कोविड-19 महामारी दे रही है फि‍ट रहने की प्रेरणा? तो वर्कआउट से पहले जान लें ये 6 जरूरी बातें

होम वर्कआउट या जिम, आप क्या आज़माना चाहेंगी? इससे पहले कि आप अपनी फि‍टनेस यात्रा शुरू करें, आपको इन 6 महत्वपूर्ण बातों को जानने की आवश्यकता है।
नियमित व्‍यायाम करने से फैट बर्न हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
नियमित व्‍यायाम करने से फैट बर्न हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 10 Dec 2020, 13:45 pm IST
  • 88

महामारी बेशक बहुत खतरनाक हैं परंतु इस महामारी ने हमें यह जरूर सिखा दिया है कि आज हमारा स्वस्थ रहना और सक्रियता बनाए रखना कितना आवश्यक हैं। जो लोग अपने बिजी शेड्यूल की वजह से वर्कआउट नहीं करना चाहते थे, आज उसे भी व्यायाम की अहमियत का पता चल गया है।

आज पूरा विश्व वायरस से लड़ रहा है। इसी बीच लोगों को यह एहसास हो गया हैं कि, सिर्फ़ स्वस्थ रहने से ही खुद को बचाया जा सकता हैं। आखिरकार, सक्रिय रहना आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है, टाइप 2 मधुमेह का खतरा कम करता है। साथ ही हृदय संबंधी बीमारियों, कैंसर, श्‍वसन, आदि की बीमारियों से भी बचाए रखता है।

अगर, यह महामारी आपको वर्कआउट को शुरू करने की प्रेरणा दे रही है, तो बधाई! देर आए दुरुस्त आए। हालांकि, अगर – यह वर्कआउट आपका पहला प्रयास है, तो कृपया ध्यान रखे- फि‍टनेस एक जीवन शैली हैं। और इसकी कुछ बेसिक जरूरतें हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप शुरूआत में अपने फि‍टनेस गोल्‍स को हासिल करने के लिए उन बेसिक्‍स को अच्‍छी तरह समझ लें-

कोविड-19 से बचने के लिए एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। चित्र: शटरस्‍टॉक

1 निरंतरता बनाए रखें

हमारा शरीर स्थिर रहता है उसमे निरंतरता बनाए रखना बहुत जरूरी हैं। निरंतरता बनाए रखने से आप अपने तय किए गए लक्ष्य तक आसानी से और जल्दी पहुंच सकती हैं।

2 खुद को प्रेरित करती रहें

फिल्में, नींद, आदि कई कारण हो सकते हैं, जो आपकी वर्कआउट जर्नी को बाधित कर सकते हैं। परंतु,आप हमेशा खुद को वर्कआउट के लिए प्रेरित करती रहें। रोज लक्ष्य को निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करती जाएं।

3 धैर्य रखें

जैसा शरीर आप चाहती हैं उसे प्राप्त करने के लिए जितना आप सोचती हैं उससे थोड़ा और अधिक समय लग सकता हैं, इसीलिए आपको अपने फि‍टनेस लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए धैर्य और कड़ी मेहनत की आवश्यकता पड़ती है।

4 अपनी सीमाओं का आकलन करें

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

अपने स्‍वास्‍थ्‍य और वेलनेस के बारे में जागरूक रहें और अपनी सीमाओं और कमजोरियों को समझें। तभी आप धीरे- धीरे अपने अभ्यास को बढ़ा पाएंगी और नयी चुनौतियों का सामना कर पाएंगी।

अपने लिए रियलिस्टिक गोल सेट करें। चित्र : शटरस्‍टॉक

5 वास्‍तविक लक्ष्य निर्धारित करें- आपको अपने लक्ष्य निर्धारित करते समय खुद के साथ ईमानदार होना आवश्यक हैं। क्या यह मुझसे हो पाएगा,क्या मैं अपने वर्कआउट को पूरा समय दे पाऊंगी? कोई मुश्किल या कठिन लक्ष्य निर्धारित करना और उसे हासिल नहीं कर पाना आपके अंदर निराशा को बढ़ाएगा।

इसीलिए पहले सुनिश्चित करें कि आप ऐसा लक्ष्य निर्धारित कर रही हैं,जो आप आसानी से प्राप्त कर सकती हैं। आप अपने लक्ष्यों और दिनचर्या को तय करने के लिए फिटनेस ट्रेनर से संपर्क कर सकती हैं।

6 जवाबदेह बनें – किसी के प्रति जवाबदेह होने से हमें सही रास्ते पर बने रहने में मदद मिलती हैं, जैसे आप अपने लक्ष्य के बारे में अपने दोस्त,परिवार या प्रशिक्षक को बता दें और उन्हें अपने परिणाम भी बताया करे। अपने वर्कआउट और कैलोरीज का रिकॉर्ड मेंटेन करें, जिससे आपने कितनी प्रोग्रेस की, आप उस बात को बेहतर तरीके से समझ पाएंगी।

  • 88
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख