कई महिलाएं जहां मलाइका की तरह परफेक्ट फिगर पाने का सपना देखती हैं, वहीं उनकी यह जानने में भी दिलचस्पी बढ़ गई है कि वह फ्लॉलेस शरीर को बनाए रखने के लिए क्या करती हैं? क्या आप खुद को फिट और हेल्दी रखना चाहती हैं, लेकिन यह नहीं जानतीं कि शुरुआत कहां से की जाए? तो फिर जानिए बॉलीवुड की फिटनेस ओजी मलाइका अरोड़ा की कुछ बुनियादी टिप्स (Malaika arora fitness tips) , जिनकी जरूरत आपको भी हो सकती है।
मलाइका हमेशा फिटनेस और स्टाइल का पर्याय रही हैं। हाल में हिंदुस्तान टाइम्स इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स 2022 में उन्हें अर्जुन कपूर के साथ मोस्ट स्टाइलिश कपल’ के रूप में भी सम्मानित किया गया था। वे अपने प्रशंसकों को प्रोत्साहित करने के लिए नियमित रूप से अपनी फिटनेस के राज शेयर करती रहती हैं। हाल में उन्होंने अपनी हेल्दी रूटीन की नयी झलक दिखाई, जिसमें उन्होंने डेली लाइफ की 3 फिटनेस रूटीन का पालन करने के सिस्टम को दिखाया।
उन्होंने अपने वीडियो को कैप्शन दिया, “योग दिवस को लगभग एक महीना हो गया है और अगर आप अभी भी सही समय पर शुरू करने का इंतजार कर रही हैं, तो मैं आपको बता दूं कि अब वह समय आ गया है।”
मलाइका सुझाव देती हैं कि लोगों को फिजिकल एक्सरसाइज जैसे कि योग, फंक्शनल ट्रेनिंग या पिलेट्स में शामिल होना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक जो आप अपने स्वास्थ्य के लिए कर सकते हैं, वह है नियमित रूप से व्यायाम करना। शारीरिक गतिविधि आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है। आपके वजन को सही बनाए रखने में मदद करती है।
डेली टास्क को पूरा करने की आपकी क्षमता में वृद्धि कर सकती है और आपके बॉडी शेप को सुधार करने में भी आपकी मदद कर सकती है। व्यायाम मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी मददगार होता है। योग हमारी ताकत और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। हर दिन योग का अभ्यास करने से आपको मानसिक और शारीरिक मजबूती, फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार और आपको आराम महसूस करने में मदद मिलती है।
मलाइका सांस लेने की तकनीक का अभ्यास करने के लिए कहती हैं, जो आपके दिमाग को शांत करता है और फेफड़ों की क्षमता में सुधार करता है! जैसा कि हम जानते हैं, सांस लेने के व्यायाम तनाव को कम करने, दर्द से राहत देने, ऊर्जा बढ़ाने और इम्यून सिस्टम में सुधार करने और ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में मदद करते हैं।
बेली ब्रीदिंग
सांस पर ध्यान केंद्रित करना
लॉयन्स ब्रीद
ऑल्टरनेट नॉस्ट्रिल ब्रीदिंग (प्राणायाम)
इक्वल ब्रीदिंग
अपने इनर सेल्फ से जुड़ना बेहद जरूरी है। मेडिटेशन हमें एंग्जाइटी को कंट्रोल करने में मदद करता है। हमारे ध्यान की अवधि को बढ़ाता है और हमें अपने प्रति अधिक जागरूक बनाता है। नियमित व्यायाम और ध्यान जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रदर्शन में सुधार करता है। यह हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करता है।
यह मोटिवेशन और प्रोडक्टिविटी को भी बढ़ाता है। इसलिए मेडिटेशन सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। भले ही यह दिन में सिर्फ 5 मिनट के लिए किया गया हो।
वास्तव में आपको खुद को फिट रखने के लिए दिन भर एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है। यदि आप स्वयं की देखभाल पर लगभग 10 मिनट भी लगा लेती हैं, तो इससे आपके समग्र स्वास्थ्य और वेलनेस पर असर पड़ेगा।
यहां पढ़ें:-संपूर्ण व्यायाम है सूर्य नमस्कार, सुबह नहीं मिला समय तो शाम को करें अभ्यास
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।