scorecardresearch

Republic Day 2022: परेड में दिखने वाली यह मार्चिंग आपकी सेहत के लिए भी है बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज

गणतंत्र दिवस यानी झंडा फहराना, राष्ट्रगान गाना और मार्चिंग परेड देखकर मजा लेना। लेकिन क्या आपको पता है कि ये मार्च पास्ट केवल देश ही नहीं आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है?
Published On: 26 Jan 2022, 08:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Marching weight loss ka aasan aur effective tarika hai
मार्चिंग वेट लॉस का आसान और प्रभावी तरीका है। चित्र:शटरस्टॉक

बढ़ती उम्र को रोकना असंभव है। समय के साथ शरीर निष्क्रिय होने लगता है। लेकिन देश के प्रति प्रेम हमेशा जवान और जोशीला होता है। अगर आप इस सम्मान और प्रेम की तरह आजीवन चुस्त रहना चाहती हैं, तो मार्चिंग आपकी मदद कर सकती है। जी हां, लेफ्ट राइट लेफ्ट……. वाला मार्च पास्ट। आप जानते हैं कि व्यायाम अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। लेकिन आप खुद को ज्यादातर एक या दो तरह की गतिविधि तक सीमित रखते हैं।

हावर्ड विश्वविद्यालय के शोध के अनुसार लोग वही करते हैं जो उन्हें पसंद है, या जो सबसे प्रभावी लगता है। इसलिए आपके द्वारा व्यायाम और फिटनेस के कुछ पहलुओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है। वास्तव में, आप सभी को एरोबिक्स, स्ट्रेचिंग, स्ट्रेंथिंग और बैलेंस एक्सरसाइज करते रहना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ हम बता रहें हैं कि कैसे मार्चिंग आपके शरीर को फुर्तीला और स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है।

यहां हैं मार्चिंग या स्पीड वॉकिंग के लाभ

  1. कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करें।
  2. उन मांसपेशियों को सक्रिय करें जिनका आप कम उपयोग करते हैं।
  3. करने में आसान और सहनशक्ति का निर्माण।
  4. चलने की तुलना में काफी तेज गति और सहनशक्ति बढ़ाता है।
  5. आप अपने मार्च या स्पीड-वॉक के दौरान अपनी ब्रेथिंग पर नियंत्रण कर सकते हैं।
  6. लंबी पैदल यात्रा और ट्रेकिंग पहले की तुलना में बहुत आसान महसूस होगी।
  7. अन्य गतिविधियों के दौरान आपकी सहनशक्ति को बढ़ावा मिलेगा।
  8. आपको मार्च या स्पीड-वॉक के लिए ज्यादा तैयार होने की जरूरत नहीं है। बस अपने जूते लें और बाहर जाएं। इसमें अन्य व्यायामों की तुलना में कम पैसे लगते हैं।
  9. अतिरिक्त मनोरंजन के लिए मिलिट्री मार्चिंग गाने लगाकर सुनें।
Marching calorie burn karta hai
तेजी से चलना या मार्चिंग आपकी कैलोरी को बर्न करता है। चित्र-शटरस्टॉक

कैसे करें लेफ्ट राइट लेफ्ट, यानी मार्चिंग?

अच्छी खबर यह है कि स्पॉट मार्चिंग (spot marching) कैलोरी जलाने में मदद कर सकती है। खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें मोटापा है। अमेरिकन काउंसिल ऑन एक्सरसाइज के अनुसार, हाई इंटेंसिटी वर्कआउट से जुड़ी चोट के जोखिम के बिना स्पॉट मार्चिंग एक प्रभावी कार्डियो है। अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए एक ही जगह पर चलना एक बढ़िया तरीका है। ट्रेनर इस बात से सहमत हैं कि बिगिनर के लिए इस अभ्यास का करना प्रभावी है।

इसे करने के लिए

प्रारंभिक स्थिति

  1. अपने पैरों को एक साथ और बाहों को अपनी साइड में करके खड़ी हो जाएं।

मूवमेंट

  1. अपनी कोहनी मोड़ें और अपने घुटनों को ऊपर उठाते हुए अपनी बाहों को घुमाएं।
  2. टिप्स और तकनीक:
  3. सीधे आगे देखें, और अपने एब्स को टाइट रखें।
  4. आराम से सांस लें, और अपनी मुट्ठियों को न बांधें।
  5. मार्च धीमा करें और अपने घुटनों को ज्यादा ऊंचा न उठाएं।
  6. अगर आपको इसे कठिन बनाना है, तो अपने घुटनों को ऊंचा उठाएं और तेजी से आगे बढ़ें। इससे आप वास्तव में अपनी बाहों को पंप करेंगे।

यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में भी रहना है हेल्दी और कूल, तो इन 2 योगासनों का जरूर करें अभ्यास

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अदिति तिवारी
अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए !

अगला लेख