लॉग इन

मलाइका अरोड़ा ने साझा किया अपने फिट और गॉर्जियस लुक का महामंत्र 

 यदि आप भी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की तरह स्वस्थ और खुशहाल रहना चाहती हैं, तो उनकी तरह अपनी फिटनेस रूटीन में शामिल कर लें मूव, ब्रीद और कनेक्ट के महामंत्र। 
मलाइका अरोड़ा का फिटनेस मंत्रा आसान है, इसलिए आप भी इन्हें अपना सकती हैं। चित्र: शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 20 Jul 2022, 08:00 am IST
ऐप खोलें

कई महिलाएं जहां मलाइका की तरह परफेक्ट फिगर पाने का सपना देखती हैं, वहीं उनकी यह जानने में भी दिलचस्पी बढ़ गई है कि वह फ्लॉलेस शरीर को बनाए रखने के लिए क्या करती हैं? क्या आप खुद को फिट और हेल्दी रखना चाहती हैं, लेकिन यह नहीं जानतीं कि शुरुआत कहां से की जाए? तो फिर जानिए बॉलीवुड की फिटनेस ओजी मलाइका अरोड़ा की कुछ बुनियादी टिप्स (Malaika arora fitness tips) , जिनकी जरूरत आपको भी हो सकती है। 

मलाइका हमेशा फिटनेस और स्टाइल का पर्याय रही हैं। हाल में हिंदुस्तान टाइम्स इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स 2022 में उन्हें अर्जुन कपूर के साथ मोस्ट स्टाइलिश कपल’ के रूप में भी सम्मानित किया गया था। वे अपने प्रशंसकों को प्रोत्साहित करने के लिए नियमित रूप से अपनी फिटनेस के राज शेयर करती रहती हैं। हाल में उन्होंने अपनी हेल्दी रूटीन की नयी झलक दिखाई, जिसमें उन्होंने डेली लाइफ की 3 फिटनेस रूटीन का पालन करने के सिस्टम को दिखाया।

उन्होंने अपने वीडियो को कैप्शन दिया, “योग दिवस को लगभग एक महीना हो गया है और अगर आप अभी भी सही समय पर शुरू करने का इंतजार कर रही हैं, तो मैं आपको बता दूं कि अब वह समय आ गया है।”

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया अपना फिटनेस रूटीन

  1. मूव

मलाइका सुझाव देती हैं कि लोगों को फिजिकल एक्सरसाइज जैसे कि योग, फंक्शनल ट्रेनिंग या पिलेट्स में शामिल होना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक जो आप अपने स्वास्थ्य के लिए कर सकते हैं, वह है नियमित रूप से व्यायाम करना। शारीरिक गतिविधि आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है। आपके वजन को सही बनाए रखने में मदद करती है। 

डेली टास्क को पूरा करने की आपकी क्षमता में वृद्धि कर सकती है और आपके बॉडी शेप को सुधार करने में भी आपकी मदद कर सकती है। व्यायाम मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी मददगार होता है। योग हमारी ताकत और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। हर दिन योग का अभ्यास करने से आपको मानसिक और शारीरिक मजबूती, फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार और आपको आराम महसूस करने में मदद मिलती है।

  1. ब्रीदिंग टेक्नीक्स

मलाइका सांस लेने की तकनीक का अभ्यास करने के लिए कहती हैं, जो आपके दिमाग को शांत करता है और फेफड़ों की क्षमता में सुधार करता है! जैसा कि हम जानते हैं, सांस लेने के व्यायाम तनाव को कम करने, दर्द से राहत देने, ऊर्जा बढ़ाने और इम्यून सिस्टम में सुधार करने और ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

सांस लेने के कुछ बुनियादी व्यायाम जो आपको करना चाहिए:

बेली ब्रीदिंग

सांस पर ध्यान केंद्रित करना

लॉयन्स ब्रीद

ऑल्टरनेट नॉस्ट्रिल ब्रीदिंग (प्राणायाम)

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

इक्वल ब्रीदिंग

  1. कनेक्ट

अपने इनर सेल्फ से जुड़ना बेहद जरूरी है। मेडिटेशन हमें एंग्जाइटी को कंट्रोल करने में मदद करता है। हमारे ध्यान की अवधि को बढ़ाता है और हमें अपने प्रति अधिक जागरूक बनाता है। नियमित व्यायाम और ध्यान जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रदर्शन में सुधार करता है। यह हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करता है। 

यह मोटिवेशन और प्रोडक्टिविटी को भी बढ़ाता है। इसलिए मेडिटेशन सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। भले ही यह दिन में सिर्फ 5 मिनट के लिए किया गया हो।

ध्यान कैसे करें?

  1. एक शांत जगह खोजें, जहां आप बिना अपने ध्यान को केंद्रित कर मेडिटेशन कर सकें।
  2. इसके लिए विशिष्ट समय सीमा निर्धारित करें। यदि आप शुरुआत कर रहीं हैं, तो कम समय के साथ शुरुआत करें। पांच या दस मिनट के लिए किया गया ध्यान भी आपको फर्क महसूस करा सकता है।
  3. आप एक कुर्सी पर या जमीन पर क्रॉस किए हुए पैरों के साथ बैठ सकते हैं। बस सुनिश्चित करें कि आप आरामदायक और तनावमुक्त स्थिति में हों।
  4. इस पर अपना ध्यान केंद्रित करें कि जब आप सांस लेती हैं और छोड़ती हैं, तो कैसा महसूस करती हैं।
  5. संभव है कि आपका ध्यान सांसों से हटकर दूसरी चीजों पर जाने लगें। आपका ध्यान इधर-उधर की बातों में भटकने लगेगा। बस अपना ध्यान आपको सांस पर वापस लाना है।
  6. मलाइका अरोड़ा फिट रहने के लिए मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करती हैं। चित्र : Insta/ MalaikaArora
  7. जब आपका दिमाग व्यर्थ की बातों में भटकने लगे, तो चिंता या अपनी आलोचना न करने बैठ जाएं। सिर्फ अपना ध्यान वापस सांस लेने और छोड़ने पर केंद्रित करना होगा7
  8. कुछ देर बाद अपनी आंखें खोलें और वातावरण की आवाजों को नोटिस करें। देखें कि आपका शरीर कैसा महसूस करता है।
  9. इस अभ्यास को आप जितनी बार चाहें, उतनी बार दोहराएं। अंत में इससे आप बेहतर महसूस करेंगी।

वास्तव में आपको खुद को फिट रखने के लिए दिन भर एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है। यदि आप स्वयं की देखभाल पर लगभग 10 मिनट भी लगा लेती हैं, तो इससे आपके समग्र स्वास्थ्य और वेलनेस पर असर पड़ेगा।

यहां पढ़ें:-संपूर्ण व्यायाम है सूर्य नमस्कार, सुबह नहीं मिला समय तो शाम को करें अभ्यास 

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख