लॉग इन

कम खाने के बावजूद क्या आपका वजन भी औरों से ज्यादा तेजी से बढ़ जाता है? तो जानिए क्या है इसका कारण

कुछ लोग ढाई किलो खाकर भी ढाई सौ ग्राम के दिखते हैं। जबकि बाकियों के लिए ढाई सौ ग्राम की खुराक भी ढाई किलो वजन बढ़ा देती है। इसका कारण असल में आपके पेट में छुपा है।
वजन कम करने का यात्रा किसी किसी को बहुत कठिन भी लग सकती है, जिससे उनकी चिंता बढ़ जाती है। चित्र अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Published: 6 Jan 2023, 11:00 am IST
ऐप खोलें

हर व्यक्ति की शारीरिक संरचना अलग-अलग होती है। इतनी ज्यादा कि कई बार एक ही परिवार के, एक साथ खाना खाने वाले लोगों में कुछ बहुत मोटे हाे जाते हैं, तो कुछ एकदम फिट रहते हैं। आखिर क्या है इसका कारण? क्या आप भी यह सोचकर परेशान हैं कि कम खाने के बावजूद आपका वजन इतनी तेजी से क्यों बढ़ता है? तो इसका जवाब वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला है। आइए जानते हैं तेजी से वजन बढ़ने (Causes of weight gain) का कारण।

आप और आपकी दोस्त दोनों एक ही मात्रा में खाना खाती हैं फिर भी आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है और आपकी दोस्त का वजन नही बढ़ रहा है। क्या आप भी कभी ऐसी स्थिति से गुजरी हैं, तो अब इसका जवाब एक रिसर्च में सामने आया है।

विशेष रूप से आप ये सब त्योहारों के सीजन में देखते हैं जब आपका परिवार एक साथ होता है और सभी स्वादिष्ट भोजन और मिठाईयां खा रहे होते हैं। इसके बाद कुछ लोगों का का वजन बहुत तेजी से बढ़ जाता है, जबकि कुछ लोग वैसे ही बने रहते हैं। आखिर क्या कारण है कि कुछ लोग दूसरों की तुलना में अधिक खाते हैं और फिर भी उनका वजन नहीं बढ़ता है? तो इसका जवाब छुपा है आपके पेट में।

ये भी पढ़े- विंटर मार्निंग वॉक को और भी आसान बना देंगी ये खास टिप्स

जानिए इस बारे में क्या कहते हैं शोध

हाल के शोध के अनुसार, विशेषज्ञों ने पाया कि पेट के सूक्ष्म जीव (micro-organisms) आपके शरीर में भोजन से ऊर्जा को अवशोषित (absorbs) करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जो लोग अपने भोजन से अधिक ऊर्जा को अवशोषित करते हैं, उन्हें दूसरों की तुलना में वजन बढ़ने का अधिक खतरा होता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन (University of Copenhagen Department of Nutrition, Exercise and Sports) के विशेषज्ञों के नेतृत्व में एक अध्ययन किया गया। जो माइक्रोबायोम जनर्ल में प्रकाशित किया गया था। शोधकर्ताओं के अनुसार, अध्ययन में यह समझने कोशिश की गई कि कुछ लोगों का वजन दूसरों की तुलना में जल्दी क्यों बढ़ जाता है।

इसके लिए टीम ने 22 से 66 वर्ष की आयु के 85 ज्यादा वजन वाले डेनिश लोगों के मल में बची हुई ऊर्जा का अध्ययन किया। यह समझने के लिए कि उनके पेट के रोगाणु उनके द्वारा खाए जाने वाले भोजन से ऊर्जा निकालने में कितने प्रभावी थे।

ये भी पढ़े- यहां हैं कुछ एक्सपर्ट टिप्स, जो आपके विंटर वर्कआउट को बना सकते हैं मजेदार और रेगुलर

टीम ने पाया कि जिन लोगों ने भोजन से सबसे अधिक ऊर्जा निकाली उनका वजन औसतन अधिक था, जो लगभग नौ किलोग्राम अतिरिक्त है।

मोटापा इस बात पर निर्भर कर सकता है कि भोजन से पोषक तत्वों को कितनी प्रभावी ढंग से निकाला जाता है। चित्र : शटर स्टॉक

पोषण अवशोषित करने से जुड़ा है मोटापा

शोधकर्ताओं ने महसूस किया कि लोगों में संभावित मोटापा इस बात पर निर्भर कर सकता है कि भोजन से पोषक तत्वों को कितनी प्रभावी ढंग से निकाला जाता है। जिससे भोजन की समान मात्रा से अधिक कैलोरी उपलब्ध हो सकती है।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

प्रोफेसर रोजर ने कहा, “बैक्टीरिया के भोजन का मेटाबॉलिज़म, शॉर्ट-चेन फैटी एसिड – मोलिक्यूल्स के रूप में अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करता है। जो हमारा शरीर ऊर्जा-आपूर्ति फ्यूल के रूप में उपयोग कर सकता हैं।”
पेट के बैक्टीरिया द्वारा प्रदान की जाने वाली अतिरिक्त ऊर्जा समय के साथ अधिक वजन होने के जोखिम को बढ़ा सकती है।

मेटाबॉलिज्म भी है कारण

अध्ययन में पाया गया कि कुछ लोगों में अन्य लोगों की तुलना में पेट के सूक्ष्मजीवों (gut microorganisms) का एक अलग मेकअप हो सकता है। जो उन्हें औसतन भोजन से अधिक ऊर्जा को अवशोषित करने की अनुमति देता है। जबकि अन्य अपना खाना काफी तेजी से पचा पाते हैं और दुबले-पतले रहते हैं।

ये भी पढ़े- Weight loss in 2023 : घर बैठे फैट लॉस में मदद कर सकती हैं केटलबेल एक्सरसाइज, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख