scorecardresearch

हार्ट के लिए परेशानियां बढ़ा सकता है शरीर में जमा फैट, इन 5 टिप्स के साथ आसानी से करें फैट लॉस

फैट लॉस करना चाहती हैं और कैलोरी बर्न करने के लिए कई तरह के एक्सरसाइज करती हैं। यहां हैं एक्सपर्ट के बताये 5 टिप्स जो फैट लॉस को बना सकते हैं और आसान।
Published On: 10 Mar 2023, 08:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
slim rehne ke liye in galatiyon se bachein
दृढ संकल्प से ही हम फैट लॉस के गोल को अचीव कर पाते हैं। चित्र : शटर स्टॉक

यदि समय पर और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन लिया जाए, तो कभी फैट नहीं बढ़ सकता है। एक्टिविटी की कमी के कारण भी फैट बढ़ सकता है। इससे हमारा हार्ट हेल्थ प्रभावित हो जाता है।  फिर हम फैट लॉस के लिए तरह-तरह के उपाय करने लगते हैं। कैलोरी बर्न करने के लिए हम अलग-अलग तरह के व्यायाम करते हैं। मसल्स के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी की जाती हैं। इनके अलावा ग्रीन टी को भी फैट लॉस के लिए बढ़िया माना जाता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि फैट लॉस के लिए आप जो भी उपाय करती हैं, इसके लिए एक बात का ख्याल रखना है। वह यह है कि जितना अधिक आप प्रयास करती हैं, उतना अधिक आप पाती हैं। यहां हैं एक्सपर्ट के बताये आसानी से फैट लॉस के 5 टिप्स (Expert 5 tips for fat loss easily)।

सबसे पावरफुल है आपकी सोच 

मशहूर फिटनेस एक्सपर्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीक्षा छाबड़ा अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट में कहती हैं, ‘किसी भी काम को करने के लिए दृढ़ संकल्प से अधिक पावरफुल कोई बल नहीं है। चाहे वह फैट लॉस का ही मामला क्यों न हो। आप यदि जीरो से शुरुआत कर रही हैं। लेकिन आपको अपने ऊपर विश्वास है, तो फैट लॉस के मिशन में आप समय के साथ कामयाब हो सकती हैं।’

यहां हैं दीक्षा छाबड़ा के फेट लॉस के लिए बताये टिप्स ((5 tips for fat loss easily)

1 सबसे जरूरी है अपने ऊपर विश्वास (Self Confidence)

आप अपने फैट लॉस के लिए कई तरह के व्यायाम करती हैं। लेकिन आपको अपने ऊपर विश्वास ही नहीं है। आपको हमेशा यही लगता है कि आप स्लिम और हेल्दी होने के गोल को अचीव नहीं कर पाएंगी। इससे आपका मोरल डाउन हो जाता है। इससे आपके प्रयास में कमी आ जाती है। फिर गोल को अचीव नहीं कर पाती हैं। इसलिए आप जितना समय भी कैलोरी बर्न एक्सरसाइज पर देती हैं, अपने ऊपर पूरा विश्वास रखकर दें।

2 सफलता के लिए जरूरी है दृढ संकल्प साहस और जुनून (Determination, Courage & Passion)

हमारे संकल्प में कमी होने पर ही हम फैट लॉस (Fat loss) के गोल को अचीव नहीं कर पाते हैं। चाहे आपके पास कितना भी अधिक एक्स्ट्रा वेट (Extra Weight) क्यों न हो। मन में यह दृढ संकल्प और साहस रखें कि आप फैट लॉस का गोल अचीव कर पाएंगी।

Pollपोल
नवरात्रि उपवास वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं?
weight loss ke liye yogaasan
यदि फैट लॉस का पैशन होगा, तो आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करेंगी।चित्र : शटरस्टॉक

पैशन बड़े से बड़ा काम संपन्न करा ले जाता है। ठीक इसी तरह यदि फैट लॉस का पैशन होगा, तो आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करेंगी। अनियमितता के नुकसान से अवगत होंगी।

3 पुश अप्स के एक्स्ट्रा सेट (Push-ups)

अक्सर हम एक सेट एक्सरसाइज करते हैं। और आगे का सेट कल पर टाल देते हैं। यह सही नहीं है। यदि आपने फिटनेस के एक्सरसाइज सीख लिए हैं, तो एक और अधिक पुश अप्स या दूसरे तरह के एक्सरसाइज करने में कभी आलस नहीं करें। जितना एक्सरसाइज करने के बाद कैलोरी बर्न हो जाए, एक्सरसाइज करने के बाद उतना तो जरूर करें। एक्सरसाइज के सेट बढाने से एक्स्ट्रा फैट लॉस होंगे और आप फिट हो पाएंगी।

4 जितना अधिक आप व्यायाम करेंगी उतना अधिक पाएंगी

फैट लॉस के लिए संतुलित भोजन जरूरी है। लेकिन एक्सरसाइज सबसे अधिक जरूरी है। जितना अधिक आप व्यायाम आप कर पाएंगी, उतना अधिक आपको फायदा दिखेगा। व्यायाम करने से शरीर के सभी अंगों पर जोर पड़ता है। इससे मसल्स स्ट्रान्ग होते हैं और एक्स्ट्रा फैट भी बर्न होते हैं।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

5 अपने आपको लिमिट नहीं करें, आगे बढ़ें

दीक्षा बताती हैं कि एक्सरसाइज शुरू करने के अर्ली स्टेज में जब वजन नहीं घटता है, तो हम निराश हो जाते हैं। अपने आपको लिमिट कर लेते हैं। हम यह मान लेते हैं कि वजन घटाना आसान नहीं है।

हम अपने आपको लिमिट नहीं करें। हम अपनी क्षमता के अनुकूल एक्सरसाइज करें। चित्र : एडोबी स्टॉक

पर यह आसान है, बशर्ते हम अपने आपको लिमिट नहीं करें। हम अपनी क्षमता के अनुकूल एक्सरसाइज करें।

अंत में

जब भी एक्सरसाइज करें, इन सारे टिप्स को आजमाएं। आपका एक्स्ट्रा फैट जरूर फैट लॉस में बदलेगा।

यह भी पढ़ें :- वेट लॉस के बाद फिर से बढ़ने लगा है वजन? तो जानिए इसे कैसे मेंटेन करना है 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख