पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

अलसी, जीरा और अजवाइन से घर पर बनाइए अपना खुद का फैट बर्निंग पाउडर, बिना साइड इफेक्ट के होगा वेट लॉस

सही खान पान और नियमित शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने से वेट मैनेजमेंट में मदद मिलेगी। इसके साथ ही वेट लॉस पाउडर भी आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं।
जीरा, अजवाइन और अलसी के बीज वेट लॉस पाउडर आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक
Published On: 14 Jan 2025, 02:21 pm IST

अंदर क्या है

  • फैट बर्निंग पाउडर बनाने की विधि
  • वजन कम करने के लिए अलसी के बीज के फायदे
  • वजन कम करने में जीरा के फायदे
  • वजन कम करने के लिए अजवाइन के फायदे

आजकल के बदलते लाइफस्टाइल के कारण लोगों का वजन बढ़ता जा रहा है। खासकर महिलाएं अपने पेट की चर्बी से बेहद परेशान रहने लगी हैं। बढ़ती चर्बी को हल्के में लेना बेबकूफी हो सकती है, क्युकी यह आपको तमाम तरह की गंभीर समस्यायों का शिकार बना सकती हैं। ऐसे में बढ़ते वजन सहित बेली फैट पर नियंत्रण पाना बहुत जरुरी है। यदि आपको यह मुश्किल लगता है, तो असल में यह उतना कठिन नहीं है। सही खान पान और नियमित शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने से वेट मैनेजमेंट में मदद मिलेगी। इसके साथ ही वेट लॉस पाउडर भी आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं (homemade ayurvedic churna)।

हम बाजार में मिलने वाले पाउडर की बात नहीं कर रहे हैं, आप अपने किचन में मौजूद 3 खास सामग्रीओं की मदद से वेट लॉस पाउडर तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं, 3 सामग्रियों से बानी इस बेली फैट कटर पाउडर के बारे में, साथ ही जानेंगे यह वजन कम करने में किस तरह काम करते हैं (fat burning powder)।

फैट कटर पाउडर बनाने के लिए आपको चाहिए:

100 gm अलसी के बीज (फ्लैक्स सीड्स)
100 gm अजवाइन
100 gm जीरा

इस तरह तैयार करें फैट कटर पाउडर (fat burning powder)

  • अलसी के बीज, अजवाइन और जीरा को एक साथ ड्राई रोस्ट कर लें।
  • अब इन्हे ठंडा होने दें, फिर एक ग्राइंडिंग जार में डाल दें।
  • इन्हे पाउडर बनने तक अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
  • अब पाउडर को किसी ग्लास जार में स्टोर कर लें, इन्हे 20 से 30 दिन के लिए स्टोर करके इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच पाउडर लेना है।
  • बेहतर परिणाम के लिए इसे रोजाना लें, अन्यथा इसके फायदे आपको नज़र नहीं आएंगे।
घर पर बना सकती हैं फैट कटर चूर्ण। चित्र : शटरस्टॉक

जानें वजन कम करने के लिए अलसी के बीज के फायदे (flax seeds for weight loss)

  • अलसी में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, वहीं इसमें कार्ब्स कम होते हैं और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो वजन घटाने के लिए बेहद ज़रूरी है। वजन घटाने के लिए, अपने रोज़ाना आहार में एक या दो चम्मच अलसी शामिल करने की सलाह दी जाती है। आप इसे पीसकर या तेल के रूप में डाइट में शामिल कर सकती हैं।
  • लंबे समय तक तृप्त रहने के लिए, आपको लगभग 18 ग्राम प्रोटीन और भरपूर मात्रा में आहार फाइबर की आवश्यकता होती है। इस तरह, आप अपने शरीर को संग्रहीत ग्लाइकोजन और फैट का उपयोग करने की अनुमति देकर कैलोरी बर्न कर सकती हैं।
  • एक चम्मच पिसी हुई अलसी में लगभग 55 कैलोरी पाई जाती हैं। अलसी में लिग्नान पाए जाते हैं, जो शरीर द्वारा फैट बर्न करने पर सेल्स के कार्य को बेहतर बनाते हैं। साथ ही, वे आपके शरीर को पोषण संबंधी सहायता भी प्रदान करते हैं। अलसी का लगभग 20% प्रोटीन होता है, जो वेट लॉस को बढ़ावा देता है। अलसी वेजिटेरिअन के लिए प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है।
  • उच्च फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ लंबे समय तक भूख न लगने में मदद करते हैं और यह आपके मल त्याग को भी सुचारू रूप से नियंत्रित करते हैं। अलसी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही, अलसी में उपलब्ध अधिकांश कार्ब्स फाइबर होते हैं।
आप इसे घरेलू नुस्खे के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं, जानें इसके फायदे। चित्र : अडॉबीस्टॉक

वजन कम करने का एक प्रभावी तरीका है जीरा (cumin seeds for weight loss)

  • जीरा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से वजन घटाने में मदद करता है। वैस्कुलर सिस्टम को बनाए रखने के लिए जीरा आवश्यक होता है। रिसर्च के अनुसार जीरा में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड अधिक ऊर्जा, कम गुस्सा और तनाव के प्रति अधिक प्रतिरोध पैदा कर सकते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों की संरचना के लिए महत्वपूर्ण होता है।
  • विटामिन बी एनर्जी मेटाबॉलिज्म और समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई यह एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है, और त्वचा के स्वास्थ्य का समर्थन करता है।
  • जीरे की प्रशंसा भारतीय संस्कृति में लंबे समय से इसके पाचन लाभों के लिए होती चली आ रही है, जो अप्रत्यक्ष रूप से वजन घटाने के प्रयासों का समर्थन करते हैं। जीरा सूजन और गैस की समस्याओं से लड़ता है, पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण को बढ़ावा देता है और भोजन का सेवन अधिक संतोषजनक बनाता है।
  • इसमें मैग्नीशियम और सोडियम होते हैं, जो पेट को उत्तेजित करते हैं और सूजन को कम करने में मदद करते है, खासकर जब इसे गर्म पानी के साथ लिया जाता है। जीरे की सुगंध भूख को सक्रिय करती है, ग्रंथियों को उत्तेजित करती है और पाचन में सहायता करती है, जिससे भोजन अधिक आनंददायक और प्रभावी बन जाता है।
  • बेहतर पाचन से पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण होता है और मेटाबोलिक स्वस्थ होता है। जीरे में आयरन, विटामिन सी और आवश्यक तेल होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली संक्रमण से लड़ने पर ऊर्जा व्यय को कम करती है, जिससे दैनिक गतिविधियों और वजन घटाने के प्रयासों के लिए अधिक ऊर्जा बचती है।
अजवाइन की मदद से पेट, एसोफेगस और स्मॉल इंटेस्टाइन में बनने वाले अल्सर की समस्या से बचा जा सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

अब जानें वेट लॉस में किस तरह काम करती है अजवाइन (carom seeds for weight loss)

  • अजवाइन के बीज आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इनमें कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन और फैट की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। इसके अलावा, इनमें नियासिन, पोटैशियम, थायमिन, सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद अन्य विटामिन और खनिज होते हैं।
  • यह पोषक तत्वों के अवशोषण में सहायता करती है, और मेटाबॉलिज्म को बढ़ा देती है। ये मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ा देती हैं, जिससे भोजन आपके पेट में आसानी से पच जाता है। इसके बाद, शरीर में कम फैट जमा होती है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
  • शोध के अनुसार, अजवाइन में पाए जाने वाला थाइमोल नामक एसेंशियल आयल में बेहतरीन औषधीय गुण होते हैं। थाइमोल भूख को कम करके, ऊर्जा को बढ़ाकर आपके शरीर को पोषण प्रदान करके खाने की लालसा को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, थाइमोल आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ा देता है और एसिडिटी को कम करके फैट बर्निंग कैपेसिटी को बढ़ा देता है। वजन घटाने के लिए आप अजवाइन का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं।
  • नियमित रूप से सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से आपको महीने में 1-2 किलो वजन कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, वजन कम करने के लिए अजवाइन के साथ आपको व्यायाम और डाइट फॉलो करने की आवश्यकता होती है। अजवाइन पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ा देता है और पाचन में सहायता करता है।

यह भी पढ़ें : क्या शुगर बच्चों को बना देता है हाइपरएक्टिव, जानिए क्या होता है बच्चों पर ज्यादा चीनी खाने का असर

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख