लॉग इन

अगर आप सबसे तेज दौड़ती हैं, तो आपके जीन्स को जाता है इसका श्रेय

यकीनन अच्छी ट्रेनिंग और अभ्यास किसी का भी फिटनेस लेवल बढ़ा सकता है। पर इसमें जीनोम की भूमिका भी एक अहम रोल अदा करती है।
यहां जानिए पीरियड्स में रनिंग के फायदे। चित्र:शटरस्टॉक
अदिति तिवारी Published: 21 Oct 2021, 08:00 am IST
ऐप खोलें

क्या आप खुद को तेज रनर मानते हैं? अगर ऐसा हैं तो इसका थोड़ा बहुत श्रेय आपके जीन को भी जाता है। जी हां, आपके कुछ जीन आपको औरों की तुलना में ज्यादा तेज़ दौड़ने में मदद कर सकते हैं। 

कल्पना कीजिए कि आप अपने दोस्त या पार्टनर के साथ तेज दौड़ने का अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले किसी को दौड़ने का अनुभव नहीं है, इसलिए आप दोनों का बेसलाइन फिटनेस स्तर एक है। लेकिन क्या 30 दिन बाद आपकी गति में तेजी और आपके पार्टनर की वही स्पीड बरकरार है? क्या आपने कभी सोचा हैं ऐसा क्यों हुआ? इसका एक ही कारण हो सकता हैं। वे हैं आपके जीन! 

पहले समझिए क्या होते हैं जीन? 

कई शोध द्वारा यह पता चला हैं कि सभी सजीव प्राणियों की कोशिकाओं में डीएनए (DNA) पाया जाता हैं। यह डीएनए (DNA) व्यक्ति को अपने परिवार के सदस्यों या कहें तो माता-पिता की ओर से मिलता है। इस डीएनए (DNA) में जीनोम (संक्षेप में जीन) मौजूद होता हैं। 

आपका रनिंग स्पीड आपकी जीन पर निर्भर करता हैं। चित्र-शटरस्टॉक।

यह मनुष्य के व्यवहार, रूप- रंग, गुण, आदि जैसी क्वालिटी को प्रभावित करता है। इसलिए यदि आपके पेरेंट्स में से कोई भी तेज भागता है, तो स्वाभाविक तौर पर आपके दौड़ने की गति भी तेज होगी। 

आपकी रनिंग स्पीड को प्रभावित करता है आपका जीन! 

एक नए अध्ययन से पता चलता है कि शरीर व्यायाम के प्रति कैसे प्रतिक्रिया करता है, इसमें जीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पीएलओएस वन (PLOS one) पत्रिका में प्रकाशित हुए इस अध्ययन में कई विशिष्ट जीनों की पहचान की गई थी, जो विभिन्न शारीरिक गतिविधियों के परिणामों को प्रभावित करते हैं। 

एक समाचार एजेंसी की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, “किसी भी व्यायाम के बाद लोगों के प्रदर्शन का 72 प्रतिशत श्रेय उनके जीन को जाता हैं।” यह अध्ययन कैम्ब्रिज सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज साइंसेज द्वारा एंग्लिया रस्किन विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया था।

क्या है दावे का आधार?

अपने शोध का संचालन करने के लिए, वैज्ञानिकों ने 18-55 आयु वर्ग के 3,012 वयस्कों के डेटा का विश्लेषण किया। इन्होंने पहले कोई एक्सरसाइज ट्रेनिंग में भाग नहीं लिया था। इस शोध से यह निर्धारित किया जा रहा था कि  आपके जीन तीन महत्वपूर्ण प्रकार के शारीरिक व्यायाम को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। 

रिपोर्ट के निष्कर्ष के अनुसार, “मांसपेशियों की ताकत, कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस और एनारोबिक पावर किसी व्यक्ति की फिटनेस और जीवन की गुणवत्ता को आकार देने में महत्वपूर्ण है। सभी प्रतिभागियों ने अपने एक्सरसाइज ट्रेनिंग के बाद सुधार दिखाया, लेकिन अलग-अलग डिग्री में। यह उनके जीन के कारण था।” 

फिटनेस फ्रीक्स के लिए महत्वपूर्ण है यह अध्ययन 

मूल रूप से, आपकी फिटनेस रूटीन को आपके जीनोम मेकअप के अनुसार  बनाया जा सकता है। साथ ही यह सुनिश्चित करते हुए कि आपका वर्कआउट रेजीम आपके शरीर के लिए सबसे उपयुक्त है।

अच्छी जीन आपको तेज दौड़ने में मदद करती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

इस शोध के वैज्ञानिक चुंग कहते हैं, “चूंकि हर किसी का जीनोम मेकअप अलग होता है, इसलिए आपका शरीर एक ही एक्सरसाइज के लिए थोड़ा अलग तरीके से प्रतिक्रिया देता है।” 

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

वे कहते हैं, “यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी हो सकता है, जो कम समय में सुधार देखना चाहते हैं। किसी के जीनोमटाइप की पहचान करके और फिर उनके लिए एक विशिष्ट एक्सरसाइज ट्रेनिंग तैयार करने से उनकी इम्युनिटी और प्रभावशीलता में सुधार लाया जा सकता हैं।” 

यह भी पढ़ें: क्या सप्ताह भर में कम किया जा सकता है वज़न, जानिए क्या है सच्चाई

अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

अगला लेख