Year Ender 2022 : वेट लॉस और फिटनेस के लिए इन 5 ट्रेंड्स पर करती हैं लड़कियां सबसे ज्यादा भरोसा

फिटनेस और हेल्थ ट्रेंड का हमारी लाइफ पर बहुत बड़ा असर होता है। इसलिए, यह पता करना भी उतना ही ज़रूरी है कि क्या हमारे लिए फायदेमंद है और क्या नहीं!
janiye is saal ke kuch fitness
इस साल इन 5 स्टेप्स के साथ करें फिटनेस की शुरुआत। चित्र शटरस्टॉक।

वज़न घटाने के लिए लोग अलग – अलग तरीके अपनाते हैं। कोई एक्सरसाइज़ करना पसंद करता है तो कुछ लोग सही डाइट प्लान (diet plan) फॉलो करने की कोशिश। ऐसे में कई लोग खुद वज़न घटाने के लिए सेलेब्रिटीज या फिटनेस इंफ्लुएंसर द्वारा अपनाए गए डाइट प्लान या वेट लॉस हैक्स फॉलो करते हैं। कुछ लोगों के लिए डाइट प्लान सफल हुये हैं तो कुछ लोगों नें भी इन्हें फैड डाइट का नाम देखर छोड़ दिया है। तो चलिये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 2022 (Health trends 2022) में कौन सी डाइट या वेट लॉस ट्रेंड (weight loss trend) लोगों के बीच ज़्यादा लोकप्रिय रहे और कौन सी चीज़ें सिर्फ के ट्रेंड बनकर रह गई।

आने वाले साल में चाहे आप अपनी हार्ट हेल्थ, वेट लॉस, या हेल्दी लाइफस्टाइल को प्राथमिकता दें। मगर हमें यह मानना पड़ेगा कि फिटनेस (fitness) और हेल्थ ट्रेंड का हमारी लाइफ पर बहुत बड़ा असर होता है। इसलिए, यह पता करना भी उतना ही ज़रूरी है कि क्या हमारे लिए फायदेमंद है और क्या नहीं!

जानिए 2022 में पॉपुलर हुये कुछ फिटनेस और वेट लॉस ट्रेंड के बारे में। साथ में, यह भी जानेंगे कि कैसे होता है इनका हमारे सेहत पर असर।

1. मेडिटेरेनियन डाइट (Mediterranean Diet)

मेडिटेरेनियन डाइट बीते दिनों लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुई है। इसमें आप ताजे फल, ताजी हरी सब्जियां, साबुत अनाज, मछली, मेवा, बीन्स, और जैतून के तेल के साथ-साथ डेयरी फूड और नॉन वेज भी खा सकते हैं।

यह रिफाइंड शुगर और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने की सलाह नहीं देती है। 7इसलिए कई लोग इसे वज़न घटाने के लिए फायदेमंद मानते हैं। यह डाइट ब्रेन फंकशन, हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए भी जानी जाती है।

janiye 2022 kii popular diet ke baare me
यह डाइट ब्रेन फंकशन और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। चित्र : शटरस्टॉक

2. इंटरमिटेंट फास्टिंग (intermittent fasting)

जब भी वज़न कम करने की बात आती है तो इंटरमिटेंट फास्टिंग हमेशा से ही लोगों की पहली पसंद रही है। इस वर्ष आपने कई सेलेब्रिटीज जैसे लिज़ेल डिसूज़ा और भारती सिंह को इसकी मदद से अपना वज़न कम करते हुये देखा होगा। इस तरह के फास्टिंग स्टाइल को हर कोई पसंद करता आया है। इसमें एक खाने और फस्टिंग का पैटर्न शामिल होता है। जैसे

16/8 रूल: यह सबसे ज़्यादा पॉपुलर है। इसमें नाश्ता छोड़ना और प्रति दिन केवल दो भोजन करना शामिल है: दोपहर का भोजन और रात का खाना। इसमें अगले दिन रात के खाने और दोपहर के भोजन के बीच 16 घंटे का गैप होना चाहिए।

3. नट्स और सीड्स (nuts and seeds)

बीते दिनों सोशल मीडिया पर आपको कई लोग नज़र आ जाएंगे जो चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। कई सेलेब्स नें चिया सीड्स के साथ – साथ अन्य नट्स को अपनी डाइट में शामिल किया जैसे फ्लैक्स सीड्स, सब्जा, पंपकिन सीड्स आदि।

यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं और इनमें सभी प्रकार के पोषण और फाइबर मौजूद होते हैं।

mixed seeds benifits
चिया सीड, हेम्प सीड और फ्लेक्स सीड स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं| चित्र: शटरस्टॉक

4. इम्यूनिटी बूस्टिंग फूड्स

कोरोना के बाद से हर किसी को यह समझ आ गया है कि शरीर की इम्युनिटी का मजबूत होना कितना ज़रूरी है। इसलिए, कई लोगों नें तुलसी, अश्वगंधा, विटामिन C, गिलोय आदि चीजों को अपने आहार का हिस्सा बनाया। ताकि उन्हें और उनके अपनों को कोई भी बीमारी न घेर सके।

5. प्लांट बेस्ड फूड्स (plant based foods)

कोविड – 19 के बाद से हर कोई आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देने लग गया है। इसी कड़ी में आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे जो इस साल प्लांट बेस्ड प्रॉडक्ट्स या फूड्स पर अपना फोकस बढ़ाते हुये नज़र आए। इस साल मेकअप से लेकर फूड आइटम तक हर जगह प्लांट बेस्ड और वीगन चीजों का बोलबाला रहा है।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

मेयो क्लीनिक के अनुसार प्लांट बेस्ड फूड्स और डाइट सबसे ज़्यादा प्रभावी साबित हो सकते हैं, क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर शामिल होते हैं। मगर, कुछ लोगों का यह मानना भी है कि इस तरह के खानपान से प्रोटीन इंटेक को पूरा नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : इस सर्दी वेट लॉस करना है, तो हर रोज़ पिएं दालचीनी की चाय, हम बता रहे हैं इसका कारण

  • 141
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख