साइज़ जीरो से लोगों को चौंकाने वाली करीना कपूर इन दिनों अपने वेस्ट साइज़ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वेटलॉस की जगह फिटनेस पर फोकस करने वाली बॉलीवुड हस्ती अपने रूटीन में योग मुद्राओं को शामिल करती हैं। इसकी मदद से वो 44 की उम्र में भी फिट और स्लिम नज़र आती है। ओवरऑल फिटनेस के चलते उनका वेस्ट साइज़ बेहद कम है, जिससे करीना (Kareena Kapoor Yoga poses) के शरीर में लचीलापन बना रहता है। साथ ही शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बना रहता है।
शरीर को एक्टिव और हेल्दी बनाए रखने के लिए योग एक बेहतरीन विकल्प है। करीना कपूर (Kareena Kapoor Yoga poses) की योगा इंस्ट्रक्टर अनुष्का परवानी बताती हैं कि वे अपने शरीर को समझती है और उसे लेकर सतर्क रहती हैं। करीना योग को पसंद करती है, जिससे उनका शरीर संतुलित बना रहता है। योग के अलावा उनकी फिटनेस रूटीन में कार्डियो और स्ट्रैंथ ट्रेनिंग भी मौजूद रहती है, जिससे शरीर को मज़बूती मिलती है। साथ ही चेहरे का ग्लो मेंटेन रहता है।
शरीर में रक्त के प्रवाह को उचित बनाए रखने के लिए त्रिकोणासन की मदद ली जा सकती है। इससे शरीर का लचीलापन बना रहता है और थकान कम होने लगती है। इसका अभ्यास करने से कमर पर जमा होने वाले फैट्स को कम किया जा सकता है।
पीठ में बढ़ने वाले दर्द और पेट पर जमा चर्बी को दूर करने के लिए नौकासन का अभ्यास फायदेमंद साबित होता है। इससे शरीर के पोश्चर में सुधार आने लगता है और पाचन संबधी समस्याएं हल हो जाती है। नियमित रूप से इसका अभ्यास शरीर को फायदा पहुंचाता है।
स्पाइनल ट्विस्ट के साथ किए जाने वाले इस योगासन से लोअर बैक की मसल्स रिलैक्स हो जाती है। साथ ही पेट पर जमा फैट्स को भी बर्न किया जा सकता है। इससे शरार में बढ़ने वाली थकान को कम करके शरीर एक्टिव बना रहता है।
परिवृत्त उत्कटासन को रिवॉल्वड चेयर पोज कहा जाता है। इससे ग्लूट्स, कोर और थाई मसल्स की मज़बूती बढ़ने लगती है। साथ ही शरीर की थकान को कम किया जा सकता है। इसकी मदद से कमर पर जमा फैट्स को बर्न किया जा सकता है।
शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए भुजंगासन का अभ्यास फायदेमंद साबित होता है। इससे सांस पर नियंत्रण बना रहता है और अपर बॉडी को मज़बूती मिलती है। नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से पीठ में बढ़ने वाले दर्द को कम किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।