scorecardresearch

आपके शरीर एवं मांसपेशियों को एक्सरसाइज के लिए तैयार करता है वार्मअप, जाने इसके कुछ महत्वपूर्ण फायदे

वार्मअप किये बिना वर्कआउट करने से शरीर को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। इसी के साथ यह सबसे पहले दिल को प्रभावित करता है।
Published On: 14 Jan 2023, 01:58 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
warm up ke fayde
चोटिल होने से बचने के लिए आरामदायक कपड़े पहनकर वार्म-अप करें और दौड़ने से पहले कुछ देर स्ट्रेचिंग भी करें। चित्र: शटरस्टॉक

आमतौर पर आपने एक्सरसाइज के पहले लोगों को वार्मअप करते हुए देखा होगा। वहीं बड़े-बड़े जिम ट्रेनर्स भी एक्सरसाइज के पहले वार्मअप करने की सलाह देते हैं। परंतु आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों है? क्या एक्सरसाइज के पहले वार्म अप करना जरूरी है? जी हां! एक्सरसाइज के पहले वार्मअप करना बहुत जरूरी है। यह आपकी शरीर और मांसपेशियों को वर्कआउट के लिए तैयार करता है। क्योंकि बिना वार्मअप के एक्सरसाइज करने से शरीर को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। इसी के साथ यह सबसे पहले दिल को प्रभावित करता है। साथ ही साथ भारी मशीनों पर एक्सरसाइज करते हुए चोट लगने की संभावना भी काफी ज्यादा होती है। इसलिए एक्सरसाइज के पहले कुछ देर तक वार्मअप करना अनिवार्य है।

अपने एक्सरसाइज को इफेक्टिव बनाने के लिए वार्मअप को भूलकर भी स्किप न करें। यह वर्कआउट का एक अहम हिस्सा है। तो चलिए आज जानते हैं वर्कआउट से पहले वॉर्मअप करना क्यों जरूरी है।

यहां जाने वार्मअप करना क्यों है जरूरी

1. शरीर एवं मांसपेशियों के तापमान को बढ़ाए

एक्सरसाइज करने से पहले वार्मअप करने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। जो मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं मांसपेशियों का तापमान बढ़ते ही मसल्स में ऑक्सीजन सप्लाई भी बढ़ जाता है। जिस वजह से मसल्स आसानी से कॉन्ट्रैक्ट और रिलैक्स हो पाते हैं। इसी के साथ आपका हार्ट भी एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाता है।

2. चोट लगने की संभावना कम हो जाती है

नेशनल हेल्थ सर्विस द्वारा प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार वार्मअप करने से मसल्स की इलास्टिसिटी इंप्रूव होती है। इसके साथ ही यह मांसपेशियों को कूलिंग इफ़ेक्ट प्रदान करता है। जो एक्सरसाइज के दौरान अचानक से लगने वाली चोट के प्रभाव को कर देते हैं। वहीं इस दौरान शरीर के ओवरहीट होने की संभावना को भी कम कर देता है।

warm up exercise
एक्सरसाइज के पहले जरूर करें वार्मअप। चित्र शटरस्टॉक।

3. आप सभी चीजों के लिए मानसिक रूप से तैयार रहती हैं

यदि आप बिना किसी तैयारी के सीधा वर्कआउट करना शुरू कर देती हैं, तो ऐसे में शरीर की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए किसी भी शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने से पहले खुद को मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार करना जरूरी है। वहीं एक्सरसाइज के पहले वार्मअप करने से आपको मानसिक रूप से तैयार होने में मदद मिलती है। वार्म अप आपके शरीर को तैयार करने के साथ ही आपको मानसिक तौर पर भी सोचने का समय देता है कि आखिर आप एक्सरसाइज क्यों करना चाहती हैं। जब शरीर और मन दोनों तैयार हो तो एक्सरसाइज काफी असरदार हो सकती है।

4. शरीर हो जाता है अधिक फ्लैक्सिबल

नेशनल हेल्थ सर्विस द्वारा प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार वर्कआउट शुरू करने से पहले वार्मअप के रूप में स्ट्रैचिंग करने से आपके शरीर को एक्सरसाइज करने में आसानी होती है। क्योंकि वार्मअप मांसपेशियों में ब्लड फ्लो को बढ़ा देता है, जो आपके शरीर को फ्लैक्सिबल रहने में मदद करती हैं। यदि आप वार्मअप में स्ट्रैचिंग नहीं करती हैं, तो उसके पूरे हो जाने पर 1 मिनट की स्ट्रेचिंग जरूर करें। यह आपकी मांसपेशियों को वर्कऑउट के लिए पूरी तरह से तैयार कर देता है।

यह भी पढ़ें : इन 5 बेमिसाल फायदों के लिए आप भी ट्राई कर सकती हैं अखरोट का तेल, जानिए क्यों है ये खास

Pollपोल
नवरात्रि उपवास वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं?

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख