scorecardresearch

ACV for weight loss : वेट लॉस के लिए करना चाहती हैं सेब का सिरका का इस्तेमाल, तो जान लें इसके बारे में कुछ जरूरी बातें

अगर आप भी बढ़े हुए वजन का सामना कर रहीं हैं, तो एप्पल साइडर विनेगर आपकी मदद कर सकता है।
Published On: 25 Feb 2023, 02:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
एप्पल साइडर विनेगर एसिटिक एसिड और विटामिन बी और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। चित्र अडोबी स्टॉक

एप्पल साइडर विनेगर कई लोग अपनी डाइट में शामिल करतो है तो कई लोगो को इसका सेवन करना पसंद नहीं होता है। कई करणों से लोग डाइच में एप्पल साइडर का उपयोग करते है। एप्पल साइडर विनेगर के कई फायदे होते है लेकिन क्या आपको पता है अपके वजन को कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। तो आइए आपको बताते हैं कि वेट लॉस के लिए कैसे करना है सेब का सिरका (ACV for weight loss) का इस्तेमाल।

समझिए क्याें इतना लोकप्रिय है सेब का सिरका

सेब से सिरका बनाने के लिए को क्रश करके फर्मेंट किया जाता है। एप्पल साइडर विनेगर एसिटिक एसिड और विटामिन बी और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। एवीसी को सलाद की ड्रेसिंग करने और खाना पकाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। पारंपरिक रूप से एसीवी को मेडिसिन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

इसका उपयोग सलाद की ड्रेसिंग और खाना पकाने में लोकप्रिय रूप से किया जाता है। लेकिन इसे पारंपरिक रूप से औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। भोजन के बाद एसीवी का सेवन रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग मोटापे को कम करने, मधुमेह, एथलीट, लीवर की पथरी और भी कई समस्याओं के लिए किया जाता है। इसमें कीटाणुनाशक गुण होते हैं, जो शरीर विषाक्त पदार्थों और हानिकारक जीवाणुओं को शरीर से बाहर कर सकता है।

ये भी पढ़ें- स्वाद और खुशबू ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद है गरम मसाले का इस्तेमाल, जानिए इसे घर पर बनाने का तरीका

सेहत के लिए फायदेमंद है सेब का सिरका

एसिटिक एसिड जो एसीवी का प्रमुख घटक है, वसा के जमाव को कम कर रहा था। चित्र- शटरस्टॉक।

1 मोटापे को कम करने में मदद करता है एसीवी

एसीवी में एसिटिक एसिड मौजूद होता है जो पेट की चर्बी को कम करने और शरीर में जमे हुए वसा को बाहर निकालता है।

2 वसा के जमाव को हटाता है

जानवरों पर हुए एक अध्ययन में पाया गया कि एसिटिक एसिड जो एसीवी का प्रमुख घटक है, वसा के जमाव को कम कर रहा था। शोधकर्ताओं ने मोटे जापानी लोगों पर पड़ने वाले प्रभावों की भी जांच की। अंत में, ये देखा गया कि एसीवी का रोजाना सेवन मोटापा कम करके मेटाबोलिक सिंड्रोम की रोकथाम में मदद करता है।

3 कम होती हैं कैलोरी

एसीवी कम कैलोरी वाला पेय पदार्थ है। 100 ग्राम एवीसी में 22 कैलोरी पाई जाती है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। 1 गिलास पानी में 1 बड़ा चम्मच एवीसी का सुबह खाली पेट पीने से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है।

Pollपोल
नवरात्रि उपवास वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं?

ये भी पढ़ें- वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो क्रेविंग को बनाएं और भी हेल्दी इन 6 टेस्टी डिप्स के साथ

4 लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता

जर्नल ऑफ़ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के अनुसार एसिटिक एसिड आपको लंबे समय तक भूख महसूस नही होने देता है, जिससे आप ज़्यादा खाना नही खाते है और ज्यादा कैलोरी इनटेक से भी बचते है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

एप्पल साइडर विनेगर, आपकी सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद हैं। चित्र : शटरस्टॉक
एप्पल साइडर विनेगर, आपकी सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद हैं। चित्र : शटरस्टॉक

अब जानिए वजन घटाने के लिए कैसे करना एसीवी का उपयोग?

  1. एसीवी का सेवन सीधे करने से बचें, क्योंकि इसमें एसिड होता है। वजन घटाने के लिए पानी के साथ सिरका मिलाकर लेने की सलाह दी जाती है।
  2. ज्यादा मात्रा में एसिड का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक है। इसलिए यह जरूरी है कि सेब का सिरका यूज करने के लिए एक बार में एक या दो चम्मच से ज्यादा न लें।
  3. एसीवी का सेवन सीमित मात्रा में ही सुरक्षित है। इसमें एसिडिक गुण होते हैं, जो ज्यादा सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
  4. वेट लॉस के लिए हर रोज इसका सेवन करने से बचें। यदि रोज आप एसीवी का सेवन करेंगें तो यह गले में जलन का कारण बन सकता है।
  5. अगर आप इसे पानी में नहीं लेना चाहतीं, तो सलाद की ड्रेसिंग में इसका इस्तेमाल करें। इससे आपको एक नया स्वाद और फायदा मिलेगा।
  6. इस मौसम में आप चाहें तो सिरके वाले अचार का भी सेवन कर सकती हैं। पर ध्यान रहे कि यह खुद बनाया गया हो। बाज़ार में मौजूद अचार में प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी पढ़े- डबल चिन से भारी लगता है चेहरा, तो हर रोज़ करें इन 4 फेस एक्सरसाइज का अभ्यास

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख