गतिहीन जीवनशैली आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम में डाल सकती है। यही कारण है कि विशेषज्ञ व्यायाम करने की सलाह देते हैं। क्योंकि व्यायाम करने से न सिर्फ आपको फिट रहने में मदद मिलती है, बल्कि इससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।
अपनी व्यस्त जीवनशैली के चलते लोग अक्सर सुबह या शाम को वर्कआउट के लिए समय निकाल पाने में असमर्थ होते हैं। तो अक्सर लोग यह सवाल पूछते हैं कि क्या दोपहर में वर्कआउट करना भी उतना प्रभावी होता है? या दोपहर में वर्काउट करते समय कुछ विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है?
अगर आप भी वर्कआउट के लिए सुबह समय नहीं निकाल पाती हैं और दोपहर में वर्कआउट करने को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। क्योंकि यहां हम आपको इसके बारे में सब कुछ बता रहे हैं।
अगर जिम में एक्सरसाइज करने के लिए आपके पास सुबह या शाम का समय नहीं है, तो आप किसी भी समय जिम में एक्सरसाइज कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिम में एक्सरसाइज करने का समय आपकी बॉडी क्लॉक पर निर्भर करता है।
मान लें, आप नाइट शिफ्ट में जॉब करती हैं तो आप दोपहर के समय भी जिम कर सकती हैं, क्योंकि आपकी बॉडी आपके रूटीन के हिसाब से ढल चुकी है।
उत्तरी केरोलिना चैपल हिल विश्वविद्यालय में व्यायाम और खेल विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ‘एंथनी हैकनी’ कहते हैं, “सुबह वर्कआउट करना वसा को जलाने और वजन कम करने के लिए आदर्श माना जाता है, लेकिन दोपहर में वर्कआउट करने से आपके प्रदर्शन को बढ़ावा मिल सकता है, क्योंकि इस समय जब आप वर्कआउट के लिए जाते हैं, तो तक आप 1 या दो मील ले चुके होते हैं।”
वे आगे कहते हैं, “किसी भी समय जब आप खाते हैं, तो आपके ब्लड शुगर लेवल में वृद्धि होती है। ब्लड ग्लूकोज के रूप में चीनी, उन चीजों में से एक है जिसकी हमें उच्च तीव्रता वाले व्यायाम करते समय जरूरत होती है।”
दोपहर की कसरत भी दिन की शिथिलता से बचने का एक शानदार तरीका हो सकता है। जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी अध्ययन में पाया गया है कि दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच व्यायाम करने से भी, सुबह की कसरत की तरह ही अपनी बॉडी क्लॉक को आगे शिफ्ट करने में मदद मिल सकती है।
यहां तक कि तेज चाल में सैर करने से आपको परेशानियों से बचाव में मदद मिल सकती है। एक क्विक वॉक करने से आपको पुन: फोकस करने में मदद मिल सकती है।
2018 के एक प्रारंभिक पेपर में पाया गया कि आपका शरीर स्वाभाविक रूप से सुबह जल्दी और देर रात की तुलना में दोपहर में लगभग 10% अधिक कैलोरी जलाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार जब आप दोपहर में चलते हैं, तो आपका शरीर थोड़ी अतिरिक्त ऊर्जा को जला सकता हैं।
आपका दोपहर का वर्कआउट रूटीन भी सुबह और शाम के वर्कआउट रूटीन के समान ही है। अगर आप दोपहर में वर्कआउट कर रही हैं, तो बस ध्यान रहे कि लंच करने के करीब 2-3 घंटे बाद एक्सरसाइज करें।
यह भी पढ़ें – सबसे अच्छे खाद्य पदार्थ जिन्हें आपको अपने योगा सेशन से पहले और बाद में खाना चाहिए
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।