scorecardresearch

Seated Knee Tucks: इस एक एक्सरसाइज से पूरा होगा फ्लैट टमी पाने का आपका सपना

यदि आप अपने पेट को फ्लैट करने के लिए सब कुछ ट्राई कर चुकी हैं और आपको फिर भी कोई अच्छा रिजल्ट नहीं मिला है, तो एक बार इस एक्सरसाइज को अपना कर देखें।
Updated On: 28 Apr 2022, 12:39 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
फ्लैट टमी पाना अब इतना भी मुश्किल नहीं हैं, बस इस एक्सरसाइज को करके देखें।चित्र: शटरस्टॉक

ज्यादातर महिलाएं फ्लैट टमी यानी पेट को चर्बी से मुक्त करना चाहती हैं। पर यह कई बार काफी मुश्किल हो जाता है। आप भी अगर फ्लैट टमी पाना चाहती हैं और सब कुछ करके थक गईं हैं, तो यह सीटेड नी टक्सल एक बार ट्राय करके देखें।

पेट पर थोड़ी-बहुत चर्बी होने को सामान्य माना जाता है। कहा जाता है कि अगर यह कमर व पेट पर निश्चित मात्रा में हो, तो यह कुशन की तरह हमारी हड्डियां की सुरक्षा करती है।

साथ ही शरीर के अंदरुनी अंग अच्छी तरह से काम कर पाते हैं। वहीं, अगर यह चर्बी ज़रुरत से ज्यादा होती है, तो कई बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। वहीं कई बार यह शर्म का कारण भी बन जाती है।

कौन कहता है कि एक एक्सरसाइज एक साथ सभी मसल्स को ठीक नहीं कर सकती। जिसने भी ऐसा कहा है उसने Seated Knee Tucks के बारे में नहीं सुना है।

इसको सुनने में और इसे करने में बहुत फर्क है। इसे सही तरीके से करने के बाद आप सही मायने में फ्लैट टमी पा सकती हैं। क्या आप जानती हैं कि इसकी सबसे खास बात क्या है? इसको करने से एक ही साथ दो फायदे देखने को मिलते हैं। यह आपके पेट के साथ पूरी बॉडी को टोन्डै करने में भी मदद करता है।

सबसे पहले आइए देखते हैं कि इसे करते कैसे हैं। Seated Knee Tucks करने के लिए आपको किसी इक्यूटपमेंट की जरूरत नहीं, इसे सिर्फ कुछ सिंपल स्टेप्स के द्वारा किया जा सकता है-

Pollपोल
नवरात्रि उपवास वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं?

1. फर्श पर बैठ कर अपने दोनों हथेलियों को अपने बट के ठीक पीछे रखें।
2. अपने पैरों को मोड़ें और उन्हें अपनी छाती के करीब लाएं।
3. अपने ऊपरी शरीर को उठाएं। आपके ऊपरी शरीर को जमीन के साथ 45 डिग्री का कोण बनाना चाहिए।
4. अब, आपको अपने ऊपरी शरीर और पैरों को एक साथ ले जाना होगा। सबसे पहले, अपने पैरों को बाहर फैलाएं और अपने ऊपरी शरीर को नीचे, फर्श की ओर ले जाएं। अपने पैरों को फर्श से न छुएं।
5. अब अपने पैरों को अपनी छाती और अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को 45 डिग्री के कोण पर वापस लाएं।

इसे 20 बार दोहराते हुए लगभग 4 सेट्स कर लें। Seated Knee Tucks एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसका असर आप कुछ ही दिनों में देख सकते है। इसके अद्भुत रिजल्ट से आप लोगों में आकर्षण का कारण बन जाएँगी।

कुछ चीजें जो आपको घुटने के बल बैठकर करते समय ध्यान रखनी होंगी:

1. आपका ऊपरी शरीर और निचला शरीर सिंक में होना चाहिए।
2. ऊपर आने और साँस छोड़ते समय अपने शरीर को सिकोड़ ले और श्वास भरते समय अपने शरीर को ढीला करें।
3. अपने पूरे शरीर को इसमें इन्वॉल्व करना मत भूले।
4. अपने पेट को घटते और बढ़ते हुए महसूस करने के लिए इसे धीरे-धीरे करें।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

यह सब करने के लिए आपको घुटनों के बल बैठना चाहिए Knee Tucks एक खूबसूरत एक्सरसाइज है। जिसके द्वारा आप अपने बॉडी वेट को आसानी से कम कर सकते है। इसमें कोई भी जर्क्स और जम्प्स नहीं है जिसके कोई बुरे इफेक्ट आपके शरीर पर पड़े। आपके जॉइंट्स को भी इसको करने पर कोई हानि नहीं होगी।

इस एक्सरसाइज की खास बात यह है कि ये पेट से चर्बी घटाने के साथ ही आपकी पूरी बॉडी को सुडौल बनाती है। चित्र: शटरस्टॉक

बहुत से लोग शिकायत करते हैं जब वह crunches करते हैं कि इसके कई नेगेटिव इम्पैक्ट देखने को मिल रहे हैं, उनकी गर्दन पर उनके लोअर बैक पर। लेकिन Seated Knee Tucks आपकी इन सभी समस्याओं का हल है।

जर्नल ऑफ एजिंग रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, पाया गया कि यह बुजुर्गों के लिए काफी फायदेमंद है। जो उनके शरीर में लचीलापन पैदा करता है और उनकी कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है।

बुजुर्ग जो कि ज्यादा एक्सरसाइज नहीं कर सकते, अपने शरीर पर ज़्यादा जोर नहीं डाल सकते उनके लिए यह एक्सरसाइज यानी Seated Knee Tucks फायदेमंद हो सकती है।

इस एक्सरसाइज के कितने फायदे हैं यह अब तक आप जान चुके होंगे। यह आपकी इच्छा के अनुसार ढल सकता है और आपको इसे जरूर करना चाहिए। याद रखिए अपनी बैली फैट को आप इससे कम कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख