लॉग इन

स्तनों को शेप में लाने में मदद कर सकते हैं योग के ये 3 आसन, जानिए करने का सही तरीका

योग आपके तन और मन को एक लय में लाकर आपको आपका बेहतर वर्जन प्रदान करने में मदद करता है। इसमें शरीर के कुछ खास अंगों पर भी फोकस किया जा सकता है।
योग से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। चित्र शटरस्टॉक
निशा कपूर Published: 28 Oct 2022, 09:30 am IST
ऐप खोलें

प्रत्येक महिला चाहती है कि उसका शरीर सुन्दर और सुडौल नज़र आये। लेकिन आज की लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर महिलाएं शारीरिक परेशानियों से ग्रस्त होती जा रही हैं। जिसके कारण उनके शरीर का आकार भी बिगड़ जाता है और इस वजह से महिलाएं काफी परेशान भी रहती हैं। इस परेशानी में से एक है स्तनों का साइज (Breast Size) बिगड़ जाना। हालांकि स्तनों का आकार अलग-अलग कारणों पर निर्भर करता है। जैसे प्रेगनेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ये बढ़ सकता है। वहीं उम्र बढ़ने पर ये लटकने लगते हैं। पर योग में कुछ ऐसे आसन हैं, जो आपके स्तनों को सही शेप में रहने में मदद कर सकते हैं। यहां हम ऐसे ही 3 योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ब्रेस्ट का साइज (Increase Breast Size) बढ़ाने या घटाने के लिए महिलाएं कई बार मेडिसिन और केमिकल युक्त क्रीम का इस्तेमाल करने लगती हैं। जो काफी नुकसानदायक होता है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान है, तो कुछ योगासन कर सकती है और इस समस्या से निजात पा सकती हैं और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।

ब्रेस्ट साइज़ को नैचुरली ठीक किया जा सकता है।चित्र : शटरस्टॉक।

ब्रेस्ट को शेप में लाने में योग कैसे मदद करता है?

एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक, योग ब्रेस्‍ट में फैट और ग्‍लैंड्स के टिशू को बढ़ाकर स्तनों के साइज को बढ़ाने में सहायता करता है। योग करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसे करने से बॉडी को कोई नुकसान नहीं होता है, बल्कि इससे सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदा होता है। इसलिए यदि आप भी अपने स्तनों का आकार बढ़ाना चाहती हैं तो योग कर सकती हैं।

यहां हैं वे योगासन जो आपके स्तनों को सुडौल बना सकते हैं

1. पर्वतासन-

इस योगासन को करते समय हुए बॉडी की आकृति पर्वत की तरह नज़र आती है इसलिए इसे पर्वतासन कहा जाता है। इसे करने से ब्रेस्‍ट एरिया का ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे स्तनों की एक्सरसाइज होती है और वे सही शेप में आ जाते हैं।

यह भी पढ़े- आपके बालों को भी है डिटॉक्स की जरूरत, यहां हैं घर पर हेयर डिटॉक्स के लिए 4 DIY हैक्स

पर्वतासन करने का तरीका

  • इस योगासन को करने के लिए पद्मासन में बैठ जाएं।
  • अब अपने दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसा लें और लम्बी सांस भरते हुए हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं।
  • अब अपनी बॉडी और हाथों को ऊपर की तरफ खीचें।
  • बॉडी को स्ट्रैच करते समय सांस को रोक लें।
  • इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए वापस अपनी मुद्रा में आ जाएं।
  • इस आसन को आप 4 से 5 बार कर सकती हैं।

2. भुजंगासन-

इस योगासन को करते समय शरीर की आकृति सांप की तरह नज़र आती है इसलिए इसे कोबारा पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह योगासन स्तनों का आकार बढ़ाने में सहायता करता है। इस आसान से आपके स्तनों के आस-पास की मसल्‍स में स्‍ट्रेच आता है, जिससे स्तन सुडौल होने लगते हैं।

भुजंगासन आपकी पीठ और कंधे को स्वस्थ रखने के लिए बहुत उपयोगी है। चित्र- शटरस्टॉक।

भुजंगासन करने का तरीका

  • इस आसान को करने के लिए मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • दोनों पैरों को आपस में जोड़ें और हथलियों को फर्श पर रखें और अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं।
  • रीढ़ की हड्डी को पीछे की तरफ झुकाते हुए अपनी दोनों हथेलियों पर जोर डालें और अपने हिप्‍स को जमीन से ऊपर न उठाएं।
  • इस मुद्रा में 5 से 10 सेकंड के लिए रहें।
  • इसके बाद धीरे-धीरे सांस को छोड़ते हुए अपनी मुद्रा में आ जाएं।

3. शलभासन-

इस मुद्रा को लोकस्ट पोज भी कहा जाता है। इस योगासन को करने से भी स्तनों के आस-पास की मसल्‍स में खिंचाव पड़ता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्तनों का साइज बढ़ता है।

शलभासन करने का तरीका

  • इस आसन को करने के लिए पेट के बल मैट पर लेट जाएं।
  • फिर अपनी दोनों हथेलियों को अपने हिप्‍स के नीचे रखें।
  • अब सांस को भीतर लेते हुए अपना बायां पैर ऊपर की ओर उठाएं।
  • दाएं पैर को सीधा रखें। फिर धीरे-धीरे सांस को छोड़ें हुए अपने बाएं पैर को नीचे लेकर आएं।
    अब यही क्रिया दाएं पैर से करें।
  • दोनों पैरों से इस प्रक्रिया को करने के बाद सांस अंदर लेते हुए अपने दोनों पैरों और आगे के हिस्‍से को जितना संभव हो ऊपर की ओर उठाएं।
  • आखिर में धीरे-धीरे सांस को छोड़ें हुए पैरों और आगे के हिस्‍से को नीचे लाएं।
  • आप इस आसान को 3 से 5 बार कर सकती है।

यह भी पढ़े- Mono diet : त्योहार के बाद शरीर को डिटॉक्स करने का इफेक्टिव फॉर्मूला है मोनो डाइट, जानिए कैसे करनी है फॉलो

निशा कपूर

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग। ...और पढ़ें

अगला लेख