डबल चिन और झुर्रियों से पाना है छुटकारा? बस 10 मिनट इन 5 फेस योगा को दें और देखें कमाल

आप चाहें कितनी भी फि‍ट दिखें, अगर चेहरे त्‍वचा लटकी हुई है और वहां झुर्रियां हैं, तो उम्र के राज फाश हो जाते हैं। खुद को हमेशा यंग बनाए रखना है तो फेस योगा को भी करें अपने रूटीन में शामिल।
हमेशा जवां दिखने के लिए अपनाएं फेस योगा। चित्र-शटर स्टॉक।
विदुषी शुक्‍ला Updated: 10 Dec 2020, 13:51 pm IST
  • 83

कभी सोचा है हमारे चेहरे पर झुर्रियां क्यों पड़ती हैं? पूरे शरीर की ही तरह चेहरे में भी मांसपेशियां होती हैं और बोलते, खाते या हंसते वक्त हम इन मांसपेशियों का प्रयोग करते हैं। अब समस्या यह है कि हम कुछ मसल्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और कुछ का बिल्कुल नहीं। जिन मांसपेशियों का हम ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते वहां की त्‍वचा पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। इसीलिए हमारे आंखों और चिन के पास सबसे जल्दी झुर्रियां आती हैं।

लॉस एंजिलिस के स्किन फिट जिम की फेशिअल योगा इंस्ट्रक्टर कोको हयाशी बताती हैं,”हम चेहरे की सभी मांसपेशियों को यूज़ नहीं करते, लेकिन फेस योगा से उन सभी मसल्स की एक्सरसाइज होती है। 6 महीने तक रोजाना फेस योगा करने से आप अपनी उम्र से 5 साल तक जवान दिख सकती हैं।”

अगर आपको भी दिखना है यंग तो इन 5 आसान फेस योगा करें शुरुआत

1. नेक स्ट्रेच

दिनभर लैपटॉप पर काम करने से अगर आपकी भी डबल चिन आ गयी है, तो इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से आपको डबल चिन से छुटकारा मिलेगा।
3 से 4 बार एक मिनट के लिए गर्दन उठाकर चिन की मसल्स को स्ट्रेच करें।

2. फिश फेस

फिश फेस. चित्र-शटर स्टॉक।

यह एक्सरसाइज आपके गालों की मांसपेशियों को एक्टिव करती है। इसके लिए दोनो गालों को सक करके अपने लिप्स से मछली जैसा फेस बनाना है। 30 सेकंड के लिए 5 बार यह एक्सरसाइज करें। यह एक्सरसाइज आपके गालों को फर्म रखती है।

3. जिर्राफ किस

जैसा कि एक्सरसाइज का नाम ही बताता है, इसमें आपको गर्दन उठाकर पाउट करना है। यह आसान सी एक्सरसाइज चिन, जॉ लाइन और गाल के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लगातार 5 बार यह एक्सरसाइज करें फिर ब्रेक लें, फ़िर रिपीट करें। इस तरह 4 से 5 बार यह एक्सरसाइज करें।

4. पफ्ड चीक यानी गाल फुलाना

पफ्ड चीक. चित्र-शटर स्टॉक।

इस एक्सरसाइज में आपको गालों को फुलाना है, जैसे हम बचपन में करते थे, और हल्के हाथ से दोनों गालों पर दबाव डालना है। अगर आपको हल्का तनाव महसूस हो तो समझ लीजिए आप सही तरह से यह एक्सरसाइज कर रहे हैं।

5. स्माइल

आपकी स्माइल आपका सबसे खूबसूरत गहना ही नहीं सबसे बढ़िया एक्सरसाइज भी है। हम आजकल मुस्कुराना भूल ही चुके हैं, लेकिन इस बहाने आप मुस्कुरा भी लेंगे और आपके चेहरे के रिंकल भी दूर हो जाएंगे। 30 सेकंड से एक मिनट तक स्माइल करने से आंखों के बैग्स कम होते हैं।

स्माइल. चित्र-शटर स्टॉक।

यह आसान सी एक्सरसाइज आपके चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन हयाशी कहतीं हैं,”अगर रोज एक्सरसाइज नहीं करेंगे तो लाभ नज़र नहीं आएंगे। कम से कम 5 महीने तक एक्सरसाइज करने के बाद ही रिज़ल्ट्स नज़र आएंगे, इसलिए पेशेंस रखें।”

  • 83
लेखक के बारे में

पहला प्‍यार प्रकृति और दूसरा मिठास। संबंधों में मिठास हो तो वे और सुंदर होते हैं। डायबिटीज और तनाव दोनों पास नहीं आते। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख