रोजाना 100 फ्रॉग जंप करना दिला सकता है आपको एप्रन बेली से छुटकारा, जानिए यह कैसे कारगर है

आपने बचपन में मस्ती के लिए कई बार फ्रॉग जंप की होगी, लेकिन अब इसे अपना वजन कम करने के लिए करें।
squat karne ka sahi tareeka
जानिए क्या है फ्रॉग जम्प का सही तरीका। चित्र-शटरस्टॉक।
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 10 Mar 2021, 09:00 am IST
  • 85

आप सोच रही होंगी कि एप्रन बेली (apron belly) वास्तव में क्या होता है। यह तब होता है जब आपका पेट आपकी पैंट से बाहर हो जाता है, क्योंकि आपके पेट का आकार बढ़ गया है। दुर्भाग्य से, कोवि़ड-19 लॉकडाउन के कारण, हम में से अधिकांश ने एप्रन बेली को बढ़ा लिया है। इसलिए हमने आपको जगाने का फैसला किया है, आपको यह महसूस करने के लिए कि इसे कहीं रुकने की ज़रूरत है। हमारे पास आपके लिए एक स्टेप है जो आपके पेट को टोन करने में मदद कर सकता है, वो भी केवल एक महीने में। आपको फिर से आकार में आने के लिए रोजाना बस 100 फ्रॉग जंप (Frog jump) करनी होंगी।

फ्रॉग जंप (Frog jump) एक अद्भुत HIIT रुटीन है, जिसके लिए आपको न तो ज्यादा जगह की जरूरत है और न ही किसी उपकरण की। यह केवल सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प की मांग करता है। क्योंकि इसे करना आसान लग सकता है, लेकिन आप चार या पांच बार जंप के बाद ही थकने लगते हैं।

फ्रॉग जंप एक पूरे शरीर का व्यायाम है, जो सिर से पैर तक काम करता है। साथ ही, यह आपके कोर के लिए अद्भुत है और आपकी शरीर की वसा को जल्दी जलाने में मदद करता है। फ्रॉग जंप करने का सही तरीका जानना चाहती हैं? तो चलिए इसमें हम आपकी मदद करते हैं।

यहां हम बता रहे हैं कि अधिकतम वसा को जलाने के लिए आपको फ्रॉग जंप कैसे करनी चाहिए

  1. सबसे पहले आप अपने पैरों को चौड़ा करके खड़े हो जाएं। ध्यान रहे, वे एक दूसरे से बहुत दूर नहीं होने चाहिए, लेकिन कूल्हे की चौड़ाई से अधिक होने चाहिए।
  2. अब, एक पूर्ण स्क्वाट स्थिति में आ जाएं।
  3. अब, खड़े हों और आगे कूदें। जैसे ही आप आगे कूदें, फिर से पूरी स्क्वाट स्थिति में आ जाएं।
  4. फिर से आगे कूदें और मूव को फिर से दोहराएं।

यह भी देखें:

टिप: अगर आप इसकी शुरुआत कर रहीं है, तो लैंडिंग के दौरान अपनी हथेलियों का उपयोग भी कर सकती हैं, ताकि उनकी पकड़ में सुधार हो सके और उनकी स्थिति को संतुलित किया जा सके। एक बार जब आप इस मूव को सही ढंग से करना शुरू कर देती हैं, तो आप अपने हाथों को आपके सामने रख सकती हैं और इस मूव को कर सकती हैं।

आपको एक महीने में परिणाम देखने के लिए रोजाना 100 फ्रॉग जंप करने की ज़रूरत है, आप उन्हें 20 के पांच सेटों में भी कर सकते हैं।

यह भी पढें: यहां हैं वे सबसे जरूरी बातें, जो वर्कआउट रूटीन को नियमित बनाए रखने में करेंगी आपकी मदद

यहां कुछ सामान्य गलतियां हैं जिन्हें आपको फ्रॉग जंप करते समय ध्यान में रखना चाहिए

1. इसे नंगे पैर न करें। अपने घुटनों और टखने को सपोर्ट देने के लिए उचित जूते पहनें।

2. किसी फिसलन वाली सहत पर न इसे करें, क्योंकि इससे आप चोटिल हो सकती हैं।

3. इसे हाफ-स्क्वाट पोजिशन में न करें। आपको फुल-स्क्वाट करने की आवश्यकता है, तभी आप इसके लाभों को प्राप्त कर पाएंगी।

4. अपनी पीठ को न झुकाएं, नहीं तो आपकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द होगा। इसे हर समय सीधा रखें।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें
इसे सही तरीके से करना जरूरी है, नहीं तो इससे मांसपेशियां चोटिल हो सकती हैं। चित्र-शटरस्टॉक।

5. जल्दी न करें। यदि आप उन्हें धीरे-धीरे करती हैं, तो भी यह ठीक है। एक बार जब आप इसे ठीक से करना शुरू देती हैं, तो आप इसे थोड़ा तेजी से भी कर सकती हैं। 

6. वार्म अप और स्ट्रेच को स्किप न करें। फ्रॉग जंप एक HIIT मूव है जिसका मतलब है कि इसमें अधिक तीव्रता है।

7. बहुत दूर तक न कूदें। बस सुनिश्चित करें कि आप एक कदम या एक पैर और एक आधे पैर जितना आगे कूद रही हैं, लेकिन इससे अधिक न कूदें।

8. लैंडिंग के समय स्लॉपी (sloppy) न हों। अपनी लैंडिंग को सही बनाने के लिए, अपने कोर और अपनी पीठ को सीधा रखें।

9. बहुत ऊंची छलांग न लगाएं। हम जानते हैं कि आप ऊंची फ्रॉग जंप कर सकती हैं, लेकिन यह मत भूलिए कि हम मेंढक नेहीं हैं। इसलिए, अपनी सुविधा के अनुसार कूदें, लेकिन इसे बहुत दूर तक न ले जाएं, क्योंकि आप खुद को चोटिल कर सकती हैं।

10 अंत में, फ्रॉग जंप आपकी सहनशक्ति के बारे में है। इसलिए अपने पूरे सत्र के दौरान ठीक से सांस लेते रहें।

तो लेडीज, वजन कम करने के लिए फ्रॉग जंप को एक मौका दें और हमें विश्वास है कि आप निराश नहीं होंगी।

यह भी पढें: पॉश्‍चर खराब करने के अलावा ये 4 जोखिम भी देता है क्रॉस लेग पोजीशन में बैठना 

  • 85
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख