सर्दी और कोरोनावायरस के कारण घर से बाहर निकलना है मुश्किल, तो घर पर इन 4 एक्‍सरसाइज से करें वजन कंट्रोल

वेट कंट्रोल करने के लिए आपको जिम जाने या हैवी एक्‍सरसाइज करने की ही जरूरत नहीं हैं। हम आपको ऐसी चार एक्‍सरसाइज बता रहे हैं, जिनसे आप घर पर ही अपना बढ़ता वजन कंट्रोल कर सकती हैं।
फैट लॉस करने के लिए वेट ट्रैनिंग ज़रूरी है। चित्र: शटरस्‍टॉक
फैट लॉस करने के लिए वेट ट्रेनिंग ज़रूरी है। चित्र: शटरस्‍टॉक
विनीत Updated: 25 Dec 2020, 10:46 am IST
  • 86

कोरोनावायरस ने हमारे जीवन को कई मायनों में बदल कर ऱख दिया है। अभी भी विश्व भर में कोरोना का कहर जारी है। उस पर सर्दी के मौसम ने रही-सही सक्रियता भी कम कर दी है। अगर आप भी इस सब के चलते शरीर में स्टिफनेस और वजन का बढ़ना महसूस कर रहीं हैं, तो हमारे पास हैं ऐसी पांच एक्‍सरसाइज जिन्‍हें आप घर पर ही बहुत आराम से कर सकती हैं।

ये न सिर्फ आपको वजन कम करने में मदद करेंगी, बल्कि इससे आपके पेट पर जमी चर्बी भी कम होगी।

जब वजन कम करने की बात आती है, तो आपके लिए वर्कआउट करना बहुत जरूरी हो जाता है। भले ही आप एक बेहतरीन डाइट का पालन कर रही हैं, लेकिन वर्कआउट करने से आपको आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करती है। भले ही आप घर से बाहर जाकर वर्कआउट करने में असमर्थ हैं, लेकिन हम आपके लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आएं जिनको आप अपने घर में रहकर ही कर सकती हैं।

यह न सिर्फ आपको वजन कम करने में मदद करेंगी, बल्कि यह आपकी पेट की चर्बी को कम करने में भी मददगार है। चलिए बिना समय बर्बाद किए इन एक्सरसाइज के बारे में बात करते हैं।

  1. हाई नीज (HIGH KNEES)

घर पर रहकर वजन घटाने का प्रयास कर रहीं हैं तो आपके लिए हाई नीज एक्सरसाइज बेहद लाभकारी है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसके लिए आपको किसी उपकरण की जरूरत नहीं हैं। साथ ही इसके लिए आपको बहुत अधिक समय निकालने की भी जरूरत नहीं है। यह तेजी से वजन घटाने के लिए बेहद कारगर एक्सरसाइज है। सिर्फ 5 मिनट इस एक्सरसाइज को करने से आप 50-60 कैलोरी आसानी से बर्न कर सकती हैं।

हाई नीज एक्‍सरसाइज लोअर बैली फैट को घटाने का सबसे आसान तरीका है। चित्र: शटरस्‍टॉक

यह आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। साथ ही यह आपके पाचन तंत्र को बूस्ट करने में भी मददगार है, आपको पेट संबंधी समस्याओं से राहत पाने में भी मदद करता है।

कैसे करें

इस एक्सरसाइज में अपने पैर के घुटने को अपने सीने के सामने तक ले कर आएं। ऐसा दोनों पैरों से एक-एक कर करें। इस एक्सरसाइज के बीच-बीच में 10 से 15 सेकेंड का ब्रेक ले सकती हैं।

 

  1. बर्पीज (BURPEES)

तेजी से चर्बी को कम करने के लिए बर्पीज बहुत ही प्रभावी एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज की मदद से आप सिर्फ 1 मिनट में 15 कैलोरी तक बर्न कर सकती हैं। यह शरीर की स्ट्रेंथ को बूस्ट करने में मददगार है। साथ ही यह हृदय संबंधी समस्याओं और डायबिटीज जैसे गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने में भी मदद करती है।

बर्पीज वजन कम करने में मददगार है। चित्र-शटर्सटॉक

कैसे करें

बर्पीज को दो हिस्सों में किया जाता है। जिसमें पहले आपको पुशअप करनी होती है और दूसरे हिस्से में आपको हवा में जंप करना होता है।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

हिप्स को पीछे धकेलते हुए घुटनों को मोड़ें और अपने शरीर को स्क्वॉट पोजिशन में लाएं। अपने हाथों को सीधे फर्श पर रखें और पैरों को पीछे की ओर ले जाकर पुशअप की नॉर्मल पोजिशन में आएं।

याद रखें हाथ जमीन पर स्थिर ही रहेंगे। उसके बाद पैरों को फिर से अपने हाथ के करीब लाएं। फिर हाथों को आसमान की ओर करते हुए एक जंप करें। ये एक रेप्स कहलाएगा।

यह भी पढ़ें: वेट लॉस करना चाहती हैं तो शरीर में बनाए रखें इन 5 हार्मोन्‍स का संतुलन, जानिए कौन से हैं वे हार्मोन 

  1. लंजेस (LUNGES)

हमारे शरीर के संतुलन को बेहतर बनाने के लिए लंज एक्सरसाइज बहुत ही लाभदायक होती है। यह एक्सरसाइज शरीर के सभी अंगों के लिए फायदेमंद होती हैं। लंज एक मल्टी-ज्वाइंट फंक्शनल एक्सरसाइज है। जो एथलेटिक एक्टिविटीज में काफी मदद कर सकती है। इस एक्सरसाइज को करने से हैमस्ट्रिंग, ग्लूट्स मसल्स काफी अच्छी तरह से टोन हो जाते हैं, जो कि लोअर बॉडी को मजबूती देते हैं। यह आपकी कैलोरी को बर्न करने में मददगार साबित होती है। जिससे आपको अपने वजन को मैनेज करने में भी मदद मिलती है।

लंजेस आपकी लेग्‍स को मजबूत और सुडौल बनाती है।

कैसे करें

लंजेस करते समय सबसे जरूरी बात जिसका आपको ध्यान रखने की जरूरत है वह यह है कि अगर आप नए हैं आपको इस एक्सरसाइज को वजन के साथ करने की जरूरत नहीं है।

इस एक्सरसाइज को करने के लिए नॉर्मल पोजिशन में खड़े हों और अपने दाएं पैर को आगे बढ़ाएं। अब बाएं पैर को अपनी जगह पर ही रखे रहने दें। दायां पैर कम से कम 2 फीट आगे होना चाहिए। अगर आपको बैलेंस बनाने में परेशानी हो रही है तो आप दीवार या कुर्सी की मदद लेकर बैलेंस बनाने की कोशिश कर सकती हैं, आपको अपनी अपर बॉडी को सीधी बनाए रखने की जरूरत है।

साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि जब आप नीचें बैठें तो पीछे के पैर की सिर्फ अंगुलियों को जमीन पर टच करने की जरूरत है। आपको अपना पूरा पैर जमीन पर टच नहीं करना है। उसके बाद अपने घुटनों को मोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं जब तक कि पीछे वाले पैर का घुटना फर्श से थोड़ा ऊपर न आए। एक्सरसाइज के दौरान आगे वाले पैर की जांघ फर्श के समानांतर होनी चाहिए और पीछे का घुटना नीचे की ओर होना चाहिए।

कुछ समय इसी पोजिशन में अपनी खुद को स्थिर रखने के बाद सामने के पैर की एड़ी पर वजन रखते हुए, वापस खुद को ऊपर की ओर पुश करें। इससे आप प्रारंभिक स्थिति में आ जाएंगी।

  1. प्लैंक्स (PLANKS)

प्लैंक व्यायाम आपके पूरे शरीर के लिए सहायक है। यह आपकी रीढ़ को मजबूत करता है और पेट की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। यह शरीर की अच्छी मुद्रा बनाए रखने में भी मदद करता है। यदि आप शुरुआत कर रही हैं तो इसे 30 सेकंड के लिए करने की कोशिश करें और धीरे-धीरे अपना समय बढ़ाएं।

इसे दिन में दो बार करने की कोशिश करें। इससे न सिर्फ आपको अपने शरीर को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि यह आपको वजन कम करने में भी मदद करेगी। पेट की चर्बी को कम करने के लिए यह एक बेहद कारगर एक्सरसाइज है।

प्‍लैंक आपकी बॉडी को टोन करते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

कैसे करें

इस वर्कआउट को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। अपनी कोहनियों को कंधे के नीचे रखें और पूरे शरीर को सीधे ऊपर की ओर उठाएं।

अपनी कमर को ज्यादा ऊपर न उठाएं न ही कूल्हों को ज्यादा नीचे रहने दें। पेट को सिकोड़ें और इस स्तिथि अपनी क्षमता के अनुसार रहने की कोशिश करें, और वापस से सामान्य स्थिति में आजाएं।

यह भी पढ़ें: इन दिनों ज्‍यादा बढ़ गया है वजन, तो जानिए एक सप्‍ताह में कितनी एक्‍सरसाइज है आपके लिए जरूरी

ध्यान दें

यह एक्सरसाइज वजन कम करने और पेट की चर्बी को कम करने के लिए बेहद कारगर एक्सरसाइज हैं, आप इन्हें घर में रहकर ही आसानी से कर सकती हैं। लेकिन इनकी शुरूआत करने से पहले किसी डॉक्टर या फिटनेस ट्रेनर से परामर्श लेना आपके लिए जरूरी है। क्योंकि वह आपको आपके अनुसार एक्सरसाइज को करने का निश्चित समय और तरीका बता सकते हैं। जिससे आपको किसी भी प्रकार का नुकसान होने की संभावना नहीं होगी।

  • 86
लेखक के बारे में

अपने प्यार में हूं। खाने-पीने,घूमने-फिरने का शौकीन। अगर टाइम है तो बस वर्कआउट के लिए। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख