लॉग इन

जानिए आहार विशेषज्ञ भी क्यों मानते हैं पिंक साल्ट को नॉर्मल साल्ट से बेहतर

आपने अक्सर सुना होगा कि पिंक साल्ट को नॉर्मल साल्ट की तुलना में ज्यादा बेहतर माना जाता है। इसमें सोडियम के साथ अन्य जरूरी तत्व भी भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह हमें किन समस्याओं से छूटकारा दे सकता है?
यहां जानिए पिंक साल्ट नॉर्मल साल्ट से ज्यादा बेहतर क्यों है? चित्र : शटरस्टॉक
ईशा गुप्ता Updated: 23 Oct 2023, 09:12 am IST
ऐप खोलें

नमक सिर्फ एक मसाला नहीं बल्कि कई बिमारियों को जड़ से खत्म करने का समाधान भी हो सकता है। इसी के साथ जरूरी यह भी है कि आप किस तरह के नमक का सेवन कर रही हैं। अगर विशेषज्ञों की मानें तो बेहतर सेहत के लिए सेंधा या काले नमक का सेवन करना चाहिए। जहां एक ओर सफेद नमक को कई समस्याएं बढ़ने का कारण माना गया है। तो वही दूसरी ओर पिंक साल्ट को वजन कम करने और बेहतर सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना गया है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि काले नमक का सेवन आपको किन समस्याओं से छु़टकारा दिला सकता है? हेल्थ शॉट्स से इस लेख में आज हम पिंक साल्ट ( health benefit of himalyan salt) के फायदों और स्वास्थ्य लाभों के बारें में विस्तार से बात करेंगे।

पहले समझिए क्यों इतना खास है काला नमक

पिंक सॉल्ट में साधारण नमक की तुलना में भरपूर कैल्शियम, क्लोराइड, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे मिनरल पाए गए हैं। जो इसे सेहत के लिए एक बेहतर विकल्प बनाता है। इसका सेवन पाचन क्रिया के लिए बेहतर माना गया है, जिससे वेट लॉस डाइट में ज्यादातर पिंक साल्ट को शामिल करने की सलाह दी जाती है।

आइए जानते हैं आपके लिए कैसे फायदेमंद है पिंक साल्ट का सेवन

पिंक सॉल्ट और रोज वॉटर साथ मिलकर त्वचा के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं। चित्र : शटरस्‍टॉक

1. स्किन प्रॉब्लम्स कम करें

डर्मेटोलॉजिस्ट, कंसल्टेंट डॉक्टर पूजा चोपड़ा के अनुसार पिंक सॉल्ट सी सॉल्ट की प्योरेस्ट फॉर्म है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट और फायदेमंद है। वहीं पिंक सॉल्ट और रोज वॉटर साथ मिलकर त्वचा के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं।

पिंक साल्ट में आवश्यक गुण पाएं जाते हैं जो त्वचा से टोक्सिन को निकालने में मदद कर सकते हैं। यह क्लीयर और सॉफ्ट स्किन के लिए प्रभावी साबित हुए हैं। पिंक साल्ट त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के साथ जवां और फ्रेश रखने में भी मददगार साबित हुए हैं। पिंक साल्ट त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करके मुंहासों से त्वचा को छुटकारा दिला सकता है। आयुर्वेद में पिंक साल्ट का इस्तेमाल एक्जिमा जैसी समस्या के इलाज के लिए भी किया जाता है।

यह भी पढ़े – चैत्र नवरात्रि 2023 : अध्यात्म ही नहीं, आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं उपवास, जानिए 5 कारण

2. पाचक के लिए बेहतर

आयुर्वेद के मुताबिक पिंक साल्ट में भूख बढ़ाने और पाचन बेहतर बनाने वाले गुण पाएं गए हैं। ये पाचन की समस्याओं का हल करने और गैस बनने को रोकने में मदद करता है। पिंक साल्ट पेरिस्टलसिस में भी मदद कर सकता है। यह मेटाबोलिज्म को बैलेंस करने में भी असरदार माना गया है।

3. स्ट्रेस कम करने में मदद करें

विशेषज्ञों ने पाया है कि पिंक साल्ट शरीर में सेरोटोनिन लेवल बढ़ाने में मदद करता है। यह ऐसा केमिकल है जो नेचुरल तरीके से एनर्जी बढ़ाने, स्ट्रेस कम करने और डिप्रेशन कम करने में मदद करता है। पिंक साल्ट शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा बनाए करने में मदद कर सकता है।

4. मसल्स क्रेम्प्स कम करें

मांसपेशियों में दर्द आमतौर पर मैग्नीशियम की कमी के कारण ही होता है। वही दूसरी ओर पिंक साल्ट में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम पाया गया है। यह मसल्स क्रेम्प्स को कम करने में प्रभावी साबित हो सकता है। अक्सर सूजन या थकावट की समस्या में गुनगुने पानी में पिंक साल्ट डालकर सिकाई करना दर्द में राहत दे सकता है।

इसका सेवन बिना किसी साइड इफेक्ट्स के वेट लॉस में सहायता करता है।। चित्र : शटरस्टॉक

5. वेट लॉस कर लिए फायदेमंद

डायटीशीयन से लेकर फिटनेस फ्रीक तक सभी पिंक साल्ट को वजन घटानें के लिए मददगार मानते है। इसका सेवन बिना किसी साइड इफेक्ट्स के वेट लॉस में सहायता करता है। आयुर्वेद के मुताबिक यह पाचन से जुड़ी समस्याओं में बेहतर साबित हुआ है। यह एक्स्ट्रा कैलोरी कम करने तेजी से वजन करने में मददगार माना गया है। इसलिए वेट लॉस के लिए पिंक साल्ट फायदेमंद माना गया है।

यह भी पढ़े – Navratri 2023 : उपवास के साथ वेट लॉस भी करना चाहती हैं, तो इन 5 चीजों को करें फास्टिंग में शामिल

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

ईशा गुप्ता

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है। ...और पढ़ें

अगला लेख