पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

HMPV का डर है तो इन 5 एक्सरसाइज से बढ़ाएं अपने बच्चों की इम्युनिटी

ठंड के मौसम में वायरल संक्रमण और सर्दी खांसी का प्रकोप बढ़ने लगता है। आमातौर पर स्वस्थ आहार और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली बच्चे को इन संक्रमणों से बचा सकती हैं। मगर साथ ही व्यायाम की मदद से भी बच्चे की प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत बनाया जा सकता है।
व्यायाम की मदद से भी बच्चे की प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत बनाया जा सकता है। चित्र : अडोबीस्टॉक
Published On: 11 Jan 2025, 04:00 pm IST

सर्द हवाएं जहां त्वचा और बालों को नुकसान पुहंचाती है, तो वहीं बच्चों में संर्दी, खांसी और बुखार का कारण बनने लगती है। इन दिनों एचएमपीवी की दस्तक से पेरेंटस बच्चों के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए पूरी तरह से संतर्क हो चुके है। ऐसे में जहां दवाओं और घरेलू नुस्खों की मदद से स्वास्थ्य को फायदा मिलता है, तो वहीं व्यायाम को बच्चों के रूटीन में शामिल करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगती है। जानते हैं बच्चों के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए ये आसान 5 एक्सरसाइज़। जानते हैं बच्चों के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लए ये आसान 5 एक्सरसाइज़ (Exercise for kids immunity) ।

बच्चों के लिए व्यायाम का महत्व

हार्वर्ड हेल्थ की रिसर्च के अनुसार व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसे में बच्चों को दिन में एक घंटा एक्टिव यानि सक्रिय रहना चाहिए। इसमें खेलना, एरोबिक्स एक्सरसाइज़ या जिम जाना शामिल है। वॉकिंग, रनिंग, स्वीमिंग और जॉगिंग शरीर के लिए फायदेमंद हैं। इससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली उचित बनी रहती है और संक्रमण का प्रभाव कम होने लगता है।

ठंड के मौसम में वायरल संक्रमण और सर्दी खांसी का प्रकोप बढ़ने लगता है। आमातौर पर स्वस्थ आहार और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली बच्चे को इन संक्रमणों से बचा सकती हैं। मगर साथ ही व्यायाम की मदद से भी बच्चे की प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत बनाया जा सकता है। जानते हैं योग एक्पर्ट डॉ गरिमा भाटिया से कि बच्चों के लिए कौन सी एक्सरसाइज़ हैं बेहद फायदेमद।

लंग्स की मज़बूती को बढ़ाने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ एक बेहतरीन तरीका है। चित्र: अडॉबीस्टॉक

बच्चों के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए एक्सरसाइज़ (Exercise to boost immunity)

1. एलिफैंट ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ (Elephant breathing exercise)

लंग्स की मज़बूती को बढ़ाने के लिए एलिफैंट ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ एक बेहतरीन तरीका है। सांस लेने और छोड़ने की इस प्रक्रिया से शरीर में ऑकसीजन की मात्रा बढ़ने लगती है। इससे फेफड़ों को मज़बूती मिलती है और थकान कम होती है। साथ ही चेस्ट कंजेशन से भीराहत मिलती है।

जानें इसे करने की विधि

  • इसे करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों टांगों के मध्य दूरी बनाकर रखें। उसके बाद बाजूओं को आगे लेकर आएं।
  • अब दाई बाजू को सीधा कर लें और बाएं हाथ को दाएं हाथ पर रखें। इसके बाद गहरी सांस लेते हुए दोनों बाजूओं को हाथी की सूंड के समान उपर लेकर जाएं।
  • उसके बाद सांस छोड़ते हुए बाजूओं को नीचे लेकर आएं। 8 से 10 बार इस एक्सरसाइज़ का दोहराएं।
  • इससे सांस पर नियंत्रण बढ़ने लगता है और शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ जाता है।

2. स्की होप्स एक्सरसाइज़ (Ski hopes exercise)

ये एक लोअर बॉडी एक्सरसाइज़ है। इससे शरीर के पोश्चर में सुधार आने लगता है और हिप्स, घुटनों व एंक्ल को मज़बूती मिलती है। इससे शरीर में निभर एनर्जी का स्तर बनाउ रहता है। दिन में दो बार इस एक्सरसाइज़ का अभ्यास करे।

जानें इसे करने की विधि

  • इसे करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों को आपस में पकड़ लें और टांगों को आपस में जोड़कर रखें।
  • अब दोनों पैरों को उपर उठाएं और एक बार दाईं ओर फिर बाईं ओर जंप करे। इससे पैरों के मसल्स कसे मज़बूती मिलती है।
  • 20 से लेकर 30 तक स्की होप्स का अभ्यास करे। इससे शरीर को मज़बूती मिलती है और संक्रमण को रोका जा सकता है।
शरीर में दृढ़ता को बढ़ाने और कंधों की मज़बूती बढ़ाने के लिए योग का अभ्यास करें।चित्र- अडोबी स्टॉक

3. फार्वर्ड एंड बैकवर्ड जंप (Forward and backward jump)

इस व्यायाम का अभ्यास करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार होता है और थकान कम होने लगती है। नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से चेस्ट कंजेशन और थकान से राहत मिल जाती है। बच्चों का शरीर दिनभर एक्टिव रहता है।

जानें इसे करने की विधि

  • इसे करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अब एक रेखा को निर्धारित कर लें जंप के दौरान इससे आगे बढ़े और एक कदम पीछे की ओर आएं।
  • दोनों हाथों को कमर पर रख लें। अब जंप करके आगे की ओर बढ़ें और फिर पीछे की ओर आएं। शरीर की क्षमता के अनुसार इसका अभ्यास करें।
  • सुबह उठकर इसका अभ्यास करने से शरीर को फायदा मिलता है।

4. रेनबो एक्सरसाइज़ (Rainbow exercise)

शरीर में संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए रेनबो एक्सरसाइज़ का अभ्यास करें। इसे करने से शरीर में फलैक्सीबीलिटी बढ़ने लगती है और सांस फूलने की समस्या हल हो जाती है। वे बच्चे जो जल्दी थकान महसूस करते हैं। उनके लिए ये एक्सरसाइज़ फायदेमंद है।

जानें इसे करने की विधि

  • इसे करने के लिए मैट पर बैठ जाएं। अब दोनों हाथों को दोनों ओर खोल लें और सीधा कर लें।
  • अब बाएं हाथ को क्लॉक वाइज़ घुमाते हुए उपर की ओर लेकर जाएं। उपर ले जाते हुए गहरी सांस लें
  • उसके बाद हाथ को नीचे लाते हुए सांस को छोड़ें। 1 से 2 मिनट तक इस एक्सरसाइज़ का अभ्यास करें।

5. जंपिंग जैक्स (Jumping jacks)

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ की मदद से बच्चों के शरीर में बैलेंस मेंटेन रहता है और शारीरिक सक्रियता बढ़ने लगती है। नियमित रूप से इसका अभ्यास शरीर का एक्टिव और हल्दी बनाए रखता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इसका रोज़ाना अभ्यास करें।

जानें इसे करने की विधि

  • इसे करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों बाजूओं को खोल लें। उसके बाद शरीर को एक्स की पोज़िशनमे ले आएं।
  • फिर शरीर को आई की पोज़िशन में लेकर आएं। इससे बच्चों के शरीर में एनर्जी का प्रभाव दिनों दिन बढ़ने लगता है।
  • पहले दोनों बाजूओं और टांगों को खोल लें और फिर आई की पोज़िशन में आ जाएं। नियमित रूप से इसका अभ्यास करें।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख