आप में से कई लोगों ने योग व्हील (yoga wheel) के बारे में पहले सुना हो सकता है। साथ ही कुछ के लिए यह एकदम नई जानकारी हो। लेकिन अगर आपने नहीं सुना है, तो हम आपको बता दें कि यह फिटनेस की दुनिया का एक बहुत ही बेहतरीन उपकरण हैं। यह न सिर्फ आपके योगाभ्यास को काफी मजेदार बनाता है, बल्कि यह अधिक चुनौतीपूर्ण और प्रभावी भी है।
यहां तक कि अगर आप ज्यादा फिट नहीं भी हैं, तो भी योग व्हील आपको कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। जैसे कि शरीर में दर्द को कम करना, यहां तक कि यह हंचिंग (hunching) को रोकने में भी कारगर है।
लक्ष्मण योग और पिलेट्स की संस्थापक भवानी पिन्नीसेट्टी कहती हैं कि सर्कुलर आकार वाले योगासन उपकरण स्ट्रेचिंग को बढ़ाते हैं। साथ ही आपके शरीर को अधिक लचीला बनाने में मदद करते हैं। उनके अनुसार इसके कुछ लाभ हम आपको बता रहे हैं।
योग व्हील काफी सरल दिखता है। यह आपके लिए कठिन स्ट्रेच (difficult stretches) को आसान और सुरक्षित बनाता है। यह आपके रोजमर्रा के अभ्यास को करने में मदद कर सकता है और आपको अधिक चुस्त बना सकता है। इसलिए, यदि आप स्ट्रेच से डरती हैं या उन्हें करने में असमर्थ हैं, तो योग व्हील को अपने रुटीन में शामिल करने का प्रयास करें। हमें यकीन है कि यह आपके लिए यह बेहद फायदेमंद साबित होगा।
भवानी कहती हैं, अगर आप अपने शरीर के लचीलेपन में सुधार करना चाहती हैं, तो अपने रुटीन में एक योग व्हील शामिल करना, सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने में मदद करेगा।
एक योग व्हील आपको दर्द और पीड़ा से बेहतर तरीके से निपटने में मदद कर सकता है। योग व्हील के साथ कुछ विशेष पोज करने से आप अपने पेट, छाती, पीठ या कंधों के आसपास के दर्द और पीड़ा से राहत पा सकती हैं। इस तरह से दर्द होने पर भी आप वर्काउट करना नहीं छोड़ेंगी।
भवानी कहती हैं कि योग व्हील रीढ़ की लंबाई की मालिश करने का एक चमत्कारी तरीका है, जिससे पीठ दर्द से राहत पाने में आसानी होती है।
इस समय हम सभी जानते हैं कि घर से काम करना कितनी मुश्किल है। अपने लैपटॉप या कम्प्यूटर स्क्रीन के आगे बैठने के चलते कई तरह की अनुचित मुद्रा में बैठने के कारण आपको पीठ दर्द, गर्दन और कंधों में दर्द के साथ ही कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
योग व्हील एक ऐसा अद्भुत उपकरण है, जो आपकी मांसपेशियों की मालिश करता है, और उनमें से तनाव को रिलीज करने में मदद करता है। जिससे आपकी मांसपेशियों में दर्द की समस्या से राहत मिलती है।
भवानी कहती हैं कि एक योग व्हील आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है। विशेष तौर पर जिन लोगों ने पहले कभी योग का अभ्यास नहीं किया है। यह पूरे शरीर को स्ट्रेच करने में दूसरों के लिए मददगार साबित होगा। इसलिए इसमें संदेह वाली कोई बात नहीं हैं कि दुनिया भर में इसकी लोकप्रियता क्यों बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें – हड्डियों को मजबूत बनाना चाहती हैं, तो अपने वर्काउट रुटीन में शामिल करें ये 3 एक्सरसाइज
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।