क्‍या आपका पुशअप करने का तरीका ठीक है? एक्‍सपर्ट से जानिए पुशअप के लिए जरूरी 6 टिप्स

सिर्फ पुशअप करना ही काफी नहीं है, उन्हें सही ढंग से करना भी जरूरी है। तभी आपको पूरा फायदा मिलेगा।
पुशअप का फायदा तभी मिलेगा जब आप उसे सही तरीके से करें। चित्र : शटरस्‍टाॅॅक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 10 Dec 2020, 13:45 pm IST
  • 87

डायमंड, क्लोज़, स्पाइडर मैन या स्फिंक्स- पुश अप्स के बहुत से अच्छे प्रकार हैं। अगर हम इनके परिणाम की बात करें, तो वो और भी ज्यादा अच्छे हैं। लेकिन पुश अप्स की दुनिया में एक कदम आगे बढ़ाने के लिए, पहले यह जरूरी है कि आप उसके मौलिक तरीके सीख लें। एक बार आप ने वो सीख लिया, तो फिर आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

हमें पता है कि पुश अप्स शरीर बनाने के लिए बहुत जरूरी है, खास कर तब जब आप अपने ऊपरी शरीर पर काम करना चाहते हों, जैसे चेस्ट, शोल्डर और ट्राइसेप्स। साथ ही साथ आपके कोर और बैक मसल्स के लिये भी फायदेमंद होती हैं पुश अप्स।

लोगों को देखने में ये पार्क में चलने जितना आसान लगेगा, पर अगर आप एक फिटनेस फ्रीक से पूछें तो वो आपको बताएगा कि आपको इस आसान सी चीज में महारथ हांसिल करने के लिए महीनों तक अभ्यास करना होगा। अगर आपको लगता है कि ये आपके लिए उतना मुश्किल नहीं था, तो आप जरूर इसे गलत तरीके से कर रही होंगी।

यहां हम आपको पुशअप करने के सही तरीके सिखाएंगे, क्योंकि गलत पुश अप्स के अलग परिणाम हैं। इसे आसान बनाने के लिए हमने एक विशेषज्ञ की राय ली। हमने पुशअप करने का सही और सुरक्षित तरीका जानने के लिए बात की जानी-मानी फिजियो थेरेपिस्ट डॉक्टर कृति खेमानी से। डॉ खेमानी आपको पुशअप करने के 6 टिप्स देंगी।

गलत पुशअप के परिणाम घातक हो सकते हैं। Gif: giphy

1. अपने कंधे सही रखें

फुल-फ्लोर पुश-अप करने से पहले अपने कंधों में ताकत लाएं। अगर आपके रोटेटर कफ़ मसल्स में किसी तरह की कमज़ोरी है तो वॉल या लेज पुश अप करें। एक बार आपके कंधो में ताकत आ जाए फिर आप फ्लोर पुशअप कर सकते हैं।

2. अपनी गर्दन को लाइन में रखें

अपनी गर्दन का ख्‍याल रखें वरना आपकी गर्दन में स्प्रेन आने की संभावना है। अपनी गर्दन को सही जगह पर रखने के लिए आप अपनी ठुड्डी पीछे की ओर ले जाएं। ये आपकी गर्दन को आराम से रहने में मदद करता है और आपके कंधे और गर्दन की मसल्स को तनावपूर्ण नहीं करता।

3. अपने शोल्डर ब्लेड्स को सही तरीके से लॉक कर लें

अपने शोल्डर ब्लेड्स को पीछे की ओर खींचे। इसका मतलब आपको अपने कंधो को अपने कानों से दूर ले जा कर वहीं लॉक करना होगा।

4. आपकी पीठ आगे की ओर झुकी नहीं होनी चाहिए

अपनी लोअर पीठ को बीच मे रखें। ये जगह झुकी और ऊपर उठी हुई पीठ के बीच में होती है। अगर आपकी कोर मज़बूत नहीं है तो उन मसल्स को मज़बूत बनाने के लिए काम करें। ऐसे आपकी निचली पीठ चोटिल नही होगी।

5. सीधा क्लासिक पुशअप पर न जाएं, बल्कि नी-पुशअप से शुरू करें

अगर आप नौसिखिया हैं तो अपने घुटने को जमीन पर रख कर शुरू करें। अपने हाथ सीधे, कंधों के नीचे रखें। जैसे ही आप इसमें माहिर हो जाएं, फिर असली पुशअप की कोशिश करें।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

6. सांस पर ध्यान दें

पुशअप्स करते वक्त सांस लेते रहना बहुत ज़रूरी है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। कोर मसल्स को शामिल रखें, कंधों को नीचे रख कर लॉक रखें, नीचे जाते वक्त सांस लें, और ऊपर आते वक्त सांस छोड़ें।

बस अब आप पुशअप में माहिर होने से 6 कदम दूर हैं।

  • 87
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख