हार्ट और लंग्स को रखना है हेल्दी, तो इन 5 आसान स्टेप्स में हर रोज करें बर्पीज

बर्पीस बॉडी फैट को बर्न करने के अलावा मसल्स को बिल्ड करने का भी काम करती है। जानते हैं बर्पी के फायदे और इसे स्टेप बाई स्टेप करने का तरीका
बर्पी न सिर्फ हृदय गति को सही करता है, बल्कि मांसपेशियों का बिल्ड अप कर शरीर का स्ट्रेंथ और स्टेमिना बढाता है। चित्र : शटरस्टॉक।
ज्योति सोही Updated: 25 May 2023, 16:09 pm IST

वेटलॉस के लिए कई प्रकार की एक्सरसाइज़ को हम अपने रूटीन में शामिल करते है। इससे हमारा शरीर तो फिट और हेल्दी बना रहता है, मगर फैट बर्न नहीं हो पाते है। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या से गुज़र रही हैं, तो वेटलॉस जर्नी में बर्पीज़ (Burpees) को ज़रूर शामिल करें। इससे बैली फैट से लेकर थाइज़ और आर्म्स सभी टोन्ड होने लगते हैं। आइए जानते हैं बर्पी के फायदे और इसे स्टेप बाई स्टेप करने का तरीका।

बर्पी वर्कआउट क्या है

बर्पी (Burpees) एक ऐसी एक्सरसाइज़ है, जो बॉडी फैट को बर्न करने के अलावा मसल्स को बिल्ड करने का भी काम करती है। इसे करने से आपकी गर्दन से लेकर टांगों तक सभी अंगों में खिंचाव का अनुभव होने लगता है। इसे आप सुबह उठकर और शाम के वक्त कर सकती है। इसे रोज़ाना करने से वेटलॉस (Weight loss) में मदद मिलती है। बेहतर तरीके से वेट बर्न करने वाली इस एक्सरसाइज़ को करने से बॉडी स्टेमिना (Body stamina) भी इंप्रूव होने लगता है।

जानते हैं बर्पीज एक्सरसाइज़ के कुछ फायदे

1. कैलोरीज़ होती हैं बर्न

रोजाना बर्पीस करने से कैलोरी जल्द और आसानी से बर्न होने लगती है। सही डाईट और रेगुलर व्यायाम वजन कम करने में मददगार है। ये एक हाई इंटेसिटी एक्सरसाइज़ है, जो कार्डियो फिटनेस को बढ़ावा देती है। इससे अपर बॉडी और लोअर बॉडी दोनों की मज़बूत बनते हैं।

बर्पी एक ऐसी एक्सरसाइज़ है, जो बॉडी फैट को बर्न करने के अलावा मसल्स को बिल्ड करने का भी काम करती है। चित्र एडॉबीस्टॉक।

2. हार्ट और लंग्स होते हैं मज़बूत

इसे नियमित तौर पर करने से शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। इससे शरीर में ब्लड फ्लो नियमित होने लगता है जो हार्ट संबधी समस्याओं को खत्म करता है। वहीं ब्रीथ इन और ब्रीथ आउट को लगातार करने से लंग्स क्लीन होते हैं। इससे लंग्स संबधी समस्याएं दूर हो जाती है।

3. बॉडी स्ट्रेंथ बढ़ेगी

बर्पी करने से चेस्ट, हाथ, कंधे और पीठ समेत मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होने लगता है। इससे बॉडी को एक बेहतरीन शेप मिलती है। साथ ही शरीर में ताकत और मज़बूती बढ़ने लगती है। मसल्स को टोन करने के लिए ये एक बेहतरीन एक्सरसाइज़ है।

4. मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है

बर्पीज एक हाई इंटेसिटी एक्सरसाइज़ है। इससे मांसपेशियों को बल मिलता है और मेटाबॉलिज्म के स्तर में सुधार आने लगता है। इसे करने से शरीर सुचारू रूप से अपना सभी कार्य करता है। इससे डाइजेशन में भी फायदा मिलता है।

बर्पीज वजन कम करने में मददगार है। चित्र-शटरस्टॉक

अब जानिए बर्पीज करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

1. सबसे पहले के लिए सीधे खड़े हो जाएं। अब कंधों को पैरों की चौड़ाई के समान ही खोलकर रखें और हाथों को कोहनियों से बैण्ड करते हुए उपर की ओर रखें।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

2. अगले स्टेप में हिप्स का पीछे की ओर करते हुए, दोनों घुटनों को मोड़ लें। उसके बाद बॉडी को स्क्वॉट पोजिशन में रखते हुए हाथों को ज़मीन पर रखें और पैरों को पीछे ले जाते हुए पुश अप्स की पोज़िशन में आकर रूक जाएं।

3. इसके बाद अपने शरीर को सीधा बनाए रखें। गर्दन से लेकर पैरों तक सभी एक ही सीध में दिखने चाहिए। इसके बाद दोनों कोहनियों को ज़मीन पर लगा लें। अब दोबारा से स्क्वॉट पोजिशन में शरीर को लेकर आएं।

4. अब धीरे धीरे पैरों को हाथों के करीब लेकर आएं। हाथों को उपर की ओर उठाएं और जम्प करते हुए आगे बढ़ें। कोशिश करें कि जितना भी संभव हो उतना ही उंचा जंप करें।

5. बर्पी एक आसान एक्सरसाइज़ है, मगर शुरूआत के समय आप इसे किसी ट्रेनर की सहायता से ही करें। इससे आपको न केवल करने में आसानी होगी बल्कि इसका फायदा भी मिलने लगेगा।

ये भी पढ़ें- Yoga poses for stomach ache : पेट दर्द और गैस की समस्या से बचने में सबसे ज्यादा मददगार हैं ये 3 आसन

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख