शोल्डर फैट कम करने के लिए, इन 5 एक्सरसाइज़ को करें वर्कआउट रूटीन में शामिल
शोल्डर फैट जो आपके फिगर को खराब कर देता है इसके साथ ही देखने में भी अच्छे नहीं लगते। तो आज हम आपको कुछ ऐसे शोल्डर वर्कआउट के बारे में बताते हैं जो शोल्डर फैट को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
नियमित रूप से वर्कआउट रूटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल करने से मांसपेशियों की ताकत बढ़ने लगती है।
Workouts To Lose shoulder fat: शोल्डर फैट के कारण आपको कई बार ये निर्णय लेने में कठिनाई होती है कि कट स्लीव्स ड्रेस या ब्लाउज पहने या नहीं? ये एक ऐसी परेशानी है जिसका कई महिलाओं को सामना करना पड़ता है।आपके कमर और कंधे में अगर जिद्दी चर्बी जम गई है तो आइए आपको कुछ आसान एक्सरसाइज बताते हैं जिससे आप आसानी परफेक्ट फिगर पा सकते हैं।
किस कारण बढ़ती है कंधे और हाथों पर चर्बी
आपके शरीर का आकार बिल्कुल सही होता है लेकिन आपके कंधे और हाथों पर एक्स्ट्रा चर्बी नजर आती है इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे जेनेटिक्स जो बहुत से लोगों के शरीर में फैट डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मेदार होता है। इसके अलावा स्किन का ढीला होना, शरीर में ज्यादा फैट होना और आपके बॉडी टाइप पर भी निर्भर करता है। हालांकि आप शोल्डर फैट को कम कर सकती हैं।
अनियमित वर्कआउट के चलते शरीर में एनर्जी का स्तर कम होने लगता है। चित्र : शटरस्टॉक
शोल्डर फैट को कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज (Workouts To Lose shoulder fat)
1. आर्म सर्कल्स
ये एक्सरसाइज दो तरह से की जाती है। पहले 15 सेकंड लार्ज आर्म सर्कल और बाद 15 सेकंड स्मॉल आर्म सर्कल। इस (Workouts To Lose shoulder fat) एक्सरसाइज से आपके आर्म्स फ्लैब्स दूर होंगे। अंडरआर्म्स के पास मौजूद फैट को भी कम करने में ये एक्सरसाइज आपकी मदद करेगी।
कैसे करें
सबसे पहले पैरों और शोल्डर खोलकर खड़े हो जाइए।
इसके बाद अपने हाथों को शोल्डर लेंथ पर फैला लीजिए और पहले क्लॉक वाइस और फिर एंटी क्लॉक वाइस सर्कल में अपने हाथों को घुमाइएं, इस बात का ध्यान रखें की हाथ मुड़े नहीं।
इसके बाद अपने हाथों को छोटे सर्कल में घुमाएं।
ये एक्सरसाइज 30 सेकंड से 1 मिनट तक कर सकती है।
2. आर्म क्रॉस ओवर्स
नाम से ही पता चल रहा है कि इस एक्सरसाइज (Workouts To Lose shoulder fat) में आपको अपनी आर्म्स को क्रिस-क्रॉस फॉर्म में घुमाना है।
पैरों को थोड़ा पास कर लें, लेकिन इन्हें चिपकाएं नहीं
अब अपने हाथों को बॉडी से सटा लें और पैरों को सीधा कर लें।
कोहनियों को मोड़ते हुए हाथों को ऊपर ले जाएं। जैसे डम्बल्स उठाते समय करते हैं। इसे जल्दी-जल्दी करें।
इसे भी आपको 1 मिनट तक करना है। बाइसेप्स के साथ शोल्डर और बैक फैट मसल्स पर भी ये असर करती है।
4. इंचवॉर्म टू प्रेस अप
इस एक्सरसाइज (Workouts To Lose shoulder fat) को करना बेहद आसान है इसे करने से शोल्डर के साथ बैक फैट मसल्स को भी कम करता है।
कैसे करें
इसे करने के लिए एकदम सीधा खड़े हो जाएं।
इसके बाद झुक कर अपने हाथों के सहारे आगे और पीछे जाएं।
ये आपके हाथों के फैट के साथ-साथ शोल्डर फैट को भी कम कर देगी।
इसे आप 1 मिनट तक बिना रुके करें।
5. प्लैंक रीचेज
ये नॉर्मल प्लैंक की ही तरह है। इसे करना बेहद आसान है और अगर आपको प्लैंक होल्ड करने में परेशानी होती है तब तो ये एक्सरसाइज (Workouts To Lose shoulder fat) आपके लिए परफेक्ट है।
पोल
कैसे करें
इसको करने के लिए आप नॉर्मल प्लैंक जैसी पोजीशन बनाएं।
इसके बाद एक-एक करके अपने हाथों को आगे बढ़ाते रहें। पहले लेफ्ट हैंड को आगे बढ़ाएं और
फिर राइट को प्लैंक पोजीशन में ही रखें। इसके बाद ऐसा ही राइट हैंड को भी प्लैंक पोजीशन में रखें।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।