जब वजन घटाने की बात आती है, तो वेट लॉस के लिए सबसे पहले भोजन पर ध्यान देने की जरूरत महसूस होती है। कई सारे खाद्य विकल्प हैं, जो वेट लॉस में मदद कर सकते हैं। आहार विशेषज्ञ और शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि अलसी वेट लॉस में सबसे अधिक मददगार होते हैं। अलसी या फ्लैक्स सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये न सिर्फ वजन घटाते (Flax seeds to lose weight) हैं, बल्कि मसल्स हेल्थ को भी मजबूती (Alsi ke Fayde) देते हैं।
अलसी में लगभग 20% प्रोटीन होता है, जो वजन घटाने में मददगार है। शाकाहारियों के लिए अलसी प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। लंबे समय तक भूख नहीं लगने दने के लिए लगभग 18 ग्राम प्रोटीन और ढेर सारा डायटरी फाइबर की जरूरत होती है। इससे शरीर जमा हुए ग्लाइकोजन और वसा का उपयोग करता है और कैलोरी की कमी होती है। एक चम्मच पिसी हुई अलसी में लगभग 55 कैलोरी पाई जाती है। अलसी में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। कार्ब्स कम होते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। यह भूख को दबाने के लिए जाना जाता है। भूख को कम कर यह वजन घटाने में मदद करता है। अलसी में एंटीऑक्सीडेंट लिगनेन पाया जाता है, जो शरीर में फैट टिश्यू के जलने पर कोशिकाओं के कार्य में सुधार करता है।
वजन घटाने के लिए दैनिक आहार में एक या दो चम्मच अलसी शामिल करनी चाहिए। इसका सेवन पीसकर या तेल के रूप में भी किया जा सकता है। पिसी हुई अलसी भोजन को अधिक स्वादिष्ट और तृप्तिदायक बनाती है। वजन घटाने के लिए अलसी पाउडर का प्रयोग किया जाता है।
अलसी का बीज शरीर द्वारा पूरी तरह से पच नहीं पाता है, इसलिए इसे खाने से पहले पीसना पड़ता है। ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका ग्राइंडर में इसे धीरे-धीरे पीस लेना है। अलसी को उतना ही पीसना चाहिए, जितनी जरूरत है। पिसी हुई अलसी जल्दी खराब हो जाती है।
1 चम्मच पीसी हुई अलसी किसी भी पकी हुई दाल के साथ खाई जा सकती है। लौकी, तोरई, तोरी की पकी हुई सब्जी के साथ भी अलसी पाउडर मिलाकर खाया जा सकता है।
सुबह की शुरुआत अलसी स्मूदी या अलसी शेक के साथ की जा सकती है। इसके पाउडर को किसी भी फ्रूट शेक के साथ मिलाकर खाया जा सकता है। इससे भूख कम लगती है और जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।
कुकीज़, पैनकेक, मफिन के रूप में भी अलसी खाई जा सकती है। यदि बेकिंग करना पसंद है, तो अलसी को पीसने के बाद इसका प्रयोग कुकीज़, पैनकेक और मफिन तैयार करने के लिए भी किया जा सकता है।
सलाद पर भुनी हुई अलसी छिड़ककर खाई जा सकती है। भुनी हुई सब्जियों पर आखिरी मिनट में थोड़ा सा अलसी का तेल छिड़कें या कुटी हुई अलसी डालें। ऑलिव ऑयल और अलसी के तेल को मिक्स कर भी प्रयोग किया जा सकता है। पॉपकॉर्न पर अलसी का तेल छिड़क कर या पिसी हुई अलसी को मसाले और अन्य हर्ब के साथ मिक्स कर किसी भी भोजन के साथ खाया जा सकता है।
वजन घटाने में अलसी का तेल अलसी जितना ही प्रभावी है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसमें नेचुरल लैक्सेटिव गुण होते हैं। यह कब्ज दूर करता है। इससे शरीर से टोक्सिंस बाहर निकलते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है।
अलसी के तेल का उपयोग सलाद, डिप्स और सॉस के साथ किया जा सकता है। इसका स्मोकिंग पॉइंट कम होता है। इसलिए भोजन पकाने के लिए अलसी के तेल का उपयोग नहीं किया जाता है। क्योंकि ऐसा करने से आप जरूरी पोषक तत्व खो सकते हैं।
यह भी पढ़ें :- Egg Benefits : वेट लॉस करना चाहती हैं, तो जानिए अंडे खाने का सही समय और सही तरीका
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।