scorecardresearch

सही वजन आपको हाइपरटेंशन से भी बचा सकता है, जानिए क्या है दोनों के बीच संबंध

लाइफस्टाइल का गतिहीन होना, खाने पीने लापरवाही करना, टेंशन लेना, पूरी नींद न लेना ये वो कारण है जो हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकते है, जो का इन दिनों बहुत आम है।
Published On: 26 Jan 2024, 09:30 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
sugar level badha sakta hai gud
शरीर की एक्टिविटी के स्तर को बढ़ाने से कुछ ही हफ्तों के बाद आपका ब्लड प्रेशर कम होना शुरू हो सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

भारत में कई लोग हाई ब्लड प्रेशर का शिकार है। इसे एक साइलेंट किलर भी कहा जाता है, क्योंकि ये आपको तब तक लक्षणों का पता नहीं चलने देता है जब तक ही आपकी धमनियों और शरीर कोई नुकसान न पहुंच जाए। हाई ब्लड प्रेशर कई समस्याओं का कारण बन सकता है जिसमें सबसे पहले हृदय रोग जैसे स्ट्रोक, हार्ट अटैक का खतरा होता है। इससे आपको किडनी की समस्या और डायबिटीज जैसी कई बड़ी बिमारीयों का खतरा भी रहता है।

समझिए हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

सबसे पहले जानते हैं कि सामान्य ब्लड प्रेशर क्या है? और हाई ब्लड प्रेशर क्या होता है। सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 से कम होता है, 120 सिस्टोलिक प्रेशर को दर्शाता है, या जब आपका दिल धड़कता है तो आपकी धमनियों की दीवारों के खिलाफ आपके रक्त का प्रेशर होता है, और 80 डायस्टोलिक प्रेशर, या दिल की धड़कन के बीच का दबाव दर्शाता है। 120/80 से अधिक कुछ भी प्रीहाइपरटेंसिव माना जाता है और हाई ब्लड प्रेशर 140/90 से शुरू होता है। 139/89 से शुरू होने वाले ब्लड प्रेशर के लिए दवाएं दी जाती है।

Blood sugar level ko badhata hai maida
आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है मैदा। चित्र: शटरस्‍टॉक

हाई ब्लड प्रेशर के कारण

अधिक वजन होना
आपके आहार में बहुत अधिक नमक होना
पर्याप्त शारीरिक गतिविधि न करना
बहुत अधिक शराब पीना
उच्च रक्तचाप का पारिवारिक इतिहास होना
तनाव लेना

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए करें ये लाइफस्टाइल बदलाव

नियमित व्यायाम करें

सप्ताह में पांच दिन 30 से 60 मिनट तक आपको जरूर व्यायाम करना चाहिए इससे आपको ब्डप्रेशर के स्तर को कम करने में मदद मिलेगी। व्यायाम के प्रभाव आपके शरीर पर जल्दी दिखने लगते है। यदि आप कुछ समय से सक्रिय नहीं हैं, तो अपने शरीर की एक्टिविटी के स्तर को बढ़ाने से कुछ ही हफ्तों के बाद आपका ब्लड प्रेशर कम होना शुरू हो सकता है। यदि आपने कभी व्यायाम नहीं किया है तो इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत हो सकती है।

high blood sugar retina ko nuksaan pahunchaata hai
यदि आपको पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर है और आपका वजन अधिक है। चित्र : शटरस्टॉक

अपना आहार में बदलाव करें

हेल्दी डाइट ही एक हेल्दी शरीर का राज है और कुछ नहीं। मेडिटेरियन डाइट हार्ट प्रोबल्म को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी सुधार करता है। डाइट में ताज़ी सब्जियां और फल, नट्स और दालें जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं। पोल्ट्री, मछली और कम वसा वाले मांस से भरपूर और कम कार्बोहाइड्रेट वाला आहार भी वजन घटाने में मदद कर सकता है। वजन घटाने से ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

वजन कम करना है जरूरी

यदि आपको पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर है और आपका वजन अधिक है, तो वजन कम करने से इसे कम किया जा सकता है। स्वस्थ वजन बनाए रखना हाई ब्लड प्रेशर के बढ़ने के जोखिम को काफी कम कर सकता है। खासकर आपको अपने टमी एरिया के वजन को कम करना चाहिए। आपकी पेट की चर्बी अधिक बढ़ने से आपको हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।

ये भी पढ़े- ठंड में गिरते तापमान से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर, नजर आने वाले इन 8 लक्षणों को भूल कर भी न करें नजरअंदाज

Pollपोल
नवरात्रि उपवास वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं?

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख