scorecardresearch

Yoga to improve eyesight : आखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होंगे बाबा रामदेव के बताए ये 3 योगासन

आखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक और अहम हिस्सा हैं। इसलिए इसकी देखभाल का खास ध्यान रखना भी जरूरी है। योगाचार्य बाबा राम देव इसके लिए कुछ आसनों का अभ्यास करने का सुझाव देते हैं।
Published On: 1 Apr 2023, 08:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Eye brow raiser exercise ke fayde
दोनों उंगलियों से आइब्रोज को लिफ्ट करें। इस स्टेप्स को 8 से 10 बार रिपीट करें। चित्र : एडोबी स्टॉक

आपने अपने आसपास ऐसे बच्चों को जरूर देखा होगा, जिन्हें बचपन से ही चश्मा लग गया हो। इस समस्या का सबसे बड़ा कारण बच्चों का जरूरत से ज्यादा मोबाइल, लेपटॉप इस्तेमाल करना और अनहेल्दी फूड खाना है। वहीं वयस्कों में भी उम्र से पहले आखें कमजोर होना या दिनभर आखों में दर्द होना जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। आंखों की देखभाल के लिए अनहेल्दी हेबिट्स को अवॉइड करने के साथ ही कुछ योगासनों का अभ्यास भी जरूरी है। यहां हम उन योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो बाबा रामदेव के अनुसार आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने (Yoga to improve eyesight) में मददगार हो सकते हैं।

आखें शरीर का सबसे अहम हिस्सा है। इसलिए इन्हें भी रोज देखभाल की आवश्यकता होती है। जब बात देखभाल की बात हो तो, योगा और आखों की एक्सरसाइज सबसे ज्यादा असरदार मानी जाती है। आज इसी समस्या पर ध्यान देते हुए हम लेकर आए हैं 3 ऐसे आसान योगासन। जो आखों की रोशनी बढ़ाने के साथ आपकी आई हेल्थ भी बेहतर बनाएंगे।

जानिए आखों के व्यायाम के लिए क्या कहती है रिसर्च

पबमेड सेंट्रल की आई एक्सरसाइज पर हुई रिसर्च के मुताबिक आखों के व्यायाम दृष्टि को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं। इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि आखों के व्यायाम मस्तिष्क की चोट से विजन में आए बदलाव को कम करने में असरदार साबित हुए हैं।

यहां जानिए आखों की रोशनी बढ़ाने वाले 3 इफेक्टिव योगासन (Yoga to improve eyesight)

1. पामिंग एक्सरसाइज

जर्नल ऑफ योगा की रिसर्च के मुताबिक फोकस बेहतर बनाने के लिए पामिंग एक्सरसाइज एक परफेक्ट ऑप्शन है। आपके हाथों की गरमाहट आंखों को रिलेक्स करके तनाव और आखों के दर्द से राहत देती है। इस एक्सरसाइज की सबसे अच्छी बात है कि आप इसे कभी भी कर सकती हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके आखों की सूजन भी दूर करती है।

यह भी पढ़े – 20 मिनट में 90 कैलोरी तक बर्न कर सकता है ट्रेडमिल पर दौड़ना, जानिए इसके फायदे और कुछ जरूरी बातें

palm exercises
यहां हैं हथेलियों के व्यायाम और उनके फायदे। चित्र ; शटरस्टॉक

इस तरह करें पामिंग एक्सरसाइज

  • यह एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले एक आरामदायक स्थिति में बैठ जाएं।
  • अब अपनी हथेलियों को आपस में तेजी से रगड़ें जब तक कि आपको उनसे निकलने वाली गर्मी महसूस न होने लगे।
  • गर्म हथेलियों को तुरंत बंद आंखों पर रखें और कुछ देर तक रखें रहे।
  • इस प्रक्रिया को लगातार 10 बार करें। इससे आखों को रिलेक्स होने और थकावट कम होने में मदद मिलेगी।

2. अप एंड डाउन आई रोटेशन

आखों के दर्द को कम करने और आंखों से जुड़े विकारों को दूर रखने में यह योगासन फायदेमंद माना गया। इसका नियमित रूप से प्रयास विजन को बेहतर बना सकता है।

इस तरह करें योग

  • अप और डाउन आई रोटेशन के लिए सबसे पहले पैरों को फैलाकर बैठ जाएं। इस दौरान अपनी पीठ और सिर को सीधा रखें।
  • अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रखें। और दाहिनी मुट्ठी बंद करें और दाहिने घुटने पर रखें।
  • इस दौरान आपका अंगूठा ऊपर की ओर होना चाहिए।
  • अब आपको अपने सामने किसी भी वस्तु पर फोकस करना हैं।
  • गहरी सांस लें और सिर को स्थिर रखते हुए अपनी दृष्टि ऊपर की ओर ले जाएं।
  • अब सांस अंदर खींचे और अपनी दृष्टि वस्तु पर वापस लाएं। इसी प्रकार नीचे की ओर से ऊपर की ओर करें।
  • अब अपनी बायी मुट्ठी को जांघ पर रखकर भी यही प्रक्रिया फिर से दोहराएं। इस प्रक्रिया करीब 7 से 8 बार करें।

3. भस्त्रिका प्राणायाम

यह प्राणायाम मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। इसे आखों की रोशनी तेज करने और आई हेल्थ स्ट्रांग बनाने में असरदार माना गया है। यह मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

Pollपोल
नवरात्रि उपवास वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं?
Breathing exercise hai faydemand
ब्रीदिंग एक्सरसाइज है फायदेमंद। चित्र:शटरस्टॉक

इस तरह करें भस्त्रिका प्राणायाम

  • सबसे पहले आपको रीढ़ की हड्डी सीधी करते हुए पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाना है।
  • अपने दाहिने अंगूठे का उपयोग करते हुए दाहिने नथुने को बंद करें।
  • इस दौरान बाएं नथुने से तेजी से जल्दी-जल्दी से श्वास लें और छोड़ें।
  • आपको यह प्रक्रिया करीब 15 बार लगातार करनी है।
  • एक्सरसाइज करते समय अपने आप पेट को फूलते हुए महसूस कर सकती हैं।
  • अब इसी प्रक्रिया को अपने दाहिने नथुने पर दोहराएं और बाएं अंगूठे बंद कर लें।
  • लगभग 1 मिनट के लिए रिलेक्स करें और पूरी प्रक्रिया को फिर से दोहराएं। इसे करीब 10 मिनट तक लगातार करें।

यह भी पढ़े – बिना एक्सरसाइज के वेट लॉस करना है, तो इन 5 मज़ेदार गेम्स में लें हिस्सा, पेट और कमर की चर्बी भी होगी कम

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है।

अगला लेख