डायमंड, क्लोज़, स्पाइडर मैन या स्फिंक्स- पुश अप्स के बहुत से अच्छे प्रकार हैं। अगर हम इनके परिणाम की बात करें, तो वो और भी ज्यादा अच्छे हैं। लेकिन पुश अप्स की दुनिया में एक कदम आगे बढ़ाने के लिए, पहले यह जरूरी है कि आप उसके मौलिक तरीके सीख लें। एक बार आप ने वो सीख लिया, तो फिर आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
हमें पता है कि पुश अप्स शरीर बनाने के लिए बहुत जरूरी है, खास कर तब जब आप अपने ऊपरी शरीर पर काम करना चाहते हों, जैसे चेस्ट, शोल्डर और ट्राइसेप्स। साथ ही साथ आपके कोर और बैक मसल्स के लिये भी फायदेमंद होती हैं पुश अप्स।
लोगों को देखने में ये पार्क में चलने जितना आसान लगेगा, पर अगर आप एक फिटनेस फ्रीक से पूछें तो वो आपको बताएगा कि आपको इस आसान सी चीज में महारथ हांसिल करने के लिए महीनों तक अभ्यास करना होगा। अगर आपको लगता है कि ये आपके लिए उतना मुश्किल नहीं था, तो आप जरूर इसे गलत तरीके से कर रही होंगी।
यहां हम आपको पुशअप करने के सही तरीके सिखाएंगे, क्योंकि गलत पुश अप्स के अलग परिणाम हैं। इसे आसान बनाने के लिए हमने एक विशेषज्ञ की राय ली। हमने पुशअप करने का सही और सुरक्षित तरीका जानने के लिए बात की जानी-मानी फिजियो थेरेपिस्ट डॉक्टर कृति खेमानी से। डॉ खेमानी आपको पुशअप करने के 6 टिप्स देंगी।
फुल-फ्लोर पुश-अप करने से पहले अपने कंधों में ताकत लाएं। अगर आपके रोटेटर कफ़ मसल्स में किसी तरह की कमज़ोरी है तो वॉल या लेज पुश अप करें। एक बार आपके कंधो में ताकत आ जाए फिर आप फ्लोर पुशअप कर सकते हैं।
अपनी गर्दन का ख्याल रखें वरना आपकी गर्दन में स्प्रेन आने की संभावना है। अपनी गर्दन को सही जगह पर रखने के लिए आप अपनी ठुड्डी पीछे की ओर ले जाएं। ये आपकी गर्दन को आराम से रहने में मदद करता है और आपके कंधे और गर्दन की मसल्स को तनावपूर्ण नहीं करता।
अपने शोल्डर ब्लेड्स को पीछे की ओर खींचे। इसका मतलब आपको अपने कंधो को अपने कानों से दूर ले जा कर वहीं लॉक करना होगा।
अपनी लोअर पीठ को बीच मे रखें। ये जगह झुकी और ऊपर उठी हुई पीठ के बीच में होती है। अगर आपकी कोर मज़बूत नहीं है तो उन मसल्स को मज़बूत बनाने के लिए काम करें। ऐसे आपकी निचली पीठ चोटिल नही होगी।
अगर आप नौसिखिया हैं तो अपने घुटने को जमीन पर रख कर शुरू करें। अपने हाथ सीधे, कंधों के नीचे रखें। जैसे ही आप इसमें माहिर हो जाएं, फिर असली पुशअप की कोशिश करें।
पुशअप्स करते वक्त सांस लेते रहना बहुत ज़रूरी है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। कोर मसल्स को शामिल रखें, कंधों को नीचे रख कर लॉक रखें, नीचे जाते वक्त सांस लें, और ऊपर आते वक्त सांस छोड़ें।
बस अब आप पुशअप में माहिर होने से 6 कदम दूर हैं।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।