लॉग इन

ये 5 एक्सरसाइज ला सकती हैं आपके ढीले स्तनों में फिर से कसावट

वायर्ड ब्रा का दबाव छोड़कर आप इन एक्सरसाइज की तरफ स्विच करें। ये आपके स्तनों में नेचुरली उभार ला सकती हैं।
उम्र बढ़ने के साथ ही स्तनों के आसपास की त्वचा ढीली होने लगती है, जिससे ब्रेस्ट सैगिंग होने लगती है। चित्र: शटरस्टॉक
मोनिका अग्रवाल Published: 21 Aug 2021, 20:00 pm IST
ऐप खोलें

ढीले ब्रेस्ट (Sagging Breast) में कसाव हर महिला चाहती है। हर महिला चाहती है कि उसकी ब्रेस्ट टाइट (Tight breast) , मजबूत और शेप में लगे। पर उम्र और कई अन्य कारणों से स्तनों के आकार और कसावट में बदलाव आता ही है। और यह बिल्कुल सामान्य है। पर अगर आप चाहती हैं कि आपकी ब्रेस्ट टाइट और शेप में रहें तो आप इसके लिए कुछ एक्सरसाइज कर सकती हैं। आइए जानते हैं ढीले स्तनों में कसावट लाने वाले व्यायाम (Exercise for sagging breast) के बारे में। 

पहले जानते हैं स्तनों के ढीले होने का कारण 

ब्रेस्ट के ढीले होने या लटकने के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें एक कारण गलत ब्रा का चयन करना भी है। इसके अलावा मां बनने के बाद भी आप अपने स्तनाें में बदलाव महसूस कर सकती हैं। गलत खानपान, पोषण की कमी, तनाव और खराब पॉश्चर भी ब्रेस्ट के ढीलेपन के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

आपके समग्र स्वास्थ्य से संबंधित है ब्रेस्ट का आकार

पारस हॉस्पिटल में फीजियो हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. आशिमा नय्यर सुझाव देती हैं कि एक्सरसाइज करना न केवल ब्रेस्ट के लिए फायदेमंद है बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक है। ढीले स्तन (Breast) कई कारणों से होते हैं। 

आमतौर पर उम्र बढ़ना, गर्भावस्था, धूम्रपान और हार्मोन में बदलाव आपके स्तनों के आकार और कसावट पर असर डालते हैं। ढीली ब्रेस्ट में सुधार करने के लिए कसरत के साथ-साथ लाइफस्टाइल में बदलाव भी बहुत जरूरी है। 

क्या कहते हैं शोध 

एनसीबीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक आप सैगी ब्रेस्ट को एक्सरसाइज की मदद से ठीक कर सकती हैं। ब्रेस्ट में कोई मसल नहीं होती। आप उनके नीचे की मसल्स को ठीक कर ब्रेस्ट में कसाव ला सकती हैं। इन मसल्स को पेक्टोरलिस मेजर कहते हैं। जिनकी वजह से आपकी ब्रेस्ट थोड़ा लिफ्ट हो जाती है।

इसके बावजूद आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आप कुछ एक्सरसाइज और कुछ प्रयासों द्वारा दोबारा अपनी ब्रेस्ट को शेप में ला सकती हैं। 

कोबरा पोज़ ढीली ब्रेस्ट में कसावट लाता है।चित्र -शटरस्टॉक

1 कोबरा पोज

यह एक बहुत ही सिंपल सा आसन है। जिसे आप रोजाना कर सकती हैं। 

  1. इसमें आपको सबसे पहले पेट के बल लेट जाना है। 
  2. फिर अपने दोनों पैरों को अलग-अलग कर लें। 
  3. अब धीरे-धीरे अपने मुंह को उठाएं और ऊपर की ओर देखना शुरू करें। 
  4. धीरे-धीरे उठते हुए अपनी छाती तक आ जाएं और ऊपर की ओर ध्यान रखें।  
  5. अब इसी अवस्था में आधा मिनट तक रहें।
  6. इसे आप एक वार्म अप एक्सरसाइज के रूप में भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- FREEDOM: ये 6 अच्छी आदतें देंगी आपको बढ़ी हुई चर्बी से आजादी

2 ट्रैवलिंग प्लैंक

प्लैंक आपकी फिटनेस के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। अगर आप उसमें भी कुछ एक्स्ट्रा जोड़ देती हैं तो यह और अधिक बेहतर बन जाती हैं। 

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

इस प्लैंक को करने के लिए आपको सबसे पहले नॉर्मल प्लैंक की अवस्था में आ जाना है। 

  1. अपने हाथों को कंधों के ठीक नीचे रखें। 
  2. अब आपने दाएं हाथ को और दांए पैर को जमीन से उठाएं 
  3. एक कदम आगे दाईं ओर रख दें। 
  4. यह एक रेप होगा। 
  5. दूसरे पैर के साथ भी ऐसा ही करें।
  6. इनके तीन सेट करें। 
  7. ऐसा करते समय 10 स्टेप तक आगे जाएं।

3 पुश अप

पुश अप भी आपकी बॉडी को मजबूत और टाइट बनाने के लिए काफी ज्यादा प्रभावी एक्सरसाइज है। अगर आपसे शुरू में यह एक्सरसाइज नही हो पाती है तो आप अपने घुटनों को जमीन पर रख सकती हैं। 

  1. इसे करने के लिए आपको सबसे पहले प्लैंक अवस्था में आ जाना है। 
  2. इसके बाद अपने हाथों को जमीन पर रखें और अपने सारे शरीर को जमीन के समानांतर कर लें। 
  3. इस अवस्था में आने के बाद आपको वापिस से ऊपर की ओर उठ कर प्लैंक अवस्था में चले जाना है।

4 डम्बल चेस्ट प्रेस

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप 10 से 15 किलो के डम्बल उठा सकती हैं। 

इसे करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों में डंबेल उठा लें।

  1. एक टेबल के बिल्कुल किनारे पर अपने सिर को रखें या आप थोड़ी सी कमर भी रख सकती हैं। 
  2. अब आपकी कमर बिल्कुल सीधी होनी चाहिए।  
  3. आपके घुटने नीचे की ओर मुड़े हुए होने चाहिए। 
  4. अब अपने दोनो हाथों में डंबल को अपनी छाती के पास लाएं और दूर ले जाएं। 
  5. ऐसे ही 12 रेप्स करें।
हॉर्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण भी ब्रेस्ट ढीली होने लगती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

5 मेडिसिन बॉल सुपर मैन

  1. इसके लिए आपको अपने सामने एक मेडिसिन बॉल रख लेनी है। 
  2. शुरू में आपको अपने पेट के बल लेट जाना है।
  3. अपने सामने अपनी बाजुओं को खोल लेना है। 
  4. आपका सिर और गर्दन एकदम न्यूट्रल होने चाहिए। 
  5. अब अपने हाथों से बॉल को पकड़ लें।
  6. अपने हाथों और पैरों को एक साथ हवा में ऊपर उठाने की कोशिश करें। 
  7. यह एक्सरसाइज आपकी छाती के लिए बहुत प्रभावी है।

यह सब एक्सरसाइज आप शुरुआत में ट्राई कर सकती है। जब आप इनमें माहिर हो जाएं तो इन्हें और मुश्किल बना सकती हैं। कोई अन्य एक्सरसाइज भी ट्राई कर सकती हैं

मोनिका अग्रवाल

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख