scorecardresearch

आपकी थकान कोरोना वायरस का लक्षण है या सीजनल इंफेक्शन का? आइए पता करते हैं

अगर आपको थकान जैसा लक्षण दिख रहा है तो यह जानना बहुत जरूरी है कि यह कोविड का लक्षण है या सीजनल इंफेक्शन का।
Published On: 1 Aug 2021, 02:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
kya hai chronic fatigue ke treatment
ये दोनों ही स्थितियां लंबी बीमारी के बाद देखने को मिलती हैं। चित्र : शटरस्टॉक

थकान होने के बहुत से कारण हो सकते हैं। जिनमें ओवर वर्क, समय पर न सोना या नींद पूरी न कर पाना भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन अगर हम कोविड के लक्षणों की तरफ नजर घुमाते हैं, तो थकान हमें कोविड के बाद होने वाले लक्षणों में भी देखने को मिलती है और यह लक्षण सबसे अधिक समय तक देखने को मिलता है। 

अब जब मानसून सीजन भी आ चुका है और इस मौसम में बहुत सी बीमारियां और इंफेक्शन फैल जाते हैं, तो हो सकता है कि यह थकान आपको सीजनल इंफेक्शन का संकेत हो। आइए जानते हैं इस बारे में थोड़ा और विस्तार से।  

कोविड और सीजनल इंफेक्शन के बीच क्या फर्क है? 

कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल, पालम विहार, गुरुग्राम के क्रिटिकल केयर और पल्मोनरी-सीनियर कंसल्टेंट डॉ पीयूष गोयल बताते हैं कि थकान जब होती है तो आपके पूरे शरीर को महसूस होता है कि आपने बहुत अधिक काम किया है।

थकान से ज्यादा कमजोरी हो सकती है।चित्र-शटरस्टॉक

जिस कारण आपका शरीर थक गया है। ऐसे में एनर्जी महसूस नहीं होती है। साथ ही किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। जबकि कोविड 19 के दौरान आपको अलग-अलग मात्रा में थकान महसूस हो सकती है और यह कुछ अन्य लक्षणों के साथ भी देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- नए रिश्ते में बंध रहीं हैं, तो सम्मान और प्यार बनाए रखने के लिए इन 6 मुद्दों पर जरूर करें बात

क्या हो सकते हैं थकान के मुख्य कारण 

आपकी डाइट, आपका लाइफटाइल और कुछ मेडिकल इश्यू थकान के मुख्य कारण हो सकते हैं। हालांकि अगर आपकी थकान डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई है तो यह खुद ही कुछ दिनों में रेस्ट के बाद ठीक हो जाती है।

जब भी कोई पाथोजेन आपके शरीर में एंटर होता है, तो हमारा इम्यून सिस्टम उसे शरीर से बाहर निकलने के लिए गार्ड के रूप में काम करता है। इस इंफ्लेमेशन के कारण भी थकान हो जाती है। अगर कोई गंभीर समस्या नहीं होती है, तो थकान कुछ अन्य बीमारियों से भी प्रभावित हो सकती है और आपके मेटाबॉलिज्म को कमजोर कर सकती है। 

Pollपोल
नवरात्रि उपवास वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं?

इसके कुछ कारण वाइटल टिश्यू ब्रेकडाउन, ऑर्गन ब्रेक डाउन, थायरॉयड, एंडोक्राइन और हार्मोनल डिसॉर्डर हो सकते हैं। हाल ही में आए कोविड के कारण भी अब आपको थकान महसूस हो सकती है।

अगर आप कोविड संक्रमित हैं, तो क्या थकान चिंता का विषय है?

संक्रमित मरीजों में यह लक्षण सबसे पहले दिखने को मिलता है और सबसे आखिर तक रहता है। यह आपको कितने समय तक रह सकता है यह आपके शरीर से जुड़े कुछ फैक्टर्स पर निर्भर करता है। 

कोरोनावायरस के लक्षणों को गंभीरता से लेना जरूरी है। चित्र: शटरस्‍टॉक
कोरोनावायरस के लक्षणों को गंभीरता से लेना जरूरी है। चित्र: शटरस्‍टॉक

कोविड आपके शरीर को बुरी तरह प्रभावित कर देता है और आपको रिकवर होने में लंबा समय लगता है। इसलिए कोविड के दौरान थकान होना एक चिंता का विषय है।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

दोनों में कैसे अंतर पता करें?

अगर आपको सीजनल इंफेक्शन होगा तो आपको बुखार, जुखाम, खांसी और सिर दर्द जैसे कुछ माइल्ड लक्षण देखने को मिलेंगे, लेकिन अगर आपको कोविड होगा तो यह लक्षण आपको बहुत जोर से हिट कर सकते हैं और साथ ही आपको कमजोरी महसूस हो सकती है और कोविड वाली थकान आपके शरीर में बहुत लंबे समय तक देखने को मिल सकती है।

तो लेडीज़ अगर आपको थकान काफी लम्बे समय से महसूस हो रही है और इसके साथ अन्य लक्षण भी हैं तो एक बार टेस्ट करवा लें।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
मोनिका अग्रवाल
मोनिका अग्रवाल

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं।

अगला लेख