5 नए और अनूठे योगा ट्रेंड जो आपकी बॉडी और माइंड को रखेंगे फि‍ट

योग की प्राचीन विधियों को हमने आपके लिए कुछ मजेदार बदलाव के साथ पेश किया है। फि‍लहाल आप खुद को फि‍ट रखने के इन अनूठे योगासनों का अभ्यास करें –
योग के ये नए ट्रेंड्स आपके फि‍टनेस रूटीन को थोड़ा और मजेदार बना सकते हैं। चित्र: शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 26 Apr 2022, 08:27 am IST
  • 80

पुराना उत्पाद, नई पैकेजिंग : ऐसा लगता है कि यह मंत्र लोगों को लुभाने में हमेशा काम आता है। मन, मस्तिष्क और शरीर को स्वस्थ रखने वाला योग भी इसका अपवाद नहीं है। आखिरकार, बदलते समय में बदलते ट्रेंड ज्यादा आकर्षित करते हैं। वरना आप अपनी फि‍टनेस के लिए कैसे प्रेरित होंगे ।

तो, यहां हम आपको योग के पांच सुपर-हेल्दी और सुपर मज़ेदार आधुनिक-संस्करण दे रहे हैं, जिससे आप अपने स्वास्‍थ्य के लिए नियमित योगाभ्या‍स शुरू कर सकें:

1. फैमिली योगा

आधुनिक समय की व्यस्त दिनचर्या में हमें अपने परिवार के साथ बिताने के लिए बहुत कम क्वालिटी टाइम मिल पाता है। इसलिए फैमिली योगा क्लासेस भले ही नया ट्रेंड है, पर यह परिवारों को क्वालिटी टाइम उपलब्ध करवाने की समस्या का हल कर सकता है। इसमें आप अपने खुद के स्वास्थ्य के साथ ही अपने परिवार के स्वास्‍थ्‍य पर भी ध्यान दे सकते हैं।

यह अनूठा और हेल्दी तरीका आपकी फैमिली की बॉन्डिंग बढ़ाने में भी काफी कारगर है, तो आप इसे ट्राय कर सकती हैं।

2. टो योगा

चेहरे के लिए किए जाने वाले योग हमेशा से टॉप लिस्ट में होते हैं। स्वभाविक है हम सभी एक आकर्षक चेहरा पाना चाहते हैं, ऐसे में फेस योगा हमें एजिंग के साइन्स से छुटकारा दिलाता है। पर इस बार टो योगा ट्रेंड में है। खासतौर से तब जब आप योगाभ्यास की बस शुरूआत ही कर रही हैं।
टो योगा में अपने पंजों को अलग-अलग तरह से खिंचाव दिया जाता है।

इसे आप अलग-अलग योगा इंस्ट्रक्टर्स द्वारा पोस्ट किए जा रहे वीडियो को देखकर अपने घर में आराम से कर सकती हैं।

इसका खास फायदा यह है कि ये पंजों में मौजूद स्टिफनेस को दूर करने के साथ ही आपको तनावमुक्त भी करता है। क्योंकि इससे आपके पैर की हर अंगुली तक रक्त संचरण में सुधार होता है। जिससे आप आगे के योगाभ्यास के लिए वॉर्मअप हो जाती हैं और संतुलन बनाने में भी मदद मिलती है।

अगर स्टिफनेस बहुत ज्यादा है, तब भी आप इनसे अपने फि‍टनेस रूटीन की शुरुआत कर सकती हैं। चित्र: शटरस्टॉक

3. योग हिट (HIIT)

पहले पावर योग ट्रेंड में था, जिसमें वजन घटाने के लिए योग को अधिक कठोर और सघन रूप में शामिल किया जाता था। फिर योग को पिलाटेज के साथ मिक्स कर स्ट्रेचिंग और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए प्रैक्टिस किया जाने लगा। पर अब नया ट्रेंड योगा हिट का है यानी – हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग।

इसमें आपके शरीर को स्ट्रेच करते समय कार्डियो-इंटेंसिव वर्कआउट शामिल किया जाता है। साथ ही इसमें वे योगासन भी एड किए गए हैं जिनसे आपकी बॉडी में लचीलापन बढ़े। निश्चित रूप से हम इसे टाइम सेवर योग भी कह सकते हैं।

4. चेयर योगा

अगर आपके शरीर में स्टिफनेस ज्यादा है और आप मैट पर लेटने या बैठने में परेशानी महसूस करते हैं, तो चेयर योगा आपके लिए है। योग के इस रूप में एक कुर्सी पर बैठे लो इंटेंस योगासनों का अभ्यास किया जाता है।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

एक बार जब आपका शरीर लचीला हो जाता है और आप आसनों के प्रति ज्यादा सहज हो जाते हैं, तो आप निश्चित रूप से इसमें और इजाफा कर सकती हैं। आप योग की इंटेंसिटी और स्पी‍ड दोनों बढ़ा सकती हैं।

5. कराओके योग

याद कीजिए बीयर योगा के उस तथाकथित “मज़ेदार तत्व” के कारण उसने लोगों को बीयर योगा का मुरीद बना दिया था। पर अल्कोहल सेवन के गलत एलीमेंट के कारण यह जल्दी ही बंद भी हो गया। पर अब योग का एक और मजेदार रूप ट्रेंड में है। यह है कराओके योगा – सुनने में ही मनोरंजक लगता है न! इसमें आप को योग को बहुत गंभीरता से करने की बजाए बड़े ही मनोरंजक तरीके से नाचते-गाते हुए करना होता है।

तो, हैं न मजेदार, योग के ये अनूठे ट्रेंड। तो देर किस बात की, अपने रूटीन योग में कुछ बदलाव लाएं और वर्कआउट को और भी मजेदार बनाएं।

  • 80
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख