सुबह जल्‍दी नहीं उठ पाती, तो जानिए वर्कआउट के लिए कौन सा समय है सबसे सही 

ज्‍यादातर लोग सुबह जल्‍दी उठकर व्‍यायाम करने की सलाह देते हैं। पर अगर आप उन लोगों में से हैं जो सुबह जल्‍दी नहीं उठ पाते, तो चिंता न करें। यहां आपकी समस्‍या का समाधान है।
अच्‍छी नींद आपकी मांसपेशियों के लिए भी जरूरी है। चित्र: शटरस्‍टॉक
एक्सरसाइज करना से आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है। चित्र: शटरस्‍टॉक
विनीत Updated: 17 Jan 2021, 20:06 pm IST
  • 89

अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हालांकि, महामारी के दौरान डर और घबराहट की स्थिति के चलते, आपकी नींद और फिटनेस बहुत प्रभावित हुए हैं। लेकिन इस महामारी के दौरान एक अच्छी बात यह है कि आप सभी अपने-अपने घरों में है, और आपके पास खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए काफी समय है। इसके चलते आप वास्तव में अपने एक्सरसाइज रुटीन को इस तरह प्रबंधित कर सकती हैं, कि इसका आपका नींद पर भी सकारात्मक पड़े।

अध्ययनों से पता चलता है, कि आपकी एक्सरसाइज का समय, रात में सोने के दौरान आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। एक्सरसाइज का हमारे समग्र स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, लेकिन अगर इसे सही समय पर किया जाए तो यह आपकी नींद को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकती है।

इसलिए हम आपको बता रहे हैं कि एक्सरसाइज कैसे आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार करती है और बेहतर नींद के लिए एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है। चलिए तो बिना समय बर्बाद किए हम आपको बताते हैं।

कैसे नींद को बेहतर बनाने में मदद करती है एक्‍सरसाइज

भले ही विशेषज्ञ अभी भी सटीक तरीके से यह बताने में असमर्थ हैं कि व्यायाम हमारी नींद को कैसे प्रभावित करता है, क्योंकि इसके लिए कई संभावित कारण हो सकते हैं। थोड़ी सी एरोबिक एक्सरसाइज गहरी नींद को बढ़ाने के लिए जानी जाती है।

यह भी पढ़ें: वजन घटाने में मददगार हो सकती है चॉकलेट डाइट, जानिए क्‍या है यह

एक्सरसाइज मूड को भी संतुलित करती है और मन को शांत करने में मदद करती है। जिसके परिणामस्‍वरूप आप तनावमुक्‍त होकर सोती हैं। विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि व्यायाम के दौरान पसीने के कारण शरीर का तापमान बढ़ने से नींद को प्रबंधित करने में भी मदद मिल सकती है।

यह संतुलन बनाने में मददगार हो सकती है। चित्र: शटरस्‍टॉक
एक्सरसाइज करने का समय बहुत महत्वपूर्ण है। चित्र: शटरस्‍टॉक

तो क्‍या है वर्कआउट का सबसे अच्छा सही समय

आप दिन में जिस समय व्यायाम करती हैं, उसका आपकी नींद की गुणवत्ता पर स्पष्ट प्रभाव पड़ता है। यह माना जाता है कि सुबह जल्दी व्यायाम करने से गहरी और अच्छी नींद के लिए शरीर का तापमान अधिक नहीं रहता है। वहीं दूसरी ओर सोने से कुछ समय पहले व्यायाम करना और एड्रेनालाईन भी आपकी नींद को परेशान कर सकती है। इसलिए एक्सरसाइज करने के लिए दिन का सबसे प्रभावी समय दोपहर के कुछ समय बाद का होना चाहिए।

दोपहर में व्‍यायाम का शरीर पर असर

इस समय आपके शरीर के तापमान को बढ़ने का पर्याप्त समय मिलता है, जो कि समय के साथ कम हो जाता है और आपको बेहतर नींद लेने में मदद मिलती है। अगर आप देर शाम एक्सरसाइज करती हैं, तो आपके लिए अपनी नींद को बनाए रखना कठिन हो सकता है। यह शरीर के मुख्य तापमान में वृद्धि के कारण हो सकता है, साथ ही यह भी हो सकता है कि आपके हृदय की दर आपके तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित नहीं करती।

क्‍या करना चाहिए रात में व्‍यायाम

सोने से कुछ घंटे पहले हल्का व्यायाम वास्तव में आपकी नींद के लिए अच्छा हो सकता है। दूसरी ओर, वेट ट्रेनिंग, दिन में किसी भी समय किया जाना आपकी नींद की गुणवत्ता के लिए फायदेमंद है। कार्डियो की तुलना में वेट ट्रेनिंग का शरीर पर कम प्रभाव पड़ता है। इसलिए इसे तब करना बेहतर है जब आपके सोने का समय बहुत करीब हो।

अपने खुद के बॉ़डी क्लॉक से संकेत लें

यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने शरीर को सुनें। विशेषज्ञों का सुझाव है कि आपका एक्सरसाइज रुटीन, आपके शरीर की घड़ी से मेल खाना चाहिए। अगर आप सुबह जल्दी उठने वालों में से हैं, तो आपके लिए सुबह एक्सरसाइज करना बेहतर है।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

यह भी पढ़ें: एक्सरसाइज से सिर्फ दो सप्ताह का ब्रेक आपके स्‍वास्‍थ्‍य को दे सकता है ये 5 नुकसान

साथ ही जो लोग देर से उठते हैं, उनके लिए शाम को एक्सरसाइज करना बेहतर है। यह महत्वपूर्ण है कि आप प्रयोग करें और एक ऐसा रुटीन और समय खोजें जो आपके लिए एकदम सही हो।

  • 89
लेखक के बारे में

अपने प्यार में हूं। खाने-पीने,घूमने-फिरने का शौकीन। अगर टाइम है तो बस वर्कआउट के लिए। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख