लॉग इन

प्रभावी कसरत के महत्व पर जोर देती हुए शिल्पा शेट्टी ने की डेडकर्ल एक्सरसाइज, शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड सेलिब्रिटी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने वर्कआउट रूटीन का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसमें उन्हें जिम में हाई-इंटेंसिटी डेड कर्ल एक्सरसाइज करते देखा जा सकता है।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने हमेशा अपने वर्कआउट से हमें प्रभावित किया है. चित्र : शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 17 Nov 2021, 21:30 pm IST
ऐप खोलें

फिटनेस के फ्रीक और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ( Shilpa shetty ) का मानना ​​​​है कि कसरत ( Exercise )  हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इस मंत्र को ध्यान में रखते हुए, उसने अपनी सुबह की शुरुआत एक सरल लेकिन महत्वपूर्ण एक्सरवाइज रूटीन के साथ,  एक एनर्जेटिक नोट पर की। अभिनेत्री ने बारबेल के साथ डेड-कर्ल( Dead Curl )  करते हुए खुद का एक वीडियो पोस्ट किया।

वीडियो में शिल्पा ने ऑरेंज ब्रा और प्रिंटेड टाइट्स में नज़र आई, जिस दौरान वो इनडोर जिम में डेड-कर्ल का अभ्यास कर रहीं थी। उन्होंने एक्सरसाइज के महत्व के बारे में बात की जो हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण हैं। शिल्पा के अनुसार यह एक व्यक्ति को सरल लग सकता है, वहीं किसी दूसरे के लिए कठिन हो सकता है। 

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने 37 सेकंड की लंबी क्लिप अपने इंस्टाग्राम ( Instagram )  प शेयर की, जिसमे उन्होंने उस अभ्यास के बारे में भी बात की जो वह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ”डेड-कर्ल एक बेहतरीन एक्सरसाइज है जो निचले शरीर और बाजुओं पर अच्छा काम करता है।” अभिनेत्रि ने कहा कि वह अपने लिए नियमित काम करने के लिए बीच में केवल 30 सेकंड के आराम के साथ 1 मिनट के 4 राउंड करती हैं।”

शिल्पा ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “ सरल रखें, और महत्वपूर्ण भी… चाहे वह आपके जीवन के निर्णय हों या आपका वर्कआउट रूटीन।  किसी व्यक्ति को आसान लगने वाली एक्सरसाइज, काफी प्रभावी एक्सरसाइज़ रूटीन साबित हो सकता है। डेड-कर्ल निश्चित रूप से इनमें से एक है!  यह निचले शरीर और बाजुओं पर बहुत अच्छा काम करता है। 

इसे कार्डियो के लिए HIIT ड्रिल के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।  मेरा विश्वास करें, यह अपना जादू चलाएगा।  आपको बस इतना करना है कि प्रत्येक के बीच में केवल 30 सेकंड के आराम के साथ 1 मिनट के 4 राउंड करने हैं। और आप खुद ब खुद समझ जाएंगी। इस हाई ऑक्टेन एक्सरसाइज को अपने सप्ताह की शुरुआत ऊर्जा के साथ शुरू करने का प्रयास करें … रेरिंग टू गो। ”

यहां देखें वीडियो 

जानिए क्या हैं डेडकर्ल के लाभ:

डेड-कर्ल एक फुल-बॉडी वर्कआउट है।  शिल्पा द्वारा बताए गए लाभों के अलावा, यह ताकत बनाने और कॉर्डिनेशन बनाने में भी मदद करता है।  यह एक्सरसाइज एब्स, बाइसेप्स, ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग, शोल्डर और ट्राइसेप्स मसल्स पर फोकस करती है।

यह भी पढ़े : आपको अपने नन्हें शिशु को क्यों नही पहनाने चाहिए फर वाले कपड़े, कारण हम बताते हैं

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख