scorecardresearch

जानिए क्‍या है एनिमल फ्लो वर्कआउट और क्‍यों सेलिब्रिटीज हो रहे हैं इसके दीवाने

एनिमल फ्लो वर्कआउट के लिए उपकरणों की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन जब फिटनेस और स्टैमिना की बात आती है तो यह अत्यंत प्रभावी है।
Published On: 25 Jan 2021, 01:06 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
एनिमल फ्लाे वर्कआउट आपको लचीलापन और ताकत बढ़ाने में मदद करता है। चित्र: इंस्‍टाग्राम/ आशका गरोडिया
एनिमल फ्लाे वर्कआउट आपको लचीलापन और ताकत बढ़ाने में मदद करता है। चित्र: इंस्‍टाग्राम/ आशका गरोडिया

हम सभी जानते हैं कि फिटनेस कितनी महत्वपूर्ण है। नियमित वर्कआउट शेड्यूल होने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। यह आपकी मनोदशा को विनियमित करते हुए आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। इसलिए हम सभी जिम जाना चाहते हैं, लेकिन बड़ी मुश्किल से इसका पालन कर पाते हैं।

यदि 2021 में आपका उद्देश्य रोज़ एक्सरसाइज़ करना है, तो आपको नए और आकर्षक एक्सरसाइज़स आज़माने की आवश्यकता है। जो आपको अपने फिटनेस लक्ष्यों के करीब ले जाएंगे। ऐसे में हमारी सलाह यही है कि आप एनिमल फ्लो एक्सरसाइज़ का सहारा लें|

हाल ही में, वरुण धवन, दृष्टि धामी, और आशका गोराडि़या जैसी हस्तियों को एनिमल फ्लो मूव्स करते हुए देखा गया। इसने कई लोगों का इंटरेस्ट जगाया और तब से लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं।

तो, एनिमल फ्लो वर्कआउट क्या है?

इसके नाम से पता चलता है कि एनिमल फ्लो वो एक्सरसाइज़ है जिसमे हम अलग-अलग जानवरों की नक़ल कर उनके जैसे पोज़ बनाने की कोशिश करते हैं। प्रसिद्ध फिटनेस ट्रेनर माइक फिच द्वारा आविष्कार किया गया यह वर्कआउट शरीर के वजन को सेट करता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

Pollपोल
नवरात्रि उपवास वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं?

ये शारीरिक मुद्राएं ज़मीन पर बैठ कर की जा सकती है और इसे करने में किसी तरह के उपकरण की आवश्यकता नहीं होती। ये जिमनास्टिक और योग का मिश्रित रूप है।

शरीर के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है एनिमल फ्लो वर्कआउट ?

एनिमल फ्लो में ऐसे व्यायाम होते हैं जिन्‍हें करना मज़ेदार है। साथ ही आपके शरीर की पूरी शारीरिक और मानसिक कसरत करवाते है। यह ताकत बढ़ाने, लचीलेपन में सुधार करने, आपको बेहतर गतिशीलता और सहायता देने तथा सांस लेने में मदद करता है। समय के साथ, इसके कई लाभ हो सकते हैं जैसे:

1. चोटों के जोखिम को कम करना

एनिमल फ्लो वर्कआउट, कसरत से पहले किया जाए तो यह मांसपेशियों और जोड़ों को चोट लगने से बचाने में आपकी मदद कर सकता है।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

2. लचीलापन बढ़ाता है

यह आपको ऐसे व्यायाम करने में मदद करता है, जिनमें सापेक्ष सहजता (रिलेटिविटी ईज) के साथ लचीलेपन की आवश्यकता होती है। ये आपके शरीर को कई प्रकार की गतिविधियों के लिए गतिशीलता प्रदान कर सकता है। ये आपकी वर्कआउट क्वालिटी को भी बढ़ाता है।

3. अपनी श्वास पर नियंत्रण बनाए रखता है

यह आपकी श्वास को विनियमित करने में आपकी सहायता करेगा और इससे आपके वर्कआउट सेशन को भी लाभ होगा।

इससे आप श्‍वास पर बे‍हतर नियंत्रण सीख जाती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक
इससे आप श्‍वास पर बे‍हतर नियंत्रण सीख जाती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

4. अपने शरीर की गतिविधियों पर नियंत्रण में सुधार करें

एनिमल फ्लो आपको अपने शरीर को बेहतर ढंग से समझने और अपके मूवमेंट्स को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह सुनिश्चित करेगा कि आप उन अभ्यासों से अधिकतम लाभ उठा सकें।

5. इससे स्टैमिना बढ़ेगा

मूवमेंट्स जो एनिमल फ्लो का एक हिस्सा हैं, ताकत का निर्माण करती हैं और श्वास को नियंत्रित करती हैं। आखिरकार, यह आपको बिना थकान महसूस कराये जिम में लंबे समय तक रहने में मदद करता है।

कौन कर सकता है एनिमल फ्लो वर्कआउट?

ये एक्सरसाइज़ बिना मैट या बिना किसी उपकरण के की जा सकती है! ये लो इंटेंसिटी और आसान है।

तो, आप इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकती हैं। भले ही आप अपनी फिटनेस यात्रा में कहीं भी हों। इसलिए एनिमल फ्लो वर्कआउट से डरें नही और ज़रूर ट्राई करें।

यह भी पढ़ें – जब आप वर्काउट करती हैं और पर्याप्त पानी नहीं पीती, तो आपके स्वास्थ्य पर पड़ते हैं ये 6 प्रभाव

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख