scorecardresearch facebook

क्या वाकई आपकी फिटनेस के लिए फायदेमंद है ब्लैक वॉटर? आइए चेक करते हैं इस नए ट्रेंड को

प्यास लगने पर आपने साधारण पानी तो ज़रूर पिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी ब्लैक वॉटर के बारे में सुना है। जानिए क्या है ये नया फ़िटनेस ट्रेंड और क्या ये वाकई फायदेमंद है!
black water ke fayde
जानिए स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है ब्लैक वॉटर। चित्र : शटरस्टॉक
Published On: 11 Jun 2022, 08:00 am IST

जल ही जीवन है! हमारा शरीर 60 प्रतिशत पानी से बना है, यही कारण है कि आंतरिक प्रणाली को काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा पानी की ज़रूरत पड़ती है। पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही, खनिजों को विभिन्न अंगों तक पहुंचाता है और हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन को पचाने में मदद करता है।

मगर सिर्फ पानी तो हर कोई पीता है और यह आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। कई लोग पानी के बजाय स्पार्कलिंग वॉटर या फ्लेवर्ड वॉटर पीना पसंद करते हैं। मगर क्या आपने कभी ब्लैक वॉटर (Black Water) पिया है? क्या आपने कभी ब्लैक वॉटर के बारे में सुना है? यदि आपको नहीं पता तो जानें इस नए ट्रेंड के बारे में –

बीते दिनों आपने मलाइका अरोरा और विराट कोहली जैसे सेलेब्स को ब्लैक वॉटर (Black Water Benefits) पीने की सलाह देते हुए सुना होगा। मगर आखिर ये ब्लैक वॉटर है क्या? क्या ये सिर्फ एक ट्रेंड है या वाकई में इसे पीने के कोई फायदे भी हैं, चलिये पता कर लेते हैं।

क्या है ब्लैक वॉटर?

ब्लैक वॉटर या ब्लैक अल्कलाइन वॉटर (Black Alkaline Water) मिनरल युक्त पानी है जिसका पीएच लेवेल 7 से ऊपर होता है। यह पानी लगभग 70-80 मिनरल्स से भरपूर होता है और शरीर को कई सारे फायदे पहुंचा सकता है।

अपने आहार में इस अल्कलाइन वॉटर शामिल करने से आपको पाचन में सुधार करने, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने, वजन घटाने में सहायता, प्रजनन क्षमता में सुधार और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।

ब्लैक वॉटर का सेवन न केवल स्वास्थ्य बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा है। हालांकि इसका स्वाद बिल्कुल आम पानी की तरह होता है, लेकिन इसमें चारकोल की मौजूदगी के कारण इसका रंग काला हो जाता है।

आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है ब्लैक वॉटर

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

हेल्दी गट शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद है। अल्कालाइन वॉटर पीने से पाचन में सुधार होता है। यह अच्छे गट बैक्टीरिया के विकास को बढ़ता है और पाचन तंत्र दुरुस्त रखता है। यह शरीर द्वारा उत्पादित अतिरिक्त एसिड को कम करने में मदद करता है और एसिडिटी को रोकता है।

Pollपोल
नवरात्रि उपवास वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं?
paachan tantr ko badhawa dene ke liye yogaasan
यह पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है। चित्र ; शटरस्टॉक

इम्युनिटी बढ़ाए

आजकल कई सेलेब्स अपनी इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए इस ब्लैक वॉटर का सहारा लेते हैं। यह अल्कालाइन वॉटर इम्युनिटी बढ़ाने का एक प्रभावी तरीका है। इसका सीधा संबंध बेहतर पाचन से है। जैसे-जैसे व्यक्ति का पाचन तंत्र ठीक से काम करता है, पोषण अवशोषण में सुधार होता है जिससे इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

फर्टिलिटी बढ़ाए

ब्लैक वॉटर वाकई में आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसका सीधा संबंध पीएच लेवल से है। यह पानी आपके शरीर का पीएच लेवल बनाए रखने में मदद करता है। जब एक महिला के शरीर में सर्वाइकल म्यूकस का पीएच स्तर उच्च होता है, तो यह शुक्राणुओं के लिए प्रतिकूल वातावरण बनाता है। पीएच स्तर का सही संतुलित होने से आपकी गर्भधारण की संभावना बढ़ सकती है और प्रजनन क्षमता में सुधार होता है।

अंत में ….

यदि आप ब्लैक वॉटर ट्राई करने के बारे में सोच रही हैं तो सबसे पहले आपको एक्सपर्ट से इसके बारे में सलाह लेलें, क्योंकि इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं। बाज़ार में ब्लैक अल्कालाइन वॉटर के कई ड्रॉप्स आते हैं जिन्हें आप ले सकती हैं।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

यह भी पढ़ें : वेट लॉस के लिए ग्रीन टी से भी ज्यादा फायदेमंद है नेटल टी, जानिए ये कैसे काम करती है

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख