सारा और दीया कैलोरी बर्न करने के लिए साइकलिंग पर करती हैं भरोसा, जानिए क्या हैं इसके फायदे 

हर रोज साइकिल चलाना न सिर्फ वेट लॉस में आपकी मदद करता है, बल्कि ये आपके संपूर्ण शरीर के लिए फायदेमंद है। 
cycle chalane ke fayde
स्वास्थ्य के फायदों के लिए दिया मिर्जा चलाती हैं साइकिल, आप भी चलाएं साइकिल।चित्र: शटरस्टॉक
Published On: 13 Aug 2022, 09:30 am IST

हममें से ज्यादातर ने बचपन में साइकिल खूब चलाई होगी। चाहे स्कूल जाना हो या दोस्तों के साथ मिलने जाना हो, हम साइकिल पर सवार होकर ही जाते थे। बचपन को याद करने के अलावा, साइकिल को लोकप्रिय और प्रभावी कार्डियो एक्सरसाइज माना गया है। सचमुच यह न केवल मजेदार आउटडोर एक्टिविटी है, बल्कि फिट और स्वस्थ रहने का शानदार तरीका भी। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सारा अली खान और दीया मिर्जा जैसे बॉलीवुड स्टार्स के बीच साइकिल एक लोकप्रिय व्यायाम है। आप भी इसे आजमाना चाहती हैं? यदि हां, तो सबसे पहले साइकिल चलाने के फायदे (cycling to burn calories) जानने में हम आपकी मदद करते हैं।

कैलोरी बर्न करती है साइकिल (cycling to burn calories)

साइकिल या बाइक चलाना एक प्रमुख एरोबिक एक्सरसाइज है। यह आपको कैलोरी बर्न करने और आपके निचले शरीर के अलावा आपके पैरों, कूल्हों और ग्लूट्स को बनाने में मदद करता है। यदि आप एक ऐसा व्यायाम चाहती हैं, जो आपकी पीठ, कूल्हों, घुटनों और टखनों के लिए आसान हो, तो साइकल चलाना एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह सबसे सरल और सुलभ रूप है।

साइकिलिंग के लाभों को बेहतर ढंग से समझने के लिए हेल्थ शॉट्स ने फिटनेस विशेषज्ञ और पीएमएफट्रेनिंग के फाउंडर और फिट इंडिया मूवमेंट एंबेसडर मुकुल नागपॉल से बातचीत की।

साइकिल चलाने के 7 फायदे यहां दिए गए हैं:

  1. कार्डियो वस्कुलर हेल्थ में सुधार करता है

कार्डियो का अर्थ है हार्ट। साइकिल चलाने से हार्ट मसल्स को मजबूत करने में मदद मिलती है। इससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। ग्लासगो विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग हर दिन साइकिल चलाते हैं, वे उल्लेखनीय स्वास्थ्य लाभ का अनुभव करते हैं। इसमें हार्ट की कार्यप्रणाली में सुधार और हृदय संबंधी बीमारियों का कम जोखिम शामिल है।

  1. वजन घटाने में मदद करता है

एरोबिक एक्सरसाइज के लिए साइकिल को अक्सर अच्छे विकल्पों में से एक माना जाता है। मुकुल कहते हैं, “कैलोरी बर्न करने के लिए साइकिलिंग एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। मसल्स को मजबूती देने के अलावा, साइकिलिंग से व्यक्ति को अपने वेट मैनेजमेंट में मदद मिल सकती है, क्योंकि यह मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है। मसल्स का निर्माण करता है और शरीर की चर्बी को बर्न करता है।

  1. फेफड़ों के स्वास्थ्य में सुधार करता है

श्वसन तंत्र श्वास से जुड़ा होता है। साइकिल चलाने के दौरान आपको बहुत अधिक सांस लेनी पड़ती है, जो कार्डियोरेस्पिरेटरी स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता है। “साइकिल चलाने जैसी फिजिकल एक्टिविटी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करती है। इससे SARS-CoV-2 जैसे रेस्पिरेटरी इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिल सकती है, जो कोविड -19 का कारण बनती है।

  1. फिटनेस के स्तर को बढ़ाता है

साइकिल चलाना एरोबिक एक्सरसाइज है। जब आप इसे निश्चित गति के साथ लंबी अवधि के लिए करती हैं, तो यह शरीर केे लिए फायदेमंद होता है। जब आप चढ़ाई कर रही होती हैं, तो यह शरीर के सिस्टम को लक्षित करने में मदद करता है। इसके परिणामस्वरूप आपके फिटनेस स्तर में वृद्धि होती है।

Pollपोल
नवरात्रि उपवास वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं?
ByCycle fit rakhti hai
साइकिलिंग वजन कम कर आपको फिट बनाती है। चित्र: शटरस्टॉक
  1. आपके जोड़ों पर कम प्रभाव

साइकिल चलाना व्यायाम का एक कम प्रभाव वाला रूप है। इसे बुजुर्ग, वयस्क और कमजोर या क्षतिग्रस्त जोड़ों वाले लोगों के लिए एक सुरक्षित विकल्प बनाता है। चूंकि आपका पैर दौड़ने या कूदने की तरह फर्श पर नहीं पड़ता। इसलिए साइकिल चलाने से वास्तव में आपके जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है। 

यह आपको एक अच्छी एक्सरसाइज देने में मदद करता है। साइकिल चलाना महिलाओं के लिए विशेष रूप से अच्छा है, क्योंकि इससे ऑस्टियोआर्थराइटिस की संभावना कम हो जाती है।

  1. तनाव से राहत देता है

न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी नियमित रूप से एक्सरसाइज करने और फिट रहने के लिए साइकिल चलाना एक शानदार तरीका है। एक मजेदार गतिविधि के रूप में यह सहजता की भावना विकसित करता है और आप तनाव मुक्त होती हैं। आपको अच्छी नींद आएगी और आप एनर्जेटिक भी महसूस करेंगी।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें
cycling tanav ghatata hai
साइकिलिंग स्ट्रेस बस्टर का काम करती है। चित्र: शटरस्टॉक
  1. विशेष स्किल की जरूरत नहीं

साइकिल चलाने के लिए विशेष स्किल की जरूरत नहीं पड़ सकती है। इसे चलाना काफी आसान है। बस अपनी साइकिल उठाइए और चलाना शुरू कीजिए।

ध्वनि प्रदूषण में शामिल नहीं होने और किसी भी प्रकार की हानिकारक गैस न छोड़ने के कारण यह पर्यावरण के भी अनुकूल है।

यह भी पढ़ें:-मोटी और ओवरवेट हैं, तो एक्सरसाइज के साथ इन 4 चीजों का भी जरूर रखें ध्यान 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख