scorecardresearch

बहुत मेहनत के बाद भी कम नहीं हो रहा वज़न, तो सेब का सिरका आसान बना सकता है आपकी वेट लॉस जर्नी

वजन कम करने के लिए नियमित एक्सरसाइज के साथ ही एक सही रणनीति की भी जरूरत होती है। सेब का सिरका इस रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
Updated On: 23 Oct 2023, 09:47 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
effects of apple cider vinegar
वजन घटाने के लिए प्रत्येक भोजन के साथ दो चम्मच सेब का सिरका लिया जा सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

आपने आजकल हर किसी को एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब के सिरके का सेवन करते हुये देखा होगा। यह आजकल फिटनेस फ्रीक्स के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहा है। लोग इसे अपना वज़न कम करने के लिए अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं।

सेब के सिरके (Apple Cider Vinegar) का उपयोग सदियों से इसके औषधीय गुणों के लिए किया जाता रहा है। यह सेब को यीस्ट के साथ मिलाकर बनाया जाता है।

यह टाइप 2 मधुमेह, एक्जिमा और उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसी विभिन्न समस्याओं को ठीक करने में भी मदद करता है। आजकल इसे लोग दिन के अलग-अलग समय पर लेना पसंद करते हैं। यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ये कैसे आपको वज़न घटाने में मदद कर सकता है।

वज़न घटाने में कैसे मददगार है सेब का सिरका

ऐसा कहा जाता है कि जब कोई अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहा होता है, तो उसे खाना खाने से आधा घंटे पहले सेब का सिरका पीना चाहिए। यह उनका पेट भरा रखता है और उन्हें अधिक खाने से रोकता है। यह स्टार्च को तोड़ने में भी मदद करता है।

apple cider vinegar
सेब का सिरका गट से बैक्टीरिया को मिटाता है। चित्र : शटरस्टॉक

जानिए इससे जुड़े अध्ययन में क्या सामने आया?

एपल साइडर वज़न कम करने में सबसे ज़्यादा फायदेमंद है। 2014 में किए गए एक अध्ययन ने मोटापे से पीड़ित लोगों पर सेब साइडर सिरका के प्रभावों की जांच की और निम्नलिखित मापदंडों को देखा गया – उनके शरीर का वजन, शरीर में वसा का द्रव्यमान और रक्त में वसा का स्तर।

शोधकर्ताओं ने लोगों को तीन समूहों में विभाजित किया, जहां उनमें से प्रत्येक ने नाश्ते के बाद और रात के खाने के बाद दिन में दो बार 25 मिलीलीटर एप्पल साइडर विनेगर पिया।

यह पाया गया कि जिन लोगों ने सेब के सिरके का सेवन किया, उनका अध्ययन के दौरान एक-दो किलो वजन कम हुआ, जिसका समय तीन महीने था। बीएफएम और रक्त लिपिड स्तर में भी कमी देखी गई।

Pollपोल
नवरात्रि उपवास वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं?

विशेषज्ञों ने निष्कर्ष निकाला कि सेब के सिरके के साथ कैलोरी का कम सेवन मोटापे और अधिक वजन वाले लोगों में सुधार करने में मदद कर सकता है।

apple cider vinegar
सेब का सिरका वेट लॉस में मददगार है। चित्र: शटरस्‍टॉक

हर रोज कितनी मात्रा में लेना चाहिए सेब का सिरका

2016 के एक अध्ययन के अनुसार, एक व्यक्ति के लिए एक दिन में 5 मिलीलीटर या एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका पीना पर्याप्त है। इससे ज़्यादा स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

सेब के सिरके को अपने नियमित आहार का हिस्सा बनाने से पहले एक व्यक्ति को अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए क्योंकि यह कुछ दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकता है।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

साथ ही, ध्यान रहे पीने से पहले सिरके को पानी में डाइल्यूट करना बेहद आवश्यक है। इसका सीधा सेवन आपके दांतों और अन्नप्रणाली को नुकसान पहुंचा सकता है।

तो, आज ही अपनी वेट लॉस जर्नी की शुरुआत करें!

यह भी पढ़ें : हेल्दी रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है मेटाबॉलिज़्म बूस्ट करना, बस एक मिनट में जानिए कैसे

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख