वजन घटाने के लिए आप कई तरह के उपाय करती हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी असर नहीं करता है। आप कई तरह के स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करती हैं, लेकिन उसका प्रभाव नहीं पड़ता है। यहां तक कि जब आपको लगता है कि आप सब कुछ सही कर रही हैं,इसके बावजूद पेट और कमर के पास की जिद्दी चर्बी नहीं घटती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि कुछ बातों को फ़ॉलो करने पर जिद्दी चर्बी भी अपने-आप घटने ( weight loss) लगती है।
योग एक्सपर्ट डॉ. स्मृति अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट में बताती हैं, ‘ हम वजन घटाने की कोशिश करते हैं, लेकिन रात में बिग डिनर कर लेते हैं। जिन लोगों को वजन कम करने में कठिनाई होती है, उनमें से ज्यादातर लोग बहुत अधिक कैलोरी खा रहे होते हैं। वजन घटाने में कैलोरी का जलाना जरूरी है। इसके लिए आपको हर दिन अपनी कैलोरी पर नज़र रखनी होगी। वजन घटाना सिर्फ पोषण और एक्सरसाइज ही नहीं है। यह उम्र, जेंडर और शुरुआती वजन पर भी निर्भर करता है। एडल्ट के लिए वजन घटाना है। कभी-कभी सही खान-पान और एक्सरसाइज से शरीर के वजन का 20 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। मेनोपॉज के बाद यह प्रतिशत घटकर पांच-सात हो जाता है।
रात में सोने पर डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो हो जाते हैं। इसलिए आसानी से पचने वाले भोजन लेना चाहिए। पाचन के लिए रात के खाने में चावल आधारित भोजन लेना चाहिए। इससे न सिर्फ भोजन आसानी से पच जाता है, बल्कि बोवेल मूवमेंट भी सही तरीके से हो पाता है।
हर्बल चाय में कैटेचिन फ्लेवोनोइड होता है, जो मेटाबोलिज्म को बढ़ा सकता है। यह शरीर में वसा को अधिक तेज़ी से तोड़ने में मदद कर सकता है। कई चायों में मौजूद कैफीन ऊर्जा का उपयोग बढ़ाता है, जिससे शरीर अधिक कैलोरी जलाता है। ये दोनों यौगिक वेट लॉस में कारगर हो सकते हैं। गर्म पानी शरीर की वसा को भी मॉलिक्यूल में तोड़ देता है, जिससे पाचन तंत्र के लिए इसे जलाना आसान हो जाता है।
विशेष रूप से भोजन लेने के बाद झपकी लेने या सोने से बचना चाहिए। जब खर्च होने वाली कैलोरी से अधिक कैलोरी लेती हैं, तो शरीर का वजन बढ़ता है। खाना खाने के बाद यही स्थिति होती है। खाने के बाद सीधे सो जाने का मतलब है कि शरीर को उन कैलोरी को जलाने का मौका नहीं मिलता है। वास्तव में हेवी भोजन करना और फिर बैठ जाना भी सोने जितना ही हानिकारक हो सकता है।
हमेशा पोषक तत्वों से भरपूर हेल्दी भोजन का चुनाव करना चाहिए। स्नैक्स में भी प्रोसेस्ड या तले हुए भोजन नहीं लेना चाहिए। खराब कैलोरी के स्थान पर अच्छी कैलोरी चुनें। घी से मिलने वाली कैलोरी बर्गर से मिलने वाली कैलोरी से कहीं बेहतर होती है। खाते समय बगल में किसी प्रकार की डिवाइस नहीं रखें। खाते समय मन लगाकर खाएं।
ब्रेकफास्ट समय पर लेना चाहिए। दोपहर का भोजन राजा की तरह करना चाहिए। इसे कभी नहीं छोड़ना चाहिए। भोजन के साथ सौंफ पानी पियें। इससे भी वजन नियंत्रित होने में मदद मिलती है।
. 30 मिनट का व्यायाम भी शरीर पर बहुत अधिक प्रभाव डाल सकता है। बहुत अधिक थकान वाले व्यायाम की बजाय माइंडफुलनेस का चुनाव करें।
. सावधानीपूर्वक सांस लेने के साथ-साथ 6 राउंड सूर्य नमस्कार मदद (Surya Namaskar for Weight Loss) कर सकता है।
. पेट से सांस लेने से धीरे-धीरे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलेगी।
. घुमाव वाले आसन (Twisting Asanas) शरीर से गंदगी निकालने और मेटाबोलिज्म में सुधार करने में मदद करेंगे
. वजन घटाने के लिए अनुशासन, निरंतरता और छोटे कदम उठाना जरूरी है।
यह भी पढ़ें :- Egg Benefits : वेट लॉस करना चाहती हैं, तो जानिए अंडे खाने का सही समय और सही तरीका
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।