विंटर मार्निंग वॉक को और भी आसान बना देंगी ये खास टिप्स

Thand mei walk par jaane se pehle in baaton ka rakhein khayal
खुद को एक्टिव रखने की कोशिश करें और कुछ कुछ देर पर वॉक करती रहें। चित्र: शटरस्टॉक।
ज्योति सोही Updated: 5 Jan 2023, 10:48 am IST
  • 141

खुद को फ्रेश और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए हम मार्निग वॉक से अपने दिन की शुरूआत करते हैं। ठिठुरन भरी ठंड में भी सुबह सुबह सैर(morning Walk) पर जाना नहीं भूलते हैं। दरअसल, हम गर्मी(Summers) के रूटीन को ही सर्दी में भी फॉलो करने लगते हैं। मगर प्रात: 5 से 6 बजे उठकर सैर पर जाना हमारी सेहत के लिए एक खतरा भी बन सकता है (Fitness tips for morning walk)।

कब निकलें वॉक पर

अपने डेली रूटीन(Daily routine) को अस्त व्यस्त किए बिना आप वॉक पर थोड़ा लेट निकलें। एक से दो घंटे की देरी आपको स्वस्थ रखने में सहायक साबित होती है। अगर आप मिडल एज महिला(middle-aged women) हैं, तो 7 से 8 बजे के बीच की जाने वाली सैर आपको कई तरह के खतरों से बचाती हैं। वहीं अगर आप बुजुर्ग है, तो आपको और भी सावधानी बरतते हुए अपने लिए 10 बजे के बाद का समय चुनना है।

sardiyon mein chalne ke fayde
अगर आप बुजुर्ग हैं, तो फॉग में वॉक पर जाना अवाइड करें। कड़कती ठंड के मौसम में सड़कों पर चलना खतरे से खाली नहीं हैं। चित्र: शटरस्टॉक

खानपान में न बरतें ढ़िलाई

इस बारे में ईटफिट 24/7 की फाउंडर और सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह बता रही है।
अगर आप मिडल एज में हैं, तो वॉक पर निकलने से पहले आप केला(Banana) खा सकती है। साथ ही कुछ भीगे हुए वॉलनट्स(Walnuts) और बादाम(almonds) ले सकती हैं। इससे शरीर में कामनैस(Calmness) आती है और मांसपेशियों में आने वाली अकड़ान दूर होती हैं।

अगर आप सुबह कुछ भी खाना नहीं चाहते हैं, तो सिर्फ जीरा और सूखा धनिया पानी में उबाल लें। फिर उस पानी का छानकर पी लें। जो एंटी ऑक्सीडेंटस से भरपूर होता है। साथ ही शरीर का इम्यून सिस्टम मज़बूत करता है।

वॉक से वापिस लौटकर आप पोहा, उपमा, एग वाइटस, टोस्ट, ओटस, पोहा विद सप्राउस में से कुछ भी खा सकती हैं। ध्यान रखें, कि आपको प्रोटीन और कार्ब्स को मिलाकर अपनी मील में शामिल करना चाहिए।

अगर आप टीनएजर है, तो सर्दियों में सुबह बीटरूट और संतरे की स्मूदी पी सकती हैं।
वॉक से वापिस लौटकर आप गुनगुना पानी पीएं, पीनट बटर टोस्ट और सेब खा सकती है।

aapki sehat ke liye faydemand hai chalna
नियमित रूप से 30 मिनट की वॉकिंग फिटनेस के लिए बढ़िया है। चित्र : शटरस्टॉक

कपड़ों का रखें खास ख्याल

सैर पर निकलने से पहले सिर पर टोपी से लेकर पैरों में जुराबों तक खुद को कवर कर लें। शरीर में सर्द हवाओं के लगने से जकड़न पैदा होने लगती है। इससे शरीर के अस्वस्थ होने का खतरा बढ़ जाता हैं। गर्मियों के समान सर्दियों के दिनों में नार्मल कपड़ों की जगह ऊनी कपड़ों को पहनना न भूले। इससे शरीर को गर्माहट का एहसास होता है।

डॉक्टरी सलाह है ज़रूरी

अगर आप हार्ट डिज़ीज़, किडनी प्रोब्लम, अस्थ्मा, अर्थराइटिस, कोई इंजरी यां फिर ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में लंबी सैर करना अवॉइड करें। साथ ही ठंड के दिनों में मार्निंग वॉक करने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें। डॉक्टरी गाइडलाइल्स के मुताबिक अपना रूटीन बदलें।

आरामदायक जूते पहनें

वॉक पर निकलने से पहले जुराबों के साथ आरामदायक जूते अवश्य पहनें। इससे आप आसानी से मन मुताबिक सैर कर पाएंगी। कंर्फटेबल जूतों से पैर मुड़ने का खतरा नहीं रहता है। साथ ही ज्यादा ठंड में पैरों को गरम रखने का काम करते हैं।

तेज़ दौड़ने से बचें

प्रारंभी और अंत में अपने चलने की स्पीड का सामान्य बनाए रखें। इससे आपको कम थकान महसूस होगी। अगर आप तेजी से चलने लगते हैं, तो ज्यादा देर तक नहीं चल पाते हैं। साथ ही कुछ लोगों को सांस फूलने की परेशानी होने लगती हैं।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

बच्चों को वॉक पर न ले जाएं

सर्द हवाएं और स्मॉग बच्चों को आसानी से अपनी चपेट में ले लेती हैं। इसके चलते खांसी, जुकाम, छींकें और जकड़न की समस्या पैदा हो सकती है। उन्हें ठिठुरती ठंड में अपने साथ न ले जाएं। अगर आप बुजुर्ग हैं, तो फॉग में वॉक पर जाना अवाइड करें। कड़कती ठंड के मौसम में सड़कों पर चलना खतरे से खाली नहीं हैं।

पार्क में करें सैर

ठंड में सड़कों पर सैर करने से बचें। आप सैर करने के लिए खुला मैदान यां फिर पार्क चुनें। इसमें पेड़ पौधों से आपको ताज़गी का एहसास होगा। साथ ही आप चाहें, तो कुछ देर पार्क में योग भी कर सकती हैं।

ये भी पढ़े- 5 साल की उम्र से करवाएं बच्चों को ये 5 आसन, मजबूत होगा दिमाग और तेजी से बढ़ेगा कद

  • 141
लेखक के बारे में

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख