मिलता है, जब आप इसे किसी योग्य योग प्रशिक्षक की देखरेख में करते हैं।
लम्बाई बढ़ाने के लिए सुखासन किया जा सकता है। असल में, यह आसन कमर, गर्दन व पैर के साथ-साथ हाथों में खिंचाव पैदा करता है, जिससे हाइट बढ़ने में सहायता मिल सकती है। फिलहाल, इस तथ्य की पुष्टि के लिए कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।
पश्चिमोत्तानासन का निरंतर अभ्यास करने से शरीर में लचीलापन उत्पन्न हो सकता है। शरीर के लचीलापन होने की वजह से लंबाई बढ़ने में सहायता मिल सकती है। इसलिए, लंबाई बढ़ाने के लिए योग में पश्चिमोत्तानासन का भी सहारा लिया जा सकता है।
लम्बाई बढ़ाने के लिए योग में मार्जरी आसन को भी शामिल किया जा सकता है। असल में, यह आसन स्पाइन के साथ-साथ शरीर के अन्य भागों को लचीला करने में सहायता कर सकता है। लचीलेपन की यह प्रक्रिया हाइट बढ़ाने में सहायक साबित हो सकती है।
कैट पोज करने का तरीका-
ताड़ासन को हाइट बढ़ाने के लिए योग में शामिल किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि ताड़ासन को करने पर शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। साथ ही यह शरीर को लचीला करने में सहायता कर सकता है, जिससे लम्बाई बढ़ने में सहायता मिल सकती है। लेकिन योग प्रशिक्षक की सलाह पर ही इसे करना चाहिए।
हाइट बढ़ाने की योगा की लिस्ट में वृक्षासन को भी शामिल किया जा सकता है। असल से, इस आसन को करने के दौरान पैर, बांहों और पीठ पर खिंचाव पड़ता है, जिससे लम्बाई बढ़ने में सहायता मिल सकती है।
यह भी पढ़े- पोषण की अच्छी आदतें भी दे सकती हैं आपको जवां और दमकती त्चचा, एक्सपर्ट बता रहे हैं कैसे
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।