लॉग इन

क्या चलते हुये आपको भी एड़ियों में होने लगता है दर्द? जानिए इसके कारण

आपने चलते समय घुटनों के दर्द के बारे में तो ज़रूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी चलते हुए अपनी एड़ियों में दर्द महसूस किया है? यदि हां, तो यह लेख आपके लिए है। अधिक जानने के लिए पढ़ें।
चलते समय एड़ियों में दर्द. चित्र : शटरस्टॉक
ऐप खोलें

एड़ी का दर्द (heel pain) पैर की एक आम स्थिति है। यह आमतौर पर चलते समय एड़ी का उपयोग करते समय तीव्र दर्द के रूप में महसूस किया जाता है। एड़ी का दर्द आमतौर पर धीरे-धीरे बढ़ता है और समय के साथ खराब होता जाता है। जब भी चलते समय आप अपनी एड़ी पर भार डालती हैं, तो ये बहुत तेजी के साथ होता है और लगातार बढ़ता जाता है। इस दर्द को नजरंदाज करने से बेहतर है, इसके कारणों (Heel pain causes) को जानना। ताकि आप इसका समय रहते समाधान (How to avoid heel pain) किया जा सके।

ज्यादातर मामलों में, केवल एक एड़ी प्रभावित होती है, हालांकि अनुमान बताते हैं कि लगभग एक तिहाई लोगों को दोनों एड़ियों में दर्द होता है। यह दर्द आमतौर पर सुबह सबसे पहले होता है, या जब आप काफी देर बैठ कर उठती हैं। कभी-कभी चलने से दर्द में सुधार होता है। पर जब आप ज्यादा देर चलती हैं तो यह दर्द बढ़ भी सकता है।

इसकी वजह से कुछ लोग लंगड़ा कर चलने की असामान्य शैली विकसित कर लेते हैं, क्योंकि वे प्रभावित एड़ी पर भार डालने से बचने की कोशिश करते हैं।

ये हो सकते हैं एड़ी में दर्द के कुछ सामान्य कारण

कैल्शियम
मोटापा
कठिन एक्सरसाइज़

एड़ियों में दर्द होने के कई गंभीर कारण भी हैं

1. प्लांटर फशिया

आपकी एड़ी के नीचे दर्द का सबसे आम कारण, यह स्थिति हर साल 2 मिलियन लोगों को प्रभावित करती है। न्यूयॉर्क शहर में एनवाईयू लैंगोन मेडिकल सेंटर में हुए एक शोध के अनुसार प्लांटर फशिया ऊतक का एक बैंड है जो आपके पैर के आर्च को नीचे की ओर चलाता है, पैर की उंगलियों को एड़ी से जोड़ता है। यह पैर को झटके को अवशोषित करने में मदद करता है, लेकिन चलने या दौड़ने से बार-बार दबाव पड़ने से इसमें सूजन पैदा हो सकती है। यह दर्द अक्सर सुबह सुबह होता है, खासकर बैठने या खड़े होने के बाद।

जानिए दर्द के कारण। चित्र : शटरस्टॉक

2. फैट पैड एट्रोफी

जीवन भर में, हमारे पैर 100,000 मील से अधिक की दूरी तय करते हैं। तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि प्राकृतिक कुशनिंग खराब हो जाती है, जैसे आपके स्नीकर्स की। एनल्स ऑफ रिहैबिलिटेशन मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, पतले फैट पैड आपकी एड़ी पर दबाव बढ़ाते हैं। यही कारण है कि यह एड़ी के दर्द का दूसरा सबसे आम कारण है।

3. अकिलीज़ टेंडन (Achilles Tendinitis)

आपके शरीर का सबसे बड़ा हिस्सा, अकिलीज़ टेंडन आपके काल्व्स को आपकी एड़ी की हड्डी से जोड़ता है। इनमें अक्सर चलने और जॉगिंग जैसी गतिविधियों के कारण होता है। काल्व्स की तंग मांसपेशियां भी इसमें तनाव जोड़ सकती हैं। इसलिए, यदि आपको बहुत ज़्यादा दर्द है तो डॉक्टर को दिखाएं।

यह भी पढ़ें : नेचुरोपैथ के ये 7 नियम आपको रखेंगे बढ़ती उम्र में भी फिट एंड फाइन 

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख