बिस्तर पर करें ये 5 एक्सरसाइज और विंटर वेट गेन से पाएं छुटकारा

कुछ आसान इनडोर एक्सरसाइज से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती हैं। शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी को बढ़ाने के लिए जंपिंग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ की मदद लें। इससे मसल्स एक्टिव रहते है और रक्त का स्त्राव उचित बना रहता है।
bed exercise ke fayde
वर्कआउट रूटीन को नियमित बनाए रखने के लिए घर पर वर्कआउट करना फायदेमंद साबित होता है। चित्र : अडोबी स्टॉक
Updated On: 30 Dec 2024, 08:16 am IST
  • 140

ठिठुरती ठंड में कभी सर्द हवाएं, तो कभी बारिश की बूंदे वर्कआउट रूटीन को डिसटर्ब कर देती हैं। इससे शरीर में कैलोरीज़ की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे पेट के आसपास चर्बी जमा हो जाती है। अगर आप भी ठंड के मौसम में जिम जाने से कतरा रही हैं, तो इन आसान एक्सरसाइज़ को अपनाकर फिटनेस गोल्स को अचीव कर सकती है। इससे न केवल वेटलॉस में मदद मिलती है बल्कि शरीर दिनभर एक्टिव और हेल्दी रहता है। जानते हैं सर्दियों में किन बेड एक्सरसाइज़ की मदद से वज़न को कम किया जा सकता है (Bed exercise to lose weight) ।

हेल्थ शॉट्स से बातचीत करते हुए फिटनेस एक्सपर्ट अभिषेक सिन्हा बताते हैं कि कुछ आसान इनडोर एक्सरसाइज से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती हैं। सर्दी के मौसम में इनडोर वर्कआउट को आउटडोर वर्कआउट से रिप्लेस किया जा सकता है। वर्कआउट रूटीन को नियमित बनाए रखने के लिए घर पर वर्कआउट करना फायदेमंद साबित होता है। इससे लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद मिलती है। शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी को बढ़ाने के लिए जंपिंग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ की मदद लें। इससे मसल्स एक्टिव रहते है और रक्त का स्त्राव उचित बना रहता है।

Yoga ke fayde
सर्दी के मौसम में इनडोर वर्कआउट को आउटडोर वर्कआउट से रिप्लेस किया जा सकता है।

इन बेड एक्सरसाइज़ से मिलेगी वेटलॉस में मदद (Bed exercise for weight loss)

1. साइड प्लैंक (Side plank)

इसे करने के लिए बैड पर करवट लेकर लेट जाएं। अब बाजू को सीधा कर लें और उसके सहारे शरीर को उपर उठाएं। दोनों पैरों को एक के उपर एक रखकर बेड पर टिकाकर रखें। टांगों के मध्य गैप न रखें। इसके बाद टांग को उपर लेकर जाएं और फिर नीचे लाएं। इससे कोर मसल्स को मज़बूती मिलती है और वज़न कम होने लगता है। इससे शरीर की मोबिलिटी और लचीलापन बढ़ने लगता है। साथ ही चोटिल होने का खतरा कम होने लगता है।

2. बाइसिकल क्रंच वर्कआउट (Bicycle crunch workout)

कोर मसल्स की मज़बूती के लिए की जाने वाली इस एक्सरसाइज़ के लिए मैट पर लेट जाएं। अब टांगों को घुटनों से मोड़ लें। उसके बाद दोनों बाजूओं को कोहनी से मोड़ते हुए हाथों को सिर के नीचे लेकर आएं। टांगों को थोड़ा उपर उठाएं। उसके बाद दाई टांग को घुटने से मोड़ें और अपर बॉडी को दाईं ओर मोडें। उसके बाद बाई टांग को घुटने से बैन्ड करें और शरीर को भी बाई ओर मोड़ दें। इससे शरीर के निचले हिस्से में जमा फैट्स को बर्न किया जा सकता है। साथ ही शरीर में बढ़ने वाली ऐंठन दूर होने लगती है।

exercise se hoga shoulder pain kum
वर्कआउट को रोज़ाना दोहराने से शरीर का वज़न संतुलित बना रहता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

3. रशियन ट्विस्ट वर्कआउट (Russian twist workout)

इसे करने के लिए मैट पर बैठ जाएं। उसके बाद टांगों को सीधा कर लें। अब टांगों को घुटनों से मोड़ लें और एड़ियों को मैट पर टिका लें। उसके बाद हाथ में वज़न उठाएं और दोनों टांगों को एक दूसरे के साथ जोड़कर रखें। वज़न को दोनों हाथों से पकड़कर पहले दाहिनी ओर रखें। उसके बाद उसे बाईं ओर लेकर जांए। इससे पेट के मसल्स को मज़बूती मिलती है और कमर के आसपास जमा चर्बी को भी दूर किया जा सकता है। इसे रोज़ाना करने से शरीर में एनर्जी का स्तर बना रहता है और बॉडी दिनभर एकिटव रहती है।

4. रिवर्स क्रंचेज (Reverse crunches)

हैमस्ट्रिंग और स्पाइन को मज़बूती प्रदान करने वाली इसएक्सरसाइज़ से पेट के मसल्स में खिंचाव बढ़ने लगता है, जिससे कैलोरी स्टोरेज को कम किया जा सकता है। इस हार्डकोर एक्सरसाइज़ को करने से शरीर को फिट रखने में मदद मिलती है। इसे करने के लिए मैट पर लेट जाएं और दोनों टांगों को उपर की आरे उठाएं। उसके बाद टांगों को सिर के पास लेकर आएं और गहरी सांस लें। इस दौरान एब्स को टाइट कर लें। हिप्स और शोल्डर्स को मैट पर टिकाएं रखें। इससे लोअर बैली फैट को कम करने में भी मदद मिलती है।

Reverse crunch ke fayde
हैमस्ट्रिंग और स्पाइन को मज़बूती प्रदान करने वाली इस एक्सरसाइज़ से पेट के मसल्स में खिंचाव बढ़ने लगता है

5. क्रिसक्रास क्रचेंज़ (Criss Cross crunches)

बॉडी को टोन रखने के लिए क्रिसक्रास क्रचेंज़ का अभ्यास फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए मैट पर लेट जाएं और हिप्स को ज़मीन पर टिकाकर टांगों को उपर की ओर उठाएं। उसके बाद कोहनियों को जमीन पर टिका लें। अब टांगों को आगे से पीछे की ओर लेकर आएं। इससे कोर मसल्स को मज़बूती मिलती है और शरीर का लचीलापन बना रहता है।

Pollपोल
नवरात्रि उपवास वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं?

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ज्योति सोही
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख